Friday, August 26, 2016

सूरज प्रकाश  जी की कहानियां उनकी शैली और भाषा से एक अलग ही पहचान बनाती है |पाठक कहानी के चरित्र को अपने आस पास इस तरह महसूस करता है जैसे वो उसके बहुत ही करीब रहा हो |
प्रस्तुत कहानी "सही पते पर " व्हाट्स अप के साहित्यिक समूह "साहित्य की बात " पर पोस्ट की गई |इस समूह के  एडमिन ब्रज श्रीवास्तव जी है |
कहानी के साथ पाठको की त्वरित प्रतिक्रियाए भी सलग्न है 

परिचय :

सूरज प्रकाश 
14 मार्च 1952 देहरादून        
                        



मूल कार्य
ऽ अधूरी तस्वीर ;कहानी संग्रह
ऽ हादसों के बीच  ;उपन्यास
ऽ देस बिराना  ;उपन्यासए ऑडियो सीडी के रूप में भी उपलब्‍ध
ऽ छूटे हुए घर  ;कहानी संग्रहद
ऽ ज़रा संभल के चलो  . ;व्यंग्य संग्रह
ऽ दाढ़ी में तिनका ;विविध
ऽ मर्द नहीं रोते ;कहानी संग्रह
ऽ खो जाते हैं घर ;कहानी संग्रह
ऽ छोटे नवाब बड़े नवाब ;कहानी संग्रह
ऽ संकलित कहानियां 
अंग्रेजी से अनुवाद 
ऽ जॉर्ज आर्वेल का उपन्यास एनिमल फार्म
ऽ गैब्रियल गार्सिया मार्खेज के उपन्यास Chronicle of a death foretold
ऽ ऐन फैंक की डायरी का अनुवाद
ऽ चार्ली चैप्लिन की आत्म कथा का अनुवाद
ऽ मिलेना ;जीवनी का  अनुवाद  
ऽ चार्ल्स डार्विन की आत्म कथा का अनुवाद 
ऽ इनके अलावा कई विश्व प्रसिद्ध कहानियों के अनुवाद प्रकाशित
गुजराती से अनुवाद 
ऽ प्रकाशनो पडछायो ;दिनकर जोशी का उपन्यास
ऽ व्यंग्यकार विनोद भट की तीन पुस्तकों का अनुवाद
ऽ गुजराती के महान शिक्षा शास्‍त्री गिजू भाई बधेका की दो पुस्तकों दिवा स्वप्न और मां बाप से  का तथा दो सौ बाल कहानियों का अनुवाद। 
ऽ महात्‍मा गांधी की आत्‍मकथा का अनुवाद
संपादन 
ऽ बंबई 1 ;बंबई पर आधारित कहानियों का संग्रह 
ऽ कथा लंदन ;यूके में लिखी जा रही हिन्दी कहानियों का संग्रह 
ऽ कथा दशक ;कथा यूके से सम्मानित 10 रचनाकारों की कहानियों का संग्रह 
सम्मान
ऽ गुजरात साहित्य अकादमी का सम्मान और महाराष्ट्र अकादमी का सम्मान
अन्य
ऽ कहानियां विभिन्न संग्रहों में प्रकाशितए कहानियों के दूसरी भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित कहानियों का रेडियो पर प्रसारण और कहानियों का दूरदर्शन पर प्रदर्शन। लेखन पर एक एम फिल और रचनाएं तीन पीएचडी कार्य में शामिल 
वेबसाइट: www.surajprakash.com email ID : mail@surajprakash.com,  kathaakar@gmail.com
mobile : 9930991424
पता: एच1/101 रिद्धि गार्डन फिल्‍म सिटी रोड, मालाड पूर्व मुंबई 400097



कहानी 

सही पते पर 


आज का सारा शेड्यूल बिगड़ गया। एक तो गाड़ी आठ घंटे लेट और ऊपर से मद्रास बंद। स्टेशन पर कोई ऑटो, टैक्सी नहीं। ऑफिस की गाड़ी आकर कब की चली गयी होगी। किस्मत से सहयात्री मिलीटरी वाला है। उसी की जीप में लिफ्ट लेकर होटल तक पहुंच पाया हूं।
अब एक पूरा बेकार, खाली-सा दिन मेरे सामने पसरा पड़ा है। बाहर जा नहीं सकता। इन बंद वालों को बस आज ही का दिन मिला था। पहले पता होता तो आता ही नहीं आज। पर अब क्या करूं। आज शनि है। कल रवि। यानी सोमवार तक मुझे यूं ही वक्त गुजारना है। समझ में नहीं आ रहा - क्या करूं।
कुछेक फोन ही कर लिये जायें। टेलीफोन डाइरेक्टरी मंगवाता हूं। लोकल ऑफिस के मैनेजर के घर फोन करके अपनी पहुंच की खबर देता हूं। बताते हैं वे, ड्राइवर तीन-चार घंटे इंतजार करता रहा स्टेशन पर। फिर बंद वालों ने भगा दिया। उन्हें यह जानकर तसल्ली होती है, होटल में ठीक-ठाक पहुंच गया हूं। अपने कामकाज के सिलसिले में पूछता हूं। बताया जाता है मुझे - आज तो कोई मिलने भी नहीं आ पायेगा। अलबत्ता, कल सुबह ही वे किसी के साथ गाड़ी भिजवा देंगे, घूमने-फिरने के लिए।
अब! फिर वही सवाल। इस अजनबी शहर में, `बंदोत्सव' में मैं करूं तो क्या करूं। याद आया, अरे, बनानी से भी तो मिलना है। मन एकदम रोमांचित हो आया। सारे रास्ते तो उसके ख्यालों ने व्यस्त रखा लेकिन मेरा सारा रोमांच क्षण भर में गायब हो गया। इस समय तीन बजे हैं। वैसे भी जब पूरा मद्रास बंद है तो युनिवर्सिटी भी तो बंद होगी। उसके घर का पता कहां है मेरे पास। डाइरेक्टरी देखता हूं। युनिवर्सिटी के नम्बरों में न तो अंग्रेजी विभाग का डाइरेक्ट नम्बर है, न ही विभाग के हेड का नाम या उसका रेसिडेंशियल नम्बर। बनानी के नम्बर का तो सवाल ही नहीं उठता। काश! उससे आज मुलाकात हो जाती तो कितने अच्छे कट जाते ये दो दिन।
अब तो परसों तक इंतज़ार करना पड़ेगा, ``कैसे तलाशा जाये आपको इस महानगरी में मिस बनानी चक्रवर्ती? किसी को भी तो नहीं जानते हम इस अजनबी शहर में मैडम। आपको खोज भी लेते हम, लेकिन यह ''बंद'।''
यूं ही डाइरेक्टरी के पन्ने पलटता हूं- ''सी' और ''सी' में चक्रवर्ती। अचानक सूझता है मुझे - थोड़ी-सी मेहनत की जाये तो बनानी को आज और अभी भी ढूंढ़ा जा सकता है। आज पता भर चल जाये तो मुलाकात कल भी की जा सकती है। है तो बेवकूफी भरा तरीका, लेकिन किसी को पता थोड़े ही चलेगा, इस तरफ कौन है। ऐसा हो ही नहीं सकता, यहां का बंगाली समुदाय और उनमें से भी चक्रवर्ती, बनानी को न जानते हों। आखिर कितनी होंगी ऐसी बंगाली लड़कियां मद्रास में, जो युनिवर्सिटी में अंग्रेजी पढ़ाती हों और बंगला में लिखती हों। हिसाब लगाता हूं - पूरे मद्रास में पच्चीस तीस हजार के करीब बंगाली होंगे। उनमें भी चक्रवर्ती होंगे, हजार से भी कम। और टेलीफोन डाइरेक्टरी बताती है - कुल 42 चक्रवर्तियों के पास फोन हैं। इन्हीं से पूछकर देखा जाये तो। न भी मिले, कुछ वक्त तो गुजरेगा। तीस-चालीस रुपये में यहीं बैठे-बैठे बनानी का पता चल जाये तो उससे बढ़कर क्या हो सकता है आज के दिन। हो सकता है, इन्हीं में से किसी परिवार में ही हो वह। वैसे डाइरेक्टरी में कोई बनानी चक्रवर्ती नहीं है। तो यह शरारत भी करके देख ली जाये।
पहले चक्रवर्ती से शुरू किया है। एक... तीन... पंद्रह... सत्ताइस... पैंतीस... और ये बयालीस। कुल पचास मिनट लगे और पैंतीस जगह बात हुई बाकी नम्बर दुकानों, ऑफिसों के हैं या लाइन नहीं मिली। हंसी आ रही है खुद पर-हर तरह की आवाजें, प्रतिक्रियाएं, गालियां, हंसी। फोन पटके गये। होल्ड कराया गया, पागल करार दिया गया मुझे। बेहद भले लोग, लेकिन नतीजा जीरो। ''हां, नाम सुना तो है, देखा भी है, पन किधर रहती, मालूम नहीं। आर यू क्रेजी, इज इट द वे टू लोकेट ए गर्ल, नो... नो... नो... ऑवर बनानी इज ओनली एट ईयर्स ओल्ड... यहां बनानी है, बट वह हमारा वाइफ है। वह कभी टीचर नहीं थी। हू आर यू... यू मैड मैन... विच बनानी चक्रवर्ती? यू मीन दैट गर्ल...डॉटर ऑफ  प्रोताश चक्रवर्ती, बट शी इज टीचर इन प्राइमरी स्कूल...''.
मज़ा आ रहा है मुझे। कल तक पूरे शहर के बंग समाज में यह खबर फैल जायेगी - कोई सिरफिरा बम्बई से आया है और किसी बनानी चक्रवर्ती को खोज रहा है। एक - एक घर में फोन करके। क्रेजी फैलो। डाइरेक्टरी एक किनारे रख दी है। तो इन सब चक्रवर्तियों में हमारी वाली बनानी को कोई नहीं जानता। नहीं जानता का यह मतलब तो नहीं कि वह है ही नहीं। हो सकता है जो नम्बर नहीं मिले, वहीं हो। कुल मिलाकर एक मज़ेदार एक्सरसाइज हो गयी। न सही आज मुलाकात, परसों युनिवर्सिटी तो खुलेगी। उसे बताऊंगा इस बारे में कितना हंसेगी।
•
अजीब गोरख धंधा है इस युनिवर्सिटी का भी। दस जगह फोन करके भी कुछ पता नहीं चल पाया है बनानी का... कहीं कोई तमिल भाषी बैठा होता है तो कहीं कोई कुछ बताये बिना ही फोन रख देता है। हार कर अपने स्थानीय साथी से अनुरोध करता हूं-अंग्रेज़ी विभाग की बनानी चक्रवर्ती से बता करा दें जरा। वे भी कई जगह फोन करते है। अधिकतर तमिल में ही बात करते हैं। बताते हैं - युनिवर्सिटी गर्मियों की छुट्टियों की वजह से बंद है और दूसरे, अंग्रेजी विभाग में इस नाम की लेक्चरर नहीं है। ''अरे, तो फिर कहां गयी बनानी, राघवेन्द्र ने तो सिर्फ यहीं का पता दिया था। अब वह वहां है नहीं। पता नहीं मद्रास में भी है या नहीं। कैसे पता लगाया जाये। उसकी शक्ल, सूरत, पता-ठिकाना, घर-परिवार कुछ भी तो पता नहीं।''
सोच रहा हूं - यूनिवर्सिटी छोड़कर कहां गयी होगी। फिर उसका यह पता भी तो तीन साल पुराना है। बता तो रहा था राघवेन्द्र, तीनेक साल से सम्पर्क छूटा हुआ है। हो सकता है इस बीच कलकत्ता लौट गयी हो या शादी कर ली हो। कुछ तो पता चले। अगर यहीं है तो मिलने की कोशिश की जाये और नहीं है तो किस्सा ही खत्म। अपने साथी से फिर अनुरोध करता हूं - ज़रा फिर फोन करके अंग्रेज़ी के हेड का नाम, पता और फोन नम्बर पुछवा दें। वे ही शायद बता सकें, बनानी अब कहां है। वे फिर दो-चार बार नम्बर घुमाते हैं। आखिर हेड का नाम, पता लोकेट कर ही लेते हैं - डॉ. वाणी कुंचितपादम। अब मैं उनके घर का नम्बर मिलाता हूं। इंगेज आ रहा है लगातार। असिस्टेंस सर्विस की मदद लेता हूं - फिर भी नहीं मिलता। लगता है फोन खराब है। सोचता हूं, खुद ही उनके घर की तरफ निकल जाऊं। वैसे भी यहां शाम को कुछ करने-धरने को नहीं है।
•
मज़ेदार किस्सा बन गया है बनानी का। सिर्फ छ: शब्दों के तीन साल पुराने पते के सहारे उसकी तलाश कर रहा हूं इतने बड़े शहर में। न मुझे जानती है, न मैं उसे जानता हूं। दो दिन पहले तक नाम भी नहीं सुना था उसका। कभी राघवेन्द्र को मिली थी। ऑथर्स गिल्ड की कॉन्फ्रेंस में। तीन-चार साल हुए। तभी दोनों का परिचय हुआ था। बातें हुई थीं। किताबों का आदान-प्रदान हुआ था। पांच-सात पत्र भी आये-गये, फिर नौकरियां बदलने के चक्कर में दोनों का सम्पर्क लगभग छूट गया था। अब मेरी मद्रास ट्रिप से राघवेन्द्र को बनानी की याद ताजा हो आयी। चलते वक्त कहा था राघवेन्द्र ने - तुझसे झूठ नहीं कह रहा हूं शेखर, बहुत ही जहीन और मैच्योर लड़की थी यार। ब्रेन एण्ड ब्यूटी का अद्भुत ब्लैण्ड। उस लड़की में गज़ब का आकर्षण था कि आप उसे इग्नोर कर ही न सकें। अगर तुम्हारी मुलाकात हो जाये तो तुम्हारी यात्रा सार्थक हो जायेगी।
अब जैसे-जैसे उससे मुलाकात में देर हो रही है, या मिलने की संभावना कम हो रही है, उससे मिलने की ललक उतनी ही बढ़ने लगी है। कल बाजार में घूमते हुए, किताबों की दुकान में वक्त गुजारते हुए और शाम को मरीना बीच पर अकेले टहलते हुए एक सुखद-सा ख्याल आता रहा। हो सकता है, वह भी यहीं कहीं, आस-पास हो। कोई उसे उसके नाम से पुकारे और...फिर तेजी से ख्याल झटक दिया - मैं भी फिल्मी स्टाइल में सोचने लगा हूं। पहले दिन तो फोन करके उसे तलाशने की बेवकूफी करता रहा और अब उसे सड़कों, चौराहों पर खोज रहा हूं।
•
डॉ. वाणी कुंचितपादम का घर ढूंढ़ने में खासी परेशानी हुई। ''मैडम घर पर नहीं हैं। आधे घंटे में आ जायेंगी, आप बैठिए।'' उनके पति बताते हैं। मेरे पास इतनी दूर आकर इंतज़ार करने के अलावा कोई उपाय नहीं है। वे दो-चार बार कुरेदते हैं, लेकिन मैं टाल जाता हूं, मैडम से ही काम है। वे ड्राइंगरूम में मुझे अकेला छोड़कर गायब हो गये हैं। टिपिकल तमिल साज-सज्जा, तस्वीरें, तमिल पुस्तकें, पत्रिकाएं, लगता ही नहीं, इंग्लिश की हेड के घर बैठा हूं।
वे आयीं। सामान से लदी-फंदीं। मुझे देखकर चौंकती हैं। आने का कारण जानकर राहत की सांस लेती हैं। बताता हूं। फोन पर ही पूछना चाहता था, पर... हां, फोन कई दिन से खराब पड़ा है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा, एक अनजान लड़की का पता लगाने के लिए कोई इतनी मेहनत कर सकता है। बताती हैं - अब वह युनिवर्सिटी में नहीं पढ़ाती। दो साल से भी ज्यादा हो गये। यहां वह लीव रिज़र्व थी। एक और सदमा मेरे लिए। ''बता सकती हैं कहां होंगी आजकल? '' एक आखिरी कोशिश। ''हां, हां, क्यों नहीं।'' वे बताती हैं, बनानी मद्रास में ही है। सेंट जेवियर्स आर्ट्स कॉलेज में पढ़ाती है। वहां वह कन्फर्म हो गयी है। अरे, तो बनानी अभी भी संभावना है। मैं हल्का-सा खुश हो गया हूं। यहां आना बेकार नहीं गया, लेकिन वे बनानी के घर का पता नहीं बता पातीं। अलबत्ता, सेंट जेवियर्स का पता बता देती हैं। वहां इकॉनोमिक्स के हेड हैं मिस्टर पद्मनाभन, उनसे मिलने की सलाह देती हैं। वहीं कॉलेज क्वार्टर्स में रहते हैं।
उनसे विदा लेता हूं। वे अभी भी मुझे अविश्वास से देख रही हैं - एक अपरिचित लड़की के लिए... इतनी भागदौड़... दरवाजे पर आकर हाथ जोड़कर विदा करती है। 
होटल वापस आते-आते रात हो गयी है। तय करता हूं, कल किसी वक्त जाऊंगा। आज सात में से तीन दिन बीत चुके हैं।
जितना वक्त बीतता जा रहा है, उतना ही यह सवाल मैं खुद से बार-बार पूछने लगा हूं - क्यों मिला चाहता हूं उससे! क्यों एक अनजान लड़की के लिए इतनी भागदौड़ कर रहा हूं। एक ऐसी लड़की के लिए, जो मुझे जानती तक नहीं और जान भी ले तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि यह पहचान परिचय तक भी पहुंचेगी या नहीं। माना, बनानी एक संवेदनशील रचनाकार है, मैच्योर है, पढ़ी-लिखी है, उससे बात करना अच्छा लगेगा, लेकिन उस जैसी तो सैकड़ों हैं, हज़ारों हैं, तो क्या सबसे... फिर पूछता हूं खुद से। इतनी-इतनी तो मित्र हैं पहले से, फिर एक और की तलाश क्यों, क्या एक शादीशुदा, सुन्दर व पढ़ी-लिखी बीवी के पति, दस साल की बच्ची के पिता, एक छोटे-मोटे अफसर और छोटे-मोटे लेखक को यह शोभा देता है कि वह एक मित्र के कहने भर से उसकी मित्र की तलाश में मारा-मारा फिरे। जितना सोचता हूं, उलझन बढ़ती ही जाती है।
अगर उससे पहले ही दिन मुलाकात हो जाती तो राघवेन्द्र का पत्र देकर छुट्टी पा लेता। वह फिर मिलना चाहती तो मिल भी लेता, लेकिन उसने न मिलने से जो यह उत्सुकता और बढ़ती जा रही है उससे मिलने की, उससे मेरी दुविधा ही बढ़ रही है और फिर राघवेन्द्र ने चिट्ठी भी तो इतनी आत्मीयता से लिखी है कि मन करने लगा है - इस लड़की से मुलाकात होनी ही चाहिए। उस कवि-मन अनदेखी युवती के प्रति एक अनचीन्हा-सा अनुराग जागने लगा है। फिर राघवेन्द्र की उसके नाम लिखी चिट्ठी खोलकर पढ़ने लगा हूं:

बम्बई, 29 मई

प्रिय बनानी,
बहुत लम्बे अरसे से तुमसे मेरा पत्राचार छूट गया है, पर तुम्हारे भीतर के संवेदनशील रचनाकार की छवि मेरे मन में अभी भी वैसी ही है। मन है, तुमसे मिलना हो, खूब बातें हों और लम्बे अन्तराल की उपलब्धियों की पोटलियां खोली, दिखायी जायें। मन खुशियों से सराबोर हो जाये। प्रिय शेखर मेरे अभिन्न मित्र, भाई और प्रखर संभावनाशील कथाकार हैं। और उससे भी कहीं अधिक एक प्यारे भाई, अंतरंग और मेरे सहचर। उनकी रचनाएं ज़रूर तुम्हारी नज़रों से गुज़री होंगी। अचानक पता चला कि मद्रास जा रहे हैं तो तुम्हारी याद आना बहुत स्वाभाविक है। इनके साथ तुम्हारे सुख-दु:ख की पहचान मेरे पास वैसे ही पहुंच जायेगी, जैसे कि तुम इनसे मिलोगी। शायद नये शहर में तुम्हारा संवेदनशील व्यक्तित्व इन्हें बहुत अपनत्व देगा।
मेरे नाम खत लिखना और शेखर के हाथ भेज देना। मैं लगातार नौकरियों के चक्कर में भटकता रहा। जल्दी ही तुम्हें अपना पता लिखूंगा। बहुत भाग दौड़ के कारण ही पत्राचार में तुमसे पिछड़ गया। बाकी, तुम्हारी उपलब्धियों को बहुत पास से देखते का मन है।
और क्या लिख रही हो। क्या कर रही हो। आगे क्या इरादा है। कलकत्ता में परिवार कैसा है। पत्र दोगी और ढेरों बातें लिखोगी। सकुशल होगी। नमस्कार।
सस्नेह तुम्हारा
राघवेन्द्र

इस पत्र के एक-एक शब्द के पीछे एक खूबसूरत, शालीन चेहरा झिलमिलाता दिख रहा है। अलौकिक सौन्दर्य से दिपदिपाता। संवेदनशील व्यक्तित्व। इस पत्र के ज़रिये और जो कुछ राघवेन्द्र ने बताया था, उसके आधार पर मैंने बनानी के रूप, सौन्दर्य, व्यक्तित्व, स्वभाव और यहां तक कि उसकी बौद्धिकता और कलात्मक अभिरुचि की भी एक तस्वीर-सी बना ली है। मन है, जब भी उससे मिलूं, अपनी कल्पना के अनुरूप पाऊं।
•
सेंट जैवियर्स में पहुंचने पर पता चला है, पद्मनाभन जी नहीं हैं। सपरिवार कुल्लू-मनाली गये हैं। अगले हफ्ते आयेंगे। पता नहीं क्यों, बहुत अधिक निराश नहीं करती यह खबर। शायद पूरी स्थितियां ऐसी बनती चली जायेंगी कि बनानी से मुलाकात नहीं ही होगी। या तो मैं अधबीच कोशिश छोड़ दूंगा, या कोई और कारण आ निकलेगा। वहां से लौटने को हूं कि वहीं कोई और प्राध्यापक मिल गये हैं। बताते हैं-बनानी यहीं पढ़ाती हैं। पक्का तो पता नहीं, लेकिन शायद एग्मोर में वाइ.डब्ल्यू.सी.ए. के हॉस्टल में रहती हैं। वहीं एक बार पता करके देख लें। उनका बहुत-बहुत आभार मानता हूं।
तो! अब!  सड़क पर खड़ा सोच रहा हूं-तो मिस बनानी चक्रवर्ती, आप हमें मिले बिना जाने नहीं देंगी। घड़ी देखता हूं-साढ़े आठ। वहां पहुंचते-पहुंचते नौ बज जायेंगे। क्या एक शरीफ लड़की से पहली बार उसके हॉस्टल में मिलने जाने का वक्त है यह। क्या पता, स्टाफ ही न मिलने दे। लेकिन अब जब पता चल गया है उसका, तो मिल ही लिया जाये। जो भी होना है, आज ही हो ले। मिले या न मिले। आज ही निपटा दिया जाये यह मामला। वैसे भी वापसी में सिर्फ तीन दिन बचे हैं।
•
वहां अगला सदमा मेरा इंतज़ार कर रहा है। इस नाम की कोई लड़की यहां नहीं रहती। मुझे अजीब-सा महसूस होने लगा है। एकदम तेज प्यास लग आयी है। यह क्या मज़ाक है। बीच-बीच में अचानक यह क्या हो जाता है कि वह एक जगह होती है और दूसरी जगह से गायब हो जाती है। फिर अगली जगह फिर प्रकट हो जाती है। क्लर्क से पूछता हूं-जरा अच्छी तरह देखकर बताएं - शायद कुछ अरसा पहले तक रहती रही हो। वह मुझे अजीब निगाहों से घूरता है। मैं उसकी परवाह नहीं करता। यह आखिरी पड़ाव है जहां बनानी को होना चाहिए। अगर वह यहां नहीं है तो फिर कहीं नहीं है। वह रजिस्टर के पन्ने पलट कर मना कर रहा है - इन्द पोन इंगे इरकरदिल्ले... यहां नहीं रहती यह लड़की।
अब मैं इस हॉस्टल के रिसेप्शन में रुकने-न रुकने की हालत में खड़ा हूं। क्लर्क फूट लिया है। हो सकता है, बनानी यहीं रहती आयी हो, अब न रहती हो। इन गर्ल्स हॉस्टलों के नियम भी तो कुछ ऐसे ही होते हैं। ज्यादा-से-ज्यादा एक साल, दो साल। क्लर्क ने भी तो यही कहा है, नहीं रहती। अगर रहती थी तो अब कहां गयी। कुछ तो पता चले। लेकिन पूछूं किससे। इतने में मुझे दुविधा में देख एक लड़की खुद आगे आयी है - किसे पूछ रहे हैं सर?
उसी के सामने पूरा किस्सा बयान करता हूं। यह भी पूछता हूं कि इसी संस्था का और कोई भी हॉस्टल है क्या आस-पास। बताती है लड़की - हॉस्टल तो यही है अलबत्ता, बनानी... दो-एक लड़कियां और जुट आयी हैं। वहीं रिसेप्शन में इंतज़ार करने के लिए कहती हैं - अभी पता करके बतायेंगी, पुरानी हॉस्टलर्स से, आया से, वॉचमैन से।
मैं अजीब-सी हालत में वहीं बैठा हूं। यह मैं क्या कर रहा हूं। यह कौन-सा तरीका है किसी को खोजने का? दिमाग खराब हो गया है क्या? मिल भी गयी वह तो कौन-सी क्रांति हो जायेगी। मैं ही तो सारे कामकाज छोड़कर उससे मिलने के लिए मारा-मारा फिर रहा हूं। अगर मिल भी गयी और उसने ''ओह, थैंक्स, सो नाइस ऑफ यू। आप आये, बहुत अच्छा लगा'' कहकर संबंध पर, मुलाकात पर वहीं फुल स्टॉप लगा दिया तो। क्या कर लूंगा मैं तब?
मैं एक झटके से उठ खड़ा होता हूं। नहीं मिलना मुझे उससे। अब और बेवकूफी नहीं करूंगा। चलने को ही हूं कि एक लड़की भागती हुई आयी है - सर आप ही... मिस बनानी से... मैं उसकी तरफ देखता हूं - तो... क्या... यह लड़की... बनानी... ''सर, वह मेरी रूममेट थी। अब यहां नहीं रहती। उसके एक अंकल ट्रंसफर होकर आये थे, दो-तीन महीने पहले। अब वह उन्हीं के साथ रहती है, मइलापुर में।''
लो। एक और पता। लम्बी सांस लेता हूं। चलो यही सही। उससे पता पूछता हूं, पता उसके पास नहीं है। सिर्फ उसे छोड़ने गयी थी टैक्सी में। तभी देखा था उसके अंकल का फ्लैट। हां, लोकेशन बता सकती है। वह कागज पर ड्रा करके लोकेशन बताती है। सेंथोम चर्च। उसके ठीक सामने एक तिमंजिली इमारत। बिलकुल सफेद रंग की। ग्राउण्ड फ्लोर पर बायीं तरफ का पहला फ्लैट। दरवाजे पर पीतल की नेम प्लेट। अंकल का नाम याद नहीं, लेकिन वे भी चक्रवर्ती। काफी है मेरे लिए। जाऊं या न जाऊं, बाद की बात है।
•
अब वापसी में सिर्फ दो दिन बचे हैं। फिर दुविधा में पड़ गया हूं। जाऊं या नहीं। कल दोबारा उन्हीं स्थानीय लेखक मित्रों से मिलने चला गया, जिनसे तीन दिन पहले ही मिला था। वही-वही समस्याएं, वही-वही रोना कि यहां सबसे अलग-थलग बैठे हैं, हमारे लिखे को कोई नोटिस नहीं लेता। और रचनाओं के नाम पर सब कुछ बासी पुराना-पुराना-सा। आज खाली हूं। फिर बनानी के ख्याल आ रहे हैं। अब भी मिलने नहीं गया तो अफ़सोस होता रहेगा। इतनी कोशिश की, भागदौड़ की और मंज़िल का पता पूछकर लौट आया। फिर राघवेन्द्र सुनेगा तो हंसेगा।
दूसरा मन कहता है - अब बचे ही सिर्फ दो दिन हैं। अगर इन दो दिनों में दो बार भी मुलाकात हो जाये तो गनीमत। अब तो घर-परिवार में है। पता नहीं कैसे लोग हों, घर पर कौन-कौन हों? लेकिन एक आखिरी कोशिश करके देख लेने में हर्ज क्या है? तय कर लेता हूं, जाना ही चाहिए।
•
घर बिलकुल आसानी से मिल गया है। दरवाजे पर साफ-सुथरी चमकती हुई पीतल की नेम प्लेट लगी है-डॉ.चंदन चक्रवर्ती। घंटी पर हल्के से हाथ रखता हूं। थोड़ा इंतज़ार। अब यहां पहुंचकर भी वह पहले वाली ऊहापोह नहीं रही है, जो चार-पांच दिन पहले तक थी। इतना तो भटका दिया है इस लड़की ने कि मिलने न मिलने के बीच का अंतराल ही मिट गया है।
दरवाजा एक महिला ने खोला है, निश्चय ही आंटी होंगी, नमस्कार करके बतलाता हूं - बम्बई से आया हूं, बनानी और मेरे एक कॉमन फ्रेण्ड हैं राघवेन्द्र। यहां आ रहा था तो उन्हीं ने पता दिया था बनानी का। पूछते-पूछते यहां तक आ पहुंचा हूं।
वे बड़े प्यार से अंदर बुलाती हैं। बिठाती हैं। दो-एक घरेलू नाम पुकारती हैं। पल भर में उनके पति और दो लड़कियां ड्राइंग रूम में आ जुटे हैं। लड़कियों को देखकर सोचता हूं-कौन-सी होनी चाहिए बनानी इनमें से। एक लम्बी-पतली-सी है, घने बाल, आंखों पर चश्मा, हाथ में किताब, दूसरी गाउन में है। शायद रसोई का काम छोड़कर चली आयी है। थोड़ी सांवली, दूसरी से बड़ी, खूबसूरत चेहरा-मोहरा, पहली ही नज़र में जहीन होने का सुबूत देता हुआ।
महिला उन्हें मेरे बारे में बताती है, सबको आश्चर्य होता है मेरा इतना सोमांचकारी खोज अभियान सुनकर। मेरी उत्सुकता बढ़ने लगी है - बताया क्यों नहीं जा रहा - इनमें से बनानी कौन-सी है। वैसे मेरी ख्याल से गाउन वाली ही होनी चाहिए। या क्या पता, इन दोनों में से हो ही नहीं।
आंटी पहले बंगला में शुरू करके, फिर हिन्दी में बताती हैं - बनानी कलकत्ता गयी हुई है। उसकी मां का ऑपरेशन हुआ था, उसके लिए गयी थी। इसी सण्डे रात को वापस आ रही है। आप मण्डे आयेंगे तो ज़रूर मुलाकात हो जायेगी, आप ज़रूर आना।
''तो मिस बनानी चक्रवती।' मैं आखिरी झटके से उबरने की कोशिश करता हूं - आप नहीं ही मिलीं। मन-ही-मन मुस्कराता हूं। अब इन लोगों को कैसे बताऊं कि मेरी गाड़ी के जाने का वक्त भी लगभग वही है, जो बनानी के आने का है।
चलने के लिए उठता हूं, लेकिन आदेश सुना दिया गया है - डिनर के बिना नहीं जाने दिया जायेगा। बनानी नहीं है तो क्या हुआ, घर तो उसी का है।
बैठ जाता हूं। अब सबसे परिचय कराया जाता है। छोटी वाली बरखा बी.ए. में, बड़ी वाली श्यामली एम.ए.में। दोनों बनानी दी की जबरदस्त फैन। श्यामली भी लिखती है। छपी भी हैं उसकी रचनाएं। ये लोग कई साल इलाहाबाद रहे हैं, इसलिए कई लेखकों से परिचय रहा है।
शुरू-शुरू में अटपटा महसूस करता रहा, लेकिन जब पूरा चक्रवर्ती परिवार इतने सहज, आत्मीय और खुलेपन के साथ बात करने लगा तो मेरी भीतरी गांठें खुलने लगीं। मैंने देखा, उन लोगों की हर तीसरी बात में बनानी का ज़िक्र ज़रूर आता था। मैं बार-बार खुद को कोसने लगा - ऐसे वक्त क्यों आया! एक तो पूरे शहर की परिक्रमा करके उसके घर तक पहुंचा और यहां... उससे मिलना कितना सुखद होता।
उस परिवार में दो-तीन घंटे बैठा रहा। अत्यन्त शालीन, सुसंस्कृत लोग। बेहद आत्मीय। जब चलने के लिए इजाज़त चाही तो आग्रह किया गया, एक बार फिर आऊं। उनके साथ एक और शाम बिताऊं। मैं हंसकर रह जाता हूं। फिर पूछा जाता है - बनानी के लिए कोई मैसेज देना चाहेंगे। एक इच्छा होती है-राघवेन्द्र के पत्र के साथ अपनी तरफ से दो लाइनें खिकर दे दूं, लेकिन टाल जाता हूं। दरवाजे से बाहर आते-आते अचानक पूछ बैठता हूं - क्या मैं बनानी का कमरा देख सकता हूं।
•
🔯🛐🛐🛐🛐🛐🛐🛐🔯

प्रतिक्रियायें 
 Aanand Krishn Ji: कहानी बहुत रोचक है । एक ही बैठक में पढ़ गया । पर अंतिम पंक्ति समझ में नहीं आई ।
 Sharad Kokas Ji: सूरज दादा की जय हो ।🙏🏾
बनानी की इतनी बढ़िया कहानी कहीं भी कोई ऊब नहीं , प्रवाह में कहीं कोई बाधा नहीं , ऐसा लगा जैसे लेखक के साथ हम भी बनानी को खोज रहे हैं । उत्सुकता बरकरार रहती है ।
Saksena Madhu: सूरज दादा की कहानी में बनानी की खोज करने के तरीके से जासूसी उपन्यास की याद आ गई ।पर इसमें एक भावनात्मक सम्बन्ध की खोज रही ।अब मिली,... अब मिली यही लगता रहा और अंत तक नहीं मिलती ।
कहानी में अंत तक उत्सुकता बनी रहती है पाठक भी बनानी से मिलना चाहता है पर कहानीकार का अत्याचार देखिये न खुद मिलपाते है ना पाठकों को भी नहीं मिलवाते ।और खुद बनानी का कमरा देख पाते हैं या नहीं... देखा तो क्या देखा नहीं देख पाये तो क्यों नहीं देख पाये ? कितने सारे प्रश्न छोड़ कर कहानी खत्म हो जाती है ।पाठक को कहानीकार पर खीज होती है ..बनानी जो घुसी है दिमाग में ।
ये उत्सुकता और ये खीज ही कहानी की सफलता है लेखक का मक़सद यही जगाना  था पाठक में ..और वो सफल हुए
सूरज दादा तो मुसकरा रहे होगें । मुकराते रहें ..पर ये तो बता दें की आगे क्या हुआ ?😇😇😇😇
बधाई दादा 
प्रवेश को कहानी चयन पर फिर से सलाम।
 Ajay Shreevstav : शुभप्रभात

सूरज जी को बधाई ,अच्छी रोचक कहानी के लिए ...(विस्तृत टीप बाद में)

अभी बस ..👇🏻

सुलझ जायेगी तो सिमटने लगेगी..
चल कुछ बातें उलझी ही रहने दे...

न वज़ह ढूंढ , न अंजाम तक जा...
बस इस कारवां को यूं ही बहने दे...!!!



 Lakshmikant Kaluskar Ji: कहानी ने रोमांचित किया। एक ही प्रवाह में कहानी पढ़ी गई यह कहानी की विशेषता है। बार बार न मिल पाने की घटना घट रही है फिर भी कहीं बोरियत वाली स्थिति नहीं है बल्कि पहले से अधिक रोचकता लिये हुए परिस्थियां पेश आती हैं । कहानी इस तरह भी बनानी आती है सूरज जी को। ऐसा लगा जैसे हम सब घेर कर बैठे हैं और कोई कहानी सुना रहा है,और हम बीच बीच में अधीरता से पूछते हैं -फिर क्या हुआ,फिर क्या हुआ।
बहुत बहुत बधाई सूरजजी को और प्रवेश को भी।
Komal Somrwaal: कहानी को पढ़ते समय ऐसे महसूस होता है मानो हम भी कहानीकार के साथ साथ 'बनानी' को ढूंढने के साहसिक आभियान पर निकल पड़े है.. आशा से ही मानव कर्म के लिए प्रतिबद्ध रहता है और इसी कारण कहानीकार ने अंत तक अपना ये अभियान जारी रखा। शुरुआत से लेकर अंत तक उत्सुकता ने कहानी को बाँधे रखा। लेखक जो रहस्य बनाये रखना चाहते थे उसको बनाये रखने में शत प्रतिशत सफल हुये। एक बहुत ही बेहतरीन कहानी। 👏🏼👏🏼👏🏼
Rajendr Shivastav Ji: बहुत रोचक व धारा प्रवाह कहानी ।पहले सोचा कि सुबह पढ़ूँगा ,लेकिन शुरुआत हुई  तो बनानी का कमरा देखने की जिज्ञासा लिये ही समापन हुआ। नायक स्वयं भटकता रहा,किंतु पाठक के लिये कोई भटकाव नहीं । घटनाओं का जीवन्त चित्रण ।
मेरी दशा उस बच्चे के जैसी जो   नानी से कहानी सुनते-सुनते पूँछे -फिर क्या हुआ? और नानी बच्चे को जिज्ञासा के साथ जागता छोङ स्वयं सो जाय
रचनाकार मित्रों की व्यथा भी सही,गैर हिंदीभाषी पाठकों के बीच रचना धर्मिता से जुङे रहना।                           सूरज जी बहुत धन्यवाद ।
प्रवेश जी धन्यवाद ।
Meena Sharma Sakiba: सूरज प्रकाश जी की कहानी अंत तक जिग्यासू मन को उनके साथ-साथ दौड़ाती रहती है . घटनाओं ने हर पल अपने साथ बाँधे रखा.!
बदलते फोन नं. और पते कहानी को गतिवीन बनाये रहे.
बनानी मिलेगी अब बस अब .......हर बार लगा पर न मिलने पर भी 
आस बनी रहना ...कहानी की प्राण तत्व है.  और फिर सही पता मिलना
भी रोचक है. 
बनानी का कमरा देखने की चाह
एक उत्सुकता जगा जाती है, कि वह नहीं है तो उसकी रिहाइश ही देखें.
अच्छी सी कहानी. सूरज जी, मेरी उत्सुकता थोड़ी अधिक ,क्योंकि बनानी
भिलाई में मेरे साथ पढ़ती थी.
बधाइयाँ सूरज और चाँद यानी प्रवेश जी को ..एक खूबसूरत वक्त को जी लेने का अवसर देने के लिए 💐💐
 Ghanshym Das Ji Sakiba: आज की कहानी सही पते पर जासूसी फिल्म की तरह आगे पढ़ने को मजबूर करती । अच्छी कहानी ।                        मधु जी को जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनायें🎂💐🎁
Rajendr Shivastav Ji: बनानी के अंकल से बनानी का कलकत्ता वाला घर का फोन नंबर लेकर क्यों न बनानी जी से बात की जाय?😊😊😊
 Mukta Shreewastav: बनानी की खोज में परेशान होना और न मिलने पर बैचेन हो उठना ।अंत तक कहानी में पाठकों को भी रहस्य मय लगता है कि अब बनानी मिलेगी और उसे पत्र दिया जाएगा ।बरहाल कहानी अंत तक पाठक को बांधे रखती है

अपर्णा: उत्सुकता-कौतूहल और उनकी ऊंगली थामे कथा का नायक-सूत्रधार और उसके पीछे हम पाठक गण। 
बहुत अनोखा अंदाज़ सूरज प्रकाश जी के बयान का। 
एक पत्र जो बहाना लगने लगता है अंत तक क्योंकि मिलने की उसे देखने की इच्छा पत्र देने के काम से बलवती होती जाती है। यह मनोवैज्ञानिक कथा है जहाँ एक स्त्री अपनी description से भी अधिक attractive हो चुकी है सिर्फ़ इस just-missed-by-a-whisker feeling से। सस्पेंस धीरे धीरे grow कर रहा है पूरी कथा में। यही इसकी जान है। 
सर को शुभकामनाएँ। 🙏🏽
साकीबा को, प्रवेश जी को आभार। 🙏🏽
रोहित रूसिया भाई की आवाज़ में कथा मिली बोनस है। सेव कर ली है। गीत सुनती रहती हूँ उनके। कथा पहली बार सुनुंगी अब। लिंक का बहुत आभार साकीबा। 🙏🏽

Padma Ji: सूराजप्रकाश जी की कहानी "सही पते पर" में शेखर सही पते पर पहुँचने के बाद भी बनानी से न मिल पाए। लेखक के साथ साथ पाठक भी बनानी की खोज में शामिल हो जाता है। जब कोई शहर बंद हो तब आम जनता कितनी परेशान हो जाती है फिर जब बाहर से कोई आगंतुक आये तो उसे बेहद तकलीफ होती है। शेखर का बनानी से न मिल पाना पाठक को भी कष्ट देता है।
अच्छी कहानी सूरज जी
💐

प्रवेश को बधाई
Sudhir Deshpande Ji: बनानी चक्रवर्ती जैसी स्त्री से मिलने की व्यग्रता तो स्पष्ट रुप से समझ आती है। एक अनजान लडकी से मिलने का रोमांच को तो वही बता सकता है। जिसने भोगा हो। शेखर के रुप में लगभग हर नौजवान की कथा ही तो है यह। कितना कुछ याद आता है अतीत। सूरजजी की कहानी उन्ही लम्हों को याद दिलाती है।
Sudhir Deshpande Ji: वाह
तेरे दीदार की खातिर, तेरे दर तक भी हो आया।
तू कहीं खुदा तो नही है, कि तुझे मैंने नहीं पाया।
: सूरजदा को। एकदोम भालो, बोहुमिष्टी कोथा मोशाय।
 Saksena Madhu: कहानी बाँधे तो रखती है अंत तक... पर खोलना भूल जाती है ।बंधा ही रह जाता पाठक ।छटपटाता हुआ ।
 Premchand Gandhi: बहुत ही दिलचस्प और पाठकों को अपने साथ बहा ले जाने वाली कहानी है यह, जिस पर लेखक की परिचित शैली के हस्ताक्षर साफ़ देखे जा सकते हैं। 
बनानी असल में एक लेखकीय मिथ है जो दुनिया में कहीं नहीं होते हुए भी पाठकों को यह संतोष और सान्त्वना देता है कि इस तरह के किरदार कहीं न कहीं मिल ही सकते हैं। हम लेखक खुद ही ऐसे किरदारों की रचना करते हैं और पाठकों को आनन्द देते हैं। कहानी में दोनों पुरुष लेखक होने के कारण यह मिथ विश्वसनीय भी हो जाता है। सूरज जी हमारे मित्र हैं और ऐसे किरदारों के बारे में अक्सर बातें करते रहते हैं। बधाई मेरे अग्रज कथाशिल्पी, सबको आनन्द की प्राप्ति हुई। 😊😀👍😃👏👏👏
 Premchand Gandhi: प्रवेश जी 😀🙏😊 
कहानी तो सुबह ही पढ़ चुका था लेकिन कमेन्ट के लिए समय नहीं मिल पाया। 
असल में मैं भी इन दिनों एक ऐसे ही किरदार को रचने में मुब्तिला हूँ जो नहीं होते हुए भी होने का आभास देता है। जल्द ही सामने आ सकता है वह किरदार एक परिचित आम भारतीय महिला के रूप में।😊🙏😊
 HarGovind Maithil Ji Sakiba: सही पते पर, एक बेहद रोचक कहानी है ।पाठक को अंत तक नायक के साथ रह कर बनानी को ढूंढने में मदद करने के लिए बाध्य करती है ।खैर सही पते पर पहुँच कर भी बनानी के न मिलने पर सबकोथोड़ा  मायूस जरूर होना पड़ा, लेकिन डाँ. चंदन चक्रवर्ती के परिवार द्वारा किए गए आत्मीय आतिथ्य सत्कार से बनानी के न मिलने की तकलीफ कुछ कम अवश्य हुई ।
आ. सूरज प्रकाश जी को बधाई और प्रवेश जी का आभार ।🙏
 Dipti Kushwaha: @ मित्र सूरजप्रकाश जी, 
पहले तो ये पूछूँ, पीछे कौन है ? एल्विस प्रिस्ले या जिमी हैन्ड्रिक्स ?
जो भी हो उसका असर आपकी शख़्सियत पर पड़ रहा है 😊👏

 Manjusha Man: सूरज प्रकाश जी की कहानी "सही पते पर"पढ़ी। कहानी की रवानी अपने साथ कहानी अंत तक बहा ले गयी। बनानी से मिलने की तीव्र उत्सुकता अंत तक उत्सुकता ही रही।

खूबसूरत कहानी के प्रस्तुति करण के लिए हार्दिक बधाई प्रवेश जी।

Premchand Gandhi: बहुत ही दिलचस्प और पाठकों को अपने साथ बहा ले जाने वाली कहानी है यह, जिस पर लेखक की परिचित शैली के हस्ताक्षर साफ़ देखे जा सकते हैं। 
बनानी असल में एक लेखकीय मिथ है जो दुनिया में कहीं नहीं होते हुए भी पाठकों को यह संतोष और सान्त्वना देता है कि इस तरह के किरदार कहीं न कहीं मिल ही सकते हैं। हम लेखक खुद ही ऐसे किरदारों की रचना करते हैं और पाठकों को आनन्द देते हैं। कहानी में दोनों पुरुष लेखक होने के कारण यह मिथ विश्वसनीय भी हो जाता है। सूरज जी हमारे मित्र हैं और ऐसे किरदारों के बारे में अक्सर बातें करते रहते हैं। बधाई मेरे अग्रज कथाशिल्पी, सबको आनन्द की प्राप्ति हुई। 😊😀👍😃👏👏👏
 Premchand Gandhi: प्रवेश जी 😀🙏😊 
कहानी तो सुबह ही पढ़ चुका था लेकिन कमेन्ट के लिए समय नहीं मिल पाया। 
असल में मैं भी इन दिनों एक ऐसे ही किरदार को रचने में मुब्तिला हूँ जो नहीं होते हुए भी होने का आभास देता है। जल्द ही सामने आ सकता है वह किरदार एक परिचित आम भारतीय महिला के रूप में।😊🙏😊
 HarGovind Maithil Ji Sakiba: सही पते पर, एक बेहद रोचक कहानी है ।पाठक को अंत तक नायक के साथ रह कर बनानी को ढूंढने में मदद करने के लिए बाध्य करती है ।खैर सही पते पर पहुँच कर भी बनानी के न मिलने पर सबकोथोड़ा  मायूस जरूर होना पड़ा, लेकिन डाँ. चंदन चक्रवर्ती के परिवार द्वारा किए गए आत्मीय आतिथ्य सत्कार से बनानी के न मिलने की तकलीफ कुछ कम अवश्य हुई ।
आ. सूरज प्रकाश जी को बधाई और प्रवेश जी का आभार ।🙏

Suraj Prakash Sir: मित्रो मैं यह संदेश बोलकर टाइप कर रहा हूं तो हो सकता कोई गलती हो जाए। प्रेमचंद गांधी ने सही कहा है कि मेरी कहानियां मेरी सिग्नेचर ट्यून की तरह है और मेरी पहचान है। मैं दो बातें कहना चाहूंगा। पहला तो आप सब का आभार कि आप सबने प्यार से मेरी कहानी पढ़ी और उस पर अपनी राय दी। दूसरी मेरी कहानियां पाठक की सहभागिता  रीडर्स पार्टिसिपेशन  की उम्मीद करती हैं। मैं कहानी जहां छोड़ता हूं वहां पाठक शुरू करता है। अगर मेरे 500 पाठक हैं तो उस कहानी के 500 अंत होते हैं। यह संयोग है कि मेरी किसी भी कहानी के पात्र नहीं मिलते। मैं मिलवाऊंगा  तो अपनी बनानी से और पाठक मिलेगा तो अपनी बनानी से तो ज्यादा अच्छा अपनी बनानी से मिलना । आप अपनी अपनी बनानी से मिलिए या मिलने की उम्मीद करें। आप सब का बहुत बहुत आभार। प्रवेश मेरी दोस्त हैं तो उसने ज्यादा तारीफ का हक मांग रखा है। फिर से शुक्रिया।। सूरज                         


Tuesday, August 9, 2016

कुछ लिखी हुई कविताएं विरासत की इबारतें बन जाती है ,अमूल्य धरोहर के रूप में सहेजी जाती है |उन्हें जब जब पढ़ते है एक अलग ही उर्जा का संचार होता है और नत हो जाते है उस कलम के आगे |
वीरेन डंगवाल  ऐसी ही कलम के धनी थे |उनकी जीवटता को सादर नमन 

साहित्य की बात समूह ,(जिसके एडमिन ब्रज श्रीवास्तव है) पर  सप्ताह में एक दिन साहित्य विरासत पर ही चर्चा की जाती है और इस चर्चा के प्रभारी है सुरेन्द्र सिंह |
रचना प्रवेश पर प्रस्तुत है आज वीरेन  डंगवाल जी की कवितायें ,साथ में उनके साथी  ,प्रमुख साहित्यकारों के विचार ...क्या कहते है वो वीरेंन डंगवाल जी के बारे में ...

सलग्न है समूह में चर्चा के दौरान पाठकों की त्वरित प्रतिक्रियाए, जिनमे कई समकालीन साहित्यकार  भी शामिल है ...

========================================
पहले उस ने हमारी स्मृति पर डंडे बरसाए
और कहा - 'असल में यह तुम्हारी स्मृति है


साथियों आज कविता विरासत में प्रस्तुत है  वीरेन डंगवाल ।
वीरेन डंगवाल जी की अभी 5 अगस्त को जयंती भी थी।आधुनिक कविता के प्रमुख स्वर वीरेन दा  केे बारे में समालोचक कहते है कि उनमें नागार्जुन और त्रिलोचन का सा विरल लोकतत्व निराला का सजग फक्कड़पन और मुक्तिबोध की बैचैनी और बौद्धिकता एक साथ मौजूद है।

विष्णु खरे जी  कहते है , वीरेन की जितनी दृष्टि व्यष्टि पर थी, उतनी ही समष्टि पर भी थी. वह न सिर्फ प्रतिबद्ध थे बल्कि वाम-चिन्तक और सक्रियतावादी भी थे. अपने इन आख़िरी दिनों में भी उन्हें जनमंचों पर सजग हिस्सेदारी करते और अपनी रचनाएँ पढ़ते देखा जा सकता था. पिछले कई वर्षों का गंभीर कैंसर भी उनके मनोबल, जिजीविषा और सृजनशीलता को तोड़ न सका बल्कि हाल की उनकी कविताओं, मसलन दिल्ली मेट्रो पर लिखी गई रचनाओं ने उनके प्रशंसकों और समीक्षकों को चमत्कृत किया ।


मंगलेश डबराल जी कहते है  उनकी रचनात्मकता के बहुत से छोर थे. कभी क्लासिकल, कभी तोड़फोड़ करने वाला, कभी छांदस, कभी एबसर्ड की तरफ झुका हुआ। परस्पर विरोधी धाराएं उनके व्यक्तित्त्व में शामिल थीं। वीरेन ने अपनी कविता में नगण्यता का गुणगान किया। समोसा, जलेबी, पपीता जैसी चीजों पर उन्होंने कवितायें लिखीं। वह हमारी पीढ़ी का सबसे बडा आशावादी था।


युवा आलोचक शिरीष मौर्य कहते है कि जब समकालीन हिंदी कविता, पाठ और अर्थ के नए अनुशासनों में अपना वजूद खोने के कगार पर खड़ी है, तब वीरेन डंगवाल कविता में कही गई बात को अर्थ के साथ (बल्कि उससे अलग और ज़्यादा) अभिप्राय और आशय पर लाना चाहते हैं। भाषा में दिपते अर्थ, अभिप्राय, आशय और राग के मोह के चलते वे एक अलग छोर पर खड़े दिखाई देते हैं, जो जन के ज़्यादा निकट की जगह है। वे हमारे वरिष्ठों में अकेले हैं जो हिंदी पट्टी के बचे हुए मार्क्सवाद - जनवाद के सामर्थ्य  के साथ उत्तरआधुनिक पदों को भरपूर चुनौती दे रहे हैं।

परिचय
⭕⭕⭕

जन्म:  -  ५ अगस्त १९४७
कीर्ति नगर, टेहरी गढ़वाल, उत्तराखंड, 




मृत्यु: -  २८ सितंबर २०१५
बरेली, उत्तर प्रदेश

कार्यक्षेत्र  : कवि,लेखक ,अनुवादक ,संपादक

प्रमुख कृतियां : -  दुष्चक्र में सृष्टा,
कवि ने कहा,   स्याही ताल।

पुरुस्कार :  -  

रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार (1992), श्रीकान्त वर्मा स्मृति पुरस्कार (1994), शमशेर सम्मान(2002), साहित्य अकादमी पुरस्कार (2004) सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार से से विभूषित

आज विरासत में कुछ प्रतिनिधि कवितायेँ  वीरेन दा की प्रस्तुत कर रहा हूँ । तो आइये साथियो वीरेन जी  की कविता पर ,उसके दर्शन पर ,उनकी शख्सियत पर , उनके लेखन कर्म पर चर्चा करते है ।
                  ........  सुरेन 

➖➖➖➖➖➖➖➖➖



तोप
🅾🅾

कम्पनी बाग़ के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप

इसकी होती है बड़ी सम्हाल
विरासत में मिले
कम्पनी बाग की तरह
साल में चमकायी जाती है दो बार

सुबह-शाम कम्पनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिये थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के छज्जे
अपने ज़माने में

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
ख़ासकर गौरैयें

वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उनका मुँह बंद



आएँगे, उजले दिन ज़रूर आएँगे
🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾

आतंक सरीखी बिछी हुई हर ओर बर्फ़
है हवा कठिन, हड्डी-हड्डी को ठिठुराती
आकाश उगलता अन्धकार फिर एक बार
संशय विदीर्ण आत्मा राम की अकुलाती

होगा वह समर, अभी होगा कुछ और बार
तब कहीं मेघ ये छिन्न -भिन्न हो पाएँगे

तहखानों से निकले मोटे-मोटे चूहे
जो लाशों की बदबू फैलाते घूम रहे
हैं कुतर रहे पुरखों की सारी तस्वीरें
चीं-चीं, चिक-चिक की धूम मचाते घूम रहे

पर डरो नहीं, चूहे आखिर चूहे ही हैं
जीवन की महिमा नष्ट नहीं कर पाएँगे

यह रक्तपात यह मारकाट जो मची हुई
लोगों के दिल भरमा देने का ज़रिया है
जो अड़ा हुआ है हमें डराता रस्ते पर
लपटें लेता घनघोर आग का दरिया है

सूखे चेहरे बच्चों के उनकी तरल हँसी
हम याद रखेंगे, पार उसे कर जाएँगे

मैं नहीं तसल्ली झूठ-मूठ की देता हूँ
हर सपने के पीछे सच्चाई होती है
हर दौर कभी तो ख़त्म हुआ ही करता है
हर कठिनाई कुछ राह दिखा ही देती है

आए हैं जब चलकर इतने लाख बरस
इसके आगे भी चलते ही जाएँगे

आएँगे उजले दिन ज़रूर आएँगे


कवि - 1
🅾🅾🅾

मैं ग्रीष्म की तेजस्विता हूँ

और गुठली जैसा

छिपा शरद का ऊष्म ताप

मैं हूँ वसन्त का सुखद अकेलापन

जेब में गहरी पड़ी मूँगफली को छाँटकर

चबाता फुरसत से

मैं चेकदार कपड़े की कमीज़ हूँ

उमड़ते हुए बादल जब रगड़ खाते हैं

तब मैं उनका मुखर गुस्सा हूँ

इच्छाएँ आती हैं तरह-तरह के बाने धरे

उनके पास मेरी हर ज़रूरत दर्ज़ है

एक फेहरिस्त में मेरी हर कमज़ोरी

उन्हें यह तक मालूम है

कि कब मैं चुप होकर गरदन लटका लूँगा

मगर फिर भी मैं जाता ही रहूँगा

हर बार

भाषा को रस्से की तरह थामे

साथियों के रास्ते पर

एक कवि और कर ही क्या सकता है

सही बने रहने की कोशिश के सिवा


कवि - 2
🅾🅾🅾

मैं हूँ रेत की अस्फुट फुसफुसाहट

बनती हुई इमारत से आती ईंटों की खरी आवाज

मैं पपीते का बीज हूँ

अपने से भी कई गुना मोटे पपीतों कोबी

अपने भीतर छुपाए

नाजुक ख़याल की तरह

हज़ार जुल्मों से सताए मेरे लोगो !

मैं तुम्हारी बद्दुआ हूँ

सघन अंधेरे में तनिक दूर पर झिलमिलाती

तुम्हारी लालसा

गूदड़ कपड़ों का ढेर हूँ मैं

मुझे छाटों
तुम्हें भी प्यारा लगने लगूँगा मैं एक दिन

उस लालटेन की तरह

जिसकी रोशनी में

मन लगाकर पढ़ रहा है

तुम्हारा बेटा।


इतने भले नहीं बन जाना साथी
🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾🅾


इतने भले नहीं बन जाना साथी
जितने भले हुआ करते हैं सरकस के हाथी
गदहा बनने में लगा दी अपनी सारी कुव्वत सारी प्रतिभा
किसी से कुछ लिया नहीं न किसी को कुछ दिया
ऐसा भी जिया जीवन तो क्या जिया?

इतने दुर्गम मत बन जाना
सम्भव ही रह जाय न तुम तक कोई राह बनाना
अपने ऊंचे सन्नाटे में सर धुनते रह गए
लेकिन किंचित भी जीवन का मर्म नहीं जाना

इतने चालू मत हो जाना
सुन-सुन कर हरक़ते तुम्हारी पड़े हमें शरमाना
बग़ल दबी हो बोतल मुँह में जनता का अफसाना
ऐसे घाघ नहीं हो जाना

ऐसे कठमुल्ले मत बनना
बात नहीं हो मन की तो बस तन जाना
दुनिया देख चुके हो यारो
एक नज़र थोड़ा-सा अपने जीवन पर भी मारो
पोथी-पतरा-ज्ञान-कपट से बहुत बड़ा है मानव
कठमुल्लापन छोड़ो
उस पर भी तो तनिक विचारो

काफ़ी बुरा समय है साथी
गरज रहे हैं घन घमण्ड के नभ की फटती है छाती
अंधकार की सत्ता चिल-बिल चिल-बिल मानव-जीवन
जिस पर बिजली रह-रह अपना चाबुक चमकाती
संस्कृति के दर्पण में ये जो शक्लें हैं मुस्काती
इनकी असल समझना साथी
अपनी समझ बदलना साथी


परंपरा
🅾🅾🅾

पहले उस ने हमारी स्मृति पर डंडे बरसाए
और कहा - 'असल में यह तुम्हारी स्मृति है'
फिर उस ने हमारे विवेक को सुन्न किया
और कहा - 'अब जा कर हुए तुम विवेकवान'
फिर उस ने हमारी आंखों पर पट्टी बांधी
और कहा - 'चलो अब उपनिषद पढो'
फिर उस ने अपनी सजी हुई डोंगी हमारे रक्त की
नदी में उतार दी
और कहा - 'अब अपनी तो यही है परम्परा'।



दुष्चक्र में सृष्टा
🅾🅾🅾🅾🅾

कमाल है तुम्हारी कारीगरी का भगवान,
क्या-क्या बना दिया, बना दिया क्या से क्या!

छिपकली को ही ले लो,
कैसे पुरखों
की बेटी छत पर उल्टा
सरपट भागती छलती तुम्हारे ही बनाए अटूट नियम को।
फिर वे पहाड़!
क्या क्या थपोड़ कर नहीं बनाया गया उन्हें?
और बगैर बिजली के चालू कर दी उनसे जो
नदियाँ, वो?
सूंड हाथी को भी दी और चींटी
को भी एक ही सी कारआमद अपनी-अपनी जगह
हाँ, हाथी की सूंड में दो छेद भी हैं
अलग से शायद शोभा के वास्ते
वर्ना सांस तो कहीं से भी ली जा सकती थी
जैसे मछलियाँ ही ले लेती हैं गलफड़ों से।

अरे, कुत्ते की उस पतली गुलाबी जीभ का ही क्या कहना!
कैसी रसीली और चिकनी टपकदार, सृष्टि के हर
स्वाद की मर्मज्ञ और दुम की तो बात ही अलग
गोया एक अदृश्य पंखे की मूठ
तुम्हारे ही मुखड़े पर झलती हुई।

आदमी बनाया, बनाया अंतड़ियों और रसायनों का क्या ही तंत्रजाल
और उसे दे दिया कैसा अलग सा दिमाग
ऊपर बताई हर चीज़ को आत्मसात करने वाला
पल-भर में ब्रह्माण्ड के आर-पार
और सोया तो बस सोया
सर्दी भर कीचड़ में मेढक सा

हाँ एक अंतहीन सूची है
भगवान तुम्हारे कारनामों की, जो बखानी न जाए
जैसा कि कहा ही जाता है।

यह ज़रूर समझ में नहीं
आता कि फिर क्यों बंद कर दिया
अपना इतना कामयाब
कारखाना? नहीं निकली कोई नदी पिछले चार-पांच सौ सालों से
जहाँ तक मैं जानता हूँ
न बना कोई पहाड़ या समुद्र
एकाध ज्वालामुखी ज़रूर फूटते दिखाई दे जाते हैं कभी-कभार।
बाढ़ेँ तो आयीं खैर भरपूर, काफी भूकंप,
तूफ़ान खून से लबालब हत्याकांड अलबत्ता हुए खूब
खूब अकाल, युद्ध एक से एक तकनीकी चमत्कार
रह गई सिर्फ एक सी भूख, लगभग एक सी फौजी
वर्दियां जैसे
मनुष्य मात्र की एकता प्रमाणित करने के लिए
एक जैसी हुंकार, हाहाकार!
प्रार्थनाग्रृह ज़रूर उठाये गए एक से एक आलीशान!
मगर भीतर चिने हुए रक्त के गारे से
वे खोखले आत्माहीन शिखर-गुम्बद-मीनार
ऊँगली से छूते ही जिन्हें रिस आता है खून!
आखिर यह किनके हाथों सौंप दिया है ईश्वर
तुमने अपना इतना बड़ा कारोबार?

अपना कारखाना बंद कर के
किस घोंसले में जा छिपे हो भगवान?
कौन - सा है वह सातवाँ आसमान?
हे, अरे, अबे, ओ करुणानिधान!!!


◼◻◼◻◼◻◼◻◼

समूह की प्रतिक्रियायें 


ब्रज श्रीवास्तव ....
आज के दिन का अब इस समूह के सदस्यो का इंतज़ार सा रहता है, क्योंकि मंगलवार को "विरासत" में हमें क्लासिक पढ़ने मिलता है वो भी उम्दा प्राक्कथन के साथ, दुनिया के तमाम बुद्धिजीवी अब समकालीन कविता से ही अपने माफिक कुछ हासिल कर पाते हैं, और इस कविता के एक ख़ास नक्षत्र हुए वीरेन डंगवाल, मुझे याद है राजकमल प्रकाशन के पत्र प्रकाशन समाचार में मैंने, दुष्चक्र में सृष्टा, कविता पढ़ी थी, और मैंने बहुत गुनी थी, तब एन्टी ईश्वर कुछ और अच्छी कविताएँ आ रहीं थीं, ऋतुराज जी ने, और शायद स्वप्निल श्रीवास्तव ने भी निहायत कविता के प्रारूप में इस विषय पर लिखा था, यह एक उत्तर आस्था जैसा कुछ था कि ग़ालिब से चलकर अब तक के कवि वैचारिक रूप से एक  विराट सत्ता के मुकाबिल थे. 

खैर. हम अगर साहित्य के विद्यार्थी हैं तो हम निसंदेह बेहतर ही पढ़ने के लिए तैयार हैं, हर  वो टिप्पणी हमें प्रिय है जो कविता की परतें खोल रही हो, टिप्पणी लिखने से  दरअसल हमारे गद्य लेखन का रियाज भी होता है, हालांकि इस वास्ते समय निकालने के लिए एक प्रतिबद्धता की जरूरत होती है, जो समूह के, प्रस्तुतकर्ता के लिए, या एडमिन के लिए से ज्यादा कविता और स्वयं के लिए हो तो ज्यादा अच्छा है . फिर भी यह सुखद संयोग कि हम सब यहां हैं और  slow and steady तरह से कुछ सार्थक कर पा रहे हैं तो धन्यवाद तो कहना चाहिए. 

कवि और कविता पर आज दीप्ति, शरद जी, ताई,  
अपर्णा जी , नरेश जी ,चंद्रशेखर जी ,घनश्याम सोनी जी , अजय  ,  भावना जी  संध्या जी , मीना जी ,संजीव जी ,पीयूष जी , मुकेश जी , दिनेश मिश्र जी ,अविनाश जी ,  ,हरगोविंद जी ,  सुधीर जी एवं प्रवेशजी, मधु जी ने चर्चा को बढाया,  आभार||
ब्रज श्रीवास्तव 

 🍿🍿🍿🍿🍿

नरेश अग्रवाल ....
वीरेनजी से फोन पर मेरी बातचीत मार्च 2015 में हुई थी। वे सख्त बीमार थे, कैंसर से। अफसोस दिल्ली में रहकर भी उनसे मिल न पाया!
मंगलेश डबराल जी कहते है - वीरेन के साथी कवि मंगलेश डबराल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा हैः “कविता वीरेन की पहली प्राथमिकता भी नहीं थी, बल्कि उसकी संवेदनशीलता और इंसानियत के भविष्य के प्रति अटूट आस्था का ही एक विस्तार, एक आयाम थी, उसकी अच्छाई की महज़ एक अभिव्यक्ति और एक पगचिन्हक थी। तीन संग्रहों में प्रकाशित उसकी कविताएँ अनोखी विषयवस्तु और शिल्प के प्रयोगों के कारण महत्वहपूर्ण हैं, जिनमें से कई जन आन्दोलनों का हिस्सा बनी। उनकी रचना एक ऐसे कवि ने की है, जो कवि कर्म के प्रति बहुत संजीदा नहीं रहा। यह कविता मामूली कही जाने वाली चीजों और लोगों को प्रतिष्ठित करती है, और इसी के जरिए जनपक्षधर राजनीति भी निर्मित करती है। वीरेन की कविता एक अजन्मे बच्चे को भी माँ की कोख में फुदकते रंगीन गुब्बारे की तरह फूलते-पिचकते, कोई शरारत भरा करतब सोचते हुए महसूस करती है, दोस्तों की गेंद जैसी बेटियों को अच्छे भविष्य का भरोसा दिलाती है और उसका यह प्रेम मनुष्यों, पशुओं, पक्षियों, वनस्पतियों, फेरीवालों, नींबू, इमली, चूने, पाइप के पानी, पोदीने, पोस्टकार्ड, चप्पल और भात तक को समेट लेता है। वीरेन की संवेदना के एक सिरे पर शमशेर जैसे क्लासिकी ‘सौन्दर्य के कवि’ हैं, तो दूसरा सिरा नागार्जुन के देशज, यथार्थपरक कविता से जुड़ता है। दोनों के बीच निराला हैं जिनसे वीरेन अँधेरे से लड़ने की ताकत हासिल करता रहा। उसकी कविता पूरे संसार को ढोने वाली नगण्यता की विनम्र गर्वीली ताकत की पहचान करती कविता है, जिसके विषय वीरेन से पहले हिन्दी में नहीं आये। वह हमारी पीढ़ी का सबसे चहेता कवि था, जिसके भीतर पी.टी. उषा के लिए जितना लगाव था, उतना ही स्याही के दावात में गिरी हुई मक्खी और बारिश में नहाये सूअर के बच्चों के लिए था। एक पेड़ पर पीले-हरे चमकते हुए पत्तों को देखकर वह कहता है, पेड़ों के पास यही एक तरीका है यह बताने का कि वे भी दुनिया से प्यार करते हैं। मीर तकी मीर ने एक रुबाई में ऐसे व्यक्ति से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की है, जो सचमुच ‘मनुष्य’ हो, जिसे अपने हुनर का अहंकार न हो, जो कुछ बोले, तो पूरी दुनिया सुनने को इकट्ठा हो जाये और जब ख़ामोश हो तो लगे कि दुनिया ख़ामोश हो गयी है। वीरेन की शख़्सि‍यत कुछ ऐसी ही थी, जिसके खामोश होने से जैसे एक दुनिया ख़ामोश हो गयी है।”

चंद्रशेखर श्रीवास्तव ...
आँखों पर पट्टी और उपनिषद.... वाह।
बहुत सारवान कवितायेँ।

आभार सुरेन जी।

घनश्याम दास सोनी ....
विरासत में आज सुरेंद्र जी द्वारा पोस्ट वीरेन डंगवाल जी की सभी रचनाएँ बहुत शानदार हैं । कुछ पंक्तियां तो बहुत गहरे तक असर करतीं हैं जैसे तोप की "खासकर गौरैयें वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उनका मुहँ बंद" ,आयेंगे, उजले दिन आयेंगे की" हर सपने के पीछे सच्चाई होती है , हर दौर कभी तो ख़त्म हुआ ही करता है", दुष्चक्र में सृष्टा की ये पंक्तियां" प्रार्थनागृह ज़रूर उठाये गए एक से एक आलिशान, मगर भीतर छीने हुए रक्त के गारे से, वे खोखले आत्महीन शिखर-गुम्बद-मीनार ऊँगली से छूते ही जिन्हें रिस आता है खून !" बहुत ही गहरे अर्थ लिए । धन्यवाद सुरेन जी अच्छी रचनाओं की प्रस्तुति के लिए

 Sandhya:
 नरेश जी के कविता पोस्टर लाजवाब 👌

सुरेन जी के घर की पिछ्ली गली में ही रहते थे वीरेन जी मगर बरेली जाकर भी उनसे मुलाकात न हो पाई इसका अफ़सोस रहेगा 😞

मीना शर्मा ....
सुरेन जी..कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं तारीफ के लिये.
बस वही बात है...!
गज़ब का चुनाव  ..तोप.
कितनी भी बड़ी हो..एक दिन तो होना
ही है मँह बन्द .
आयेंगे उजले दिन जरूर आयेंगे.
सूखे चेहरे बच्चों के.... आगे बढ़ते हुए उम्मीद..की कविता है...!
मै ग्रीष्म की तेजस्विता हूं.
कवि १
कवि२
तुम्हें भी प्यारा लगने लगूंगा मैं
ॉएक दिन.... बहुत अच्छी कविताएँ हैं.हर कदम नये अर्थ...
इतने भले नहीं बन जाना साथी
 सुनने में नये रंग प्रेषित करता गीत हो जाता है.
परंपरा. बहुत सारे अर्थ बताती.:    :..
 दुष्चक्र में सृष्टा सार्थक  रचना.
सुरेन जी शानदार प्रस्तुति.
अनोखी दनियाँ है इन कविताओं में. 

धन्यवाद ..!

पियूष तिवारी ...
वीरेन जी की कवितायें पढीं , आनंद  तोप और उजले दिन में ही आया , शेष औसत सी लगीं मुझे ।

मेरी व्यक्तिगत सोच है , कृपया अन्यथा न लें यही कवितायें आज कोई युवा कवि लिखे तो शायद लोग  पढना भी न चाहें , लेकिन नाम तो नाम है , कुछ भी कहें ।
सादर धन्यवाद सुरेन जी व साकीबा 

नरेश अग्रवाल ....
मुझे वीरेन डंगवाल जी की निम्नांकित पंक्तियां बेहद प्यारी लगी- 
“नहीं निकली कोई नदी पिछले चार-पांच सौ सालों से 
जहाँ तक मैं जानता हूँ 
न बना कोई पहाड़ या समुद्र 
एकाध ज्वालामुखी ज़रूर फूटते दिखाई दे जाते हैं कभी-कभार। 
बाढ़ेँ तो आयीं खैर भरपूर, काफी भूकंप, 
तूफ़ान खून से लबालब हत्याकांड अलबत्ता हुए खूब 
खूब अकाल, युद्ध एक से एक तकनीकी चमत्कार 
रह गई सिर्फ एक सी भूख, लगभग एक सी फौजी 
वर्दियां जैसे 
मनुष्य मात्र की एकता प्रमाणित करने के लिए 
एक जैसी हुंकार, हाहाकार! 
प्रार्थनाग्रृह ज़रूर उठाये गए एक से एक आलीशान! 
मगर भीतर चिने हुए रक्त के गारे से 
वे खोखले आत्माहीन शिखर-गुम्बद-मीनार 
ऊँगली से छूते ही जिन्हें रिस आता है खून! 
आखिर यह किनके हाथों सौंप दिया है ईश्वर 
तुमने अपना इतना बड़ा कारोबार? “
वीरेनजी बहुत बड़े कवि और बेहद अच्छे इंसान थे। उनकी श्रेष्ठ रचनाएं  ‘कवि ने कहा-चुनी हुई कविताएं’  पुस्तक में संकलित हैं । इस पुस्तक के सहारे उनकी रचनाशीलता को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। वे बड़े कवि इसलिए हैं कि उनकी भाषा में स्पष्टता है, वैसी चीजों का चयन है जो आम दृष्टि से प्रायः ओझल रहती हैं तथा व्यंग्यात्मक भाषा शिल्प जो समाज की कुरीतियों को बड़ी आसानी से कविता में गढ़ लेता है। 
 मैं सुरेनजी को भी अच्छी प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देता हूँ ।

मधु सक्सेना .....
वीरेंद्र जी की कविताएँ सादगी से चलते चलते ऐसी  बात  कर जाती है जो चमत्कृत कर देती हैं ।साधारण में भी असाधारण का तत्व होता है ये आज जाना ।'एक दिन तो होना ही है उसका मुह बन्द ' ये बात मात्र कम्पनी बाग़ की न होकर विश्व की हो जाती है ।
'आयेगें उजले दिन जरूर आयेगें ' आशा के साथ विशवास भी कायम करती हैं ।चूहे आखिर चूहे हैं कह कर,...दुष्टता की समाप्ति की घोषणा करते हैं कवि ।अपने मनुष्य होने पर विशवास दिलाती कविता ।
कवि के अपने होने के अहसास को बनाये रखना और सही बनने की कोशिश करते रहना सबसे बड़ा उद्देश्य है ..ये कविताये कविता को मनुष्य से जोड़ती हैं ।
डंगवाल जी की सभी कविताएँ अपने जीवन्त  होने  का प्रमाण देती हैं । कहीं  विनती है तो कहीं समझाइश ... इस संसार में सुंदरता को तलाश ही लेती हैं ।और अपने होने के प्रति कृतज्ञ भी होती हैं ।मन में कहीं कोई कुंठा नहीं ...दुःख, कष्ट में भी सुख पर अगाध विश्वास उन्हें दुनिया से अलग खड़ा कर देता हैं ।मात्र शरीर नष्ट होने से ऐसे कवि नहीं मरते । जब तक इस संसार में जीवन है वीरेन जी मोजूद हैं ।नमन कवि को .

.आभार सुरेन ।💐

अलकनंदा साने 
वीरेन डंगवाल मेरे प्रिय कवि रहे हैं.परंपरा और दुष्चक्र में सृष्टा अद्भुत कविताएं हैं."दुष्चक्र में सृष्टा" में अवलोकन गजब का है और अंत में सीधे ईश्वर को चुनौती . बेहद प्रभावी .तोप पहले भी पढ़ी थी.सुरेन जी का चयन हमेशा ही अच्छा रहता है और सामयिक भी.

मैं पीयूष से सहमत हूँ कि लेकिन नाम तो नाम है , कुछ भी कहें. अक्सर ऐसा होता है. नाम के दबाव में या प्रभाव में सिर्फ तारीफ की जाती है , जबकि किसी भी सृजक  की सारी रचनाएं कभी भी न तो श्रेष्ठ होती है और न ही यह जरुरी है कि सभी उन्हें पसंद करें.


मैं ब्रज जी की इस बात असहमत हूँ कि पीयूष हमें इस तरह से नहीं सोचना चाहिए. लिखना तो और भी नहीं चाहिए. क्यों नहीं लिखना चाहिए ? ये तो वही बात हुई कि नाम वालों की हमेशा प्रशंसा होनी चाहिए.एक बार मैंने राजेश जोशी की एक कविता को एक समूह में नापसंद किया तो बवाल मच गया था.उंगली उठाने का उद्देश्य यदि गलत न हों तो सभी को मत देने का स्वातंत्र्य होना चाहिए.

अविनाश तिवारी 
प्रतिक्रियाएँ तो तभी आईं थीं जब बिना नाम की पोस्ट डलीं थीं।जहाँ तक वीरेन्द्र जी का सवाल है वे नि:संदेह श्रेष्ठ हैं मुझे उनकी तोप दगष्चक्र में सृष्टा और इतने भले भी न बने ने बहुत प्रभावित किया है । पीयूष जी निर्भीक रहिये उड़ने को आसमान अनन्त है।यह भी सच है कि इन वरिष्ठ गुणिजनों ने भी आसमान पर मुकाम बनाया है।

शरद कोकास 
वीरेन दा की कविताएं बहुत मामूली से बिम्बो में गहरी बात कहती हैं । तोप कविता में तोप साम्राज्यवाद के शेष अवशेषों का  प्रतीक है । चिड़िया ( चिड़िया में भी गोरैया सबसे निरीह मानी जाती है ) और बच्चे उस पीढ़ी के प्रतीक हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के और ब्रिटिश शासन  बारे में नहीं सुना है लेकिन वे इतिहास से भयभीत नहीं हैं  यहाँ कवि यही कहना चाहते हैं कि एक न एक दिन  साम्राज्यवाद और पूंजीवाद को खत्म होना ही है शांत पड़ी तोप की तरह ।

HarGovind Maithil : 
वीरेन डंगवाल जी की बेहतरीन कवितायें ।तोप, संदेश देती है कि समय परिवर्तनशील है सदा एक समान नहीं रहता ।आएँगे, उजले दिन जरूर आएँगे , एक आशावादी दृष्टि कोण जगाती हुई कविता ।कवि 1 व 2 अच्छी कवितायें ।इतने भले नहीं बन जाना साथी, परंपरा और दुष्चक्र में सृष्टा भी गहन अर्थ लिए हुए ।
वीरेन जी को नमन और सुरेन जी का शानदार प्रस्तुतीकरण के लिए आभार ।
 Sharad Kokas Ji:
 उजले दिन ज़रूर आएंगे इस कविता में चूहों का बिम्ब शोषक ,उत्पीडक आतंक वादी , किसी भी रूप में देख सकते है आप , कवि यह मानता है कि यह लोग भीतर से बहुत डरपोक होते हैं आप इनके सामने डट कर खड़े हो जाइये यह भाग जायेंगे । दुनिया में जाने कब से हत्याएं हो रही है , लेकिन सब कुछ खत्म तो नही हुआ है ।
आज यह मंज़र जो दिखाई दे रहा है इसका भी कभी न कभी अंत होगा ।
Dr Dipti Johri Sakiba:
 कभी कभी ऐसा भी होता है कि कोई हाथ भर की दूरी पर होता है ,तो ऐसा लगता है कि इनको तो कभी भी सुन लिया जायेगा ,जान लिया जायेगा । कुछ ऐसा ही मुझे उनके साथ एक ही कालेज में रहते हुए लगता रहा। हाँ इस दौरान की अनगिनत छोटी बड़ी यादें तो संजो के रखी है ।जब भी मिलते थे तो इतने सहज ,सरल लगता ही नही था कि इतने बड़े कवि से मिल रहे है ।कुछ उन्होंने कालेज में कभी प्रदर्शन नही किया तो दूसरी तरफ ये भी कहना पड़ेगा कि कालेज को भी इतने विराट व्यक्तित्व की कद्र करनी नहीं आयी । खैर ये तो संस्थाओं का स्वाभाव ठहरा।
 उनकी कई कवितायेँ मुझे पसंद है , जिनमे "परंपरा " कविता काफी महत्वपूर्ण लगती है क्योंकि इसमें वो कविता के उस विद्रोही स्वर के साथ खड़े नज़र आते है जो सत्त्ता के विरुद्ध है यथास्थितिवाद के विरुद्ध है ,उन साज़िशों के विरुद्ध है जो वास्तविक स्मृतियां मिटा कर उसके स्थान पर छद्म रचने का  उत्तर आधुनिक उपक्रम कर रहे है ।जिसमे वर्चस्ववादी शक्तियां जनसाधारण के मनोजगत पर पूरी तरह कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं ..और वही से कवि के मन में इस ताकत के लिए ललकार का भाव जन्मता है और यह उसका साहस ही है जो ठीक ठीक अपने युग की अतिरेकी छवियों से युक्त अवास्तविक संसार के निर्माण होते जाने को काव्य में ढाल पाते हैं ।
 Sharad Kokas Ji: 
कवि कविता में तो बिम्बों का अद्भुत खेल है हर बिम्ब अलग अलग अर्थ देता है ।

पपीते का बीज विचार का बीज है गूदड़ कपड़ों का ढेर । जैसे फुटपाथ से खरीदी हुई कमीज़ भी आपको अच्छी लगने लगती है । एक किसान के पढ़ने वाले बेटे से पूछिए कि लालटेन की रौशनी का क्या महत्व है ।

सुरेन :
परंपरा  , कविता इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि कवि इस कविता के कहन में मिशेल फूको और देरिदा  के उत्तर आधुनिक कांसेप्ट को कविता में ढालरहा है । 
हाशिये के आदमी के इतिहास बोध को अतिक्रमित करने के सत्ता के पावर गेम को कवि चुनौती देता है । पुनःश्च  मानकीकरण की प्रक्रिया से उपजे लादे गये सामान्यीकरण को कवि की चुनोती असाधारण है । 

इस बौद्धिकता के तेवर को आप भारतीय कवियों में  सिर्फ मुक्तिबोध में ही पा सकते है संभवतः  ।

सुधीर देशपांडे 
वीरेन डंगवाल की कविता का मुहावरा आम जन के पास से होकर गुजरता है। इनको पढना अपने आसपास और कहीं गहरे भीतर से होकर गुजरता है। चाहे वह तोप हो या आएंगे उजले दिन जरुर आएंगे। या कवि शृंखला मे शामिल कविताएं। सकारात्मक और अपनी प्रखर आशावादिता के चलते वे पसंदिदा कवि हैं। अच्छा चयन सुरेनजी। ब्रज आभार

 Dr Dipti Johri Sakiba:
 हम औरतें
रक्त से भरा तसला है
रिसता हुआ घर के कोने-अंतरों में
हम हैं सूजे हुए पपोटे
प्यार किए जाने की अभिलाषा
सब्जी काटते हुए भी
पार्क में अपने बच्चों पर निगाह रखती हुई
प्रेतात्माएँ
हम नींद में भी दरवाज़े पर लगा हुआ कान हैं
दरवाज़ा खोलते ही
अपने उड़े-उड़े बालों और फीकी शक्ल पर
पैदा होने वाला बेधक अपमान हैं
हम हैं इच्छा-मृग
वंचित स्वप्नों की चरागाह में तो
चौकड़ियाँ
मार लेने दो हमें कमबख्तो !

 Dr Dipti Johri Sakiba: हम औरते कविता का बिम्ब विधान गज़ब का है इसमें दैनंदिन कार्यो को निपटाती निरीह औरत नहीं बल्कि उनकी कविता की  स्त्री वंचित स्वप्नों की चरागाहों में चौकड़ी का इच्छा मृग बनने की आकांक्षा रखने वाली है । वह एक स्त्री की वास्तविकताओं के असीम  संभावनाओं को तथा उसे एक सामान्य मनुष्य के  रूप में प्रतिष्टित करती हुई कविता है


Friday, August 5, 2016



किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में वहाँ के जाने माने वकील कुंजीलाल के यहाँ हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार अपने भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर थे। उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में खंडवा को याद किया, वे जब भी किसी सार्वजनिक मंच पर या किसी समारोह में अपना कर्यक्रम प्रस्तुत करते थे, शान से कहते थे किशोर कुमार खंडवे वाले, अपनी जन्म भूमि और मातृभूमि के प्रति ऐसा ज़ज़्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।

शिक्षा

किशोर कुमार इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़े थे और उनकी आदत थी कॉलेज की कैंटीन से उधार लेकर खुद भी खाना और दोस्तों को भी खिलाना। वह ऐसा समय था जब 10-20 पैसे की उधारी भी बहुत मायने रखती थी। किशोर कुमार पर जब कैंटीन वाले के पाँच रुपया बारह आना उधार हो गए और कैंटीन का मालिक जब उनको अपने एक रुपया बारह आना चुकाने को कहता तो वे कैंटीन में बैठकर ही टेबल पर गिलास और चम्मच बजा बजाकर पाँच रुपया बारह आना गा-गाकर कई धुन निकालते थे और कैंटीन वाले की बात अनसुनी कर देते थे। बाद में उन्होंने अपने एक गीत में इस पाँच रुपया बारह आना का बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया। शायद बहुत कम लोगों को पाँच रुपया बारह आना वाले गीत की यह असली कहानी मालूम होगी।


किशोर दा  के मस्त मौला  अभिनय और गायन के अंदाज़ से भला कौन  वाकिफ़ नहीं है |रूप तेरा मस्ताना ......,पाचँ रुपैया बारह आना .....जैसे गीत जब भी कभी कानों में रस घोलते है किशोर कुमार की अलमस्त अदा आँखों से चिरौरी करने लग जाती है |क्या आज भी किशोर दा की रूह उसी मस्ती और पुरसुकूं को महसूस करती है ??  यह महसूस करने के लिए पढ़ते है 
4  अगस्त २०१६ को उनके जन्म दिन पर खंडवा के ही किशोर दा के प्रशंसक  श्री संतोष तिवारी  का लिखा एक व्यंग ...





व्यंग (संतोष तिवारी )

अल सुबह 5 बजे डोर बैल बजी। उनींदा डगमगाते कदमो से नीचे पहुँच के दरवाज़ा खोला तो सामने किशोर दा एक पैर पर थोड़ा झुके हुए और  चेहरे पर वही मुस्कान। ताज़े गुलाब की तरह तरोताज़ा।  दरवाज़ा खोलते ही उछल कर बोले- बांगड़ू हमारा बर्थडे विश नही करेगा। मैं आधा जागा आधा सोया अलसाया सा बोला - हैप्पी बर्थडे दादा। पर आप तो ..... ? मेरी बात को बीच में ही लपकते हुए दादा बोले - दुनियां में नही रहा यही ना? ऊपर वाले को दो घण्टे  बैठा कर गाने सुनाये तब जा कर आज आने की मोहलत मिली।  पर  सिर्फ आज भर की। क्या है कि अपनी उधर भी बहुत डिमांड है।  पीठ घुमा कर अंदर आते हुए मैंने सोफे की तरफ इशारा करते हुए उनसे कहा- बैठिये। पर दादा तो मस्ती के मूड में थे । आँखें घुमाते हुए बोले- एक दिन तो मिला है उसको भी बैठने में बर्बाद कर दूँ क्या बांगड़ू। चल  दूध जलेबी खाएंगे और आज के दिन तो बस खंडवे के हो जायेंगे। 
"दादा फ्रेश तो हो जाऊं? "
"ठीक है पर जल्दी करले मेरे लड्डू गोपाल।"
हाज़त से फारिग होते होते राशोकि रमाकु ने घर भर में वो धमाचौकड़ी की कि श्रीमती जी ने आँखों आँखों में मुझे उन्हें जल्दी ले जाने का फरमान सुना डाला। बासे मुंह निकल पड़े मैं और दादा। मेरी खुमारी अभी तक उतरी नही थी। चाल थोड़ी मद्धम थी। दादा कूदते फांदते आगे आगे चले जा रहे थे। एक तो उनका उत्साह और दूसरे वक़्त की कमी। वो एक पल भी बर्बाद करने को राज़ी नही थे। बातें करते करते गौरी कुञ्ज आ गए। किशोर कुमार की माता गौरी देवी और पिता कुञ्जी लाल की याद में बना ऑडिटोरियम। आसपास झाड़ झंखाड़ और गंदगी का पसारा, भवन पर जगह जगह काई को देखते देखते दादा की चाल थोडी कम पड़ गयी। हॉल में दाखिल होते ही दर्शकों के एंगल से स्टेज निहारने के लिए जैसे ही सामने की एक कुर्सी पर बैठने को उद्यत हुए मैंने चिल्ला कर उनका हाथ थाम लिया-दादा दादा ज़रा बच के , कुर्सी टूटी हुई है। सहमे से वो मेरी और देखने लगे। उत्साह का एक हिस्सा दरक गया था और मायूसी का प्रश्नवाचक उनके चेहरे पर पढ़ा जा सकता था। धीरे से एक बच्चे जैसे उन्होंने अपनी  एक ऊँगली उठा कर लघुशंका जाने की फरियाद की। मैंने उन्हें हाल के बाजू से लगा कक्ष दिखा दिया। निपटने के बाद दादा ने आवाज़ दी - बांगड़ू पानी मिलेगा। मैंने कहा - दादा पानी का इंतज़ाम तो आयोजक ही करते हैं। दादा बोले - चल मेरे प्यारे! ज़रा ग्रीन रूम तो दिखा। मैंने कहा- चलिये आगे। दादा बोले -यहीं बाथरूम के अंदर से ??  थोड़ी सी शर्म अब मुझे भी आने लगी थी। धीरे से जवाब दिया - हां। ग्रीन रूम में जाकर दादा का चेहरा और उतर गया जब उन्होंने पाया कि जिसे ग्रीन रूम कह के मैं दिखला रहा हूँ वहां ड्रेसिंग टेबल तो छोड़िए एक अदद आईना तक नही है। दादा ने तंज़ कसा बड़ा अच्छा ऑडिटोरियम है। ज़रा गा कर तो देखूं। देखें तुम्हारा साउंड सिस्टम कैसा है। मैंने गर्दन छुपा लेने वाले अंदाज़ में कहा - दादा साउंड का इंतज़ाम भी आयोजक ही करते हैं। ऑडिटोरियम का अपना साउंड सिस्टम तो धूल फांक रहा है। प्रत्येक रहस्य से पर्दा उठाने के साथ मैं  किशोर दा की मस्ती और उत्साह में गिरावट दर्ज कर रहा था। "रख रखाव नही होता यहाँ?" दादा ने पूछा। 
" होता होगा दादा। मतलब चार्ज तो इसी का लिया जाता है।" 
" कितना चार्ज?"
" बारह हज़ार ।"
"छूट या रियायत नही मिलती।"
"दादा सरकारी कार्यक्रम या सरकार का कार्यक्रम हो तो मुफ्त भी मिल जाता है ऐसा सुना है मैंने। पर कलाकारों को तो....।" 
" समझ गया समझ गया।"
किशोर दा के चेहरे का वो बचपना जिसे सुबह दरवाज़ा खोलते वक़्त मैंने देखा था गायब सा हो रहा था और गम्भीरता आने लगी थी। वैसी ही जैसे किसी सैड सांग को गाते वक़्त आ जाया करती थी।
" लगता है सब भूल गए मुझे।" उन्होंने निराश स्वरों में कहा।
"नही दादा। हम सब आपको याद करते हैं। आपका नाम ले ले कर इतराया करते हैं। मंच से प्रेरणा देने का काम तो हर साल बिला नागा करते हैं।"
किशोर दा के चेहरे पर मुस्कान खिली। पूछ बैठे -अच्छा तो इस बार किस खंडवा वाले को प्रेरणा मिली है। मैंने कहा - दादा खण्डवा शहर से तो कोई नही है। हाँ आसपास के अंचलों और ज़िलों से ज़रूर लोगों के नाम आगे आये हैं। वो प्रश्न भरी निगाह से मुझे देखने लगे। 
हम गौरी कुञ्ज से बाहर निकले और शहर से होते हुए समाधि तक जाने लगे। रस्ते में उन्होंने खुद के घर की दशा देखी। मायूसी का अंधकार घना हो गया था। मैं अंदर चलने को कहता इसके पहले ही उन्होंने इशारे से मना कर दिया। रास्ते भर जाने किस किस को याद करते रहे अपनी बातों में।  कइयों के तो मैं नाम भी नही जानता। 
समाधि पर जाकर तो जैसे वो टूट से गये।  आँख की पोरों में मैंने कुछ नमी महसूस की। किशोर दा गुनगुना उठे- रहने दो छोडो जाने दो यार हम ना करेंगे प्यार। चलते चलते समाधि पर लगे दूध जलेबी के भोग में से अनमने तरीके से जलेबी का एक हिस्सा मुंह में डाला और धीरे धीरे उसी समाधि में जैसे  विलीन हो गए। 
मैं उन्हें इस तरह गायब होते देख ज़ोर से चिल्लाया-  दादा। 
अचानक झकझोरते हुए पत्नी ने जगाया। उठ जाओ सूरज सिर पर आ गया है। ओ तेरी की ये तो सपना था। सपने में महसूस हुई शर्म को मैं भूल गया जैसे हम खंडवे वाले भूल जाते हैं। और दादा के जन्मदिन के कार्यक्रमों को रिकॉल करने लगा। समाधि पर दूध जलेबी का भोग, फिर वहीँ ऑर्केस्ट्रा पर बड़े बड़े अधिकारियों की मान मनौव्वल कर एक दो लाइने गवाना, फिर जगह जगह किशोर दा की तस्वीरों पर  माल्यार्पण। शाम को प्रेरणाओं को पुरस्कार ऑर्केस्ट्रा की धमाचौकड़ी। और फिर बस।

टीवी पर गाना चल रहा था- कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन।
ओ माँ किशोर दा का सपना पर मैं सपने को सपने में भी याद नही करना चाहता था। तैयार होते समय आईने के सामने खड़ा मैं गुनगुना रहा था- 
जड़ दो चांदी में चाहे सोने में
आईना झूठ बोलता ही नही।

=========================================

परिचय 

संतोष तिवारी
#जन्म- 14 दिसम्बर 1966
#मुख्य विधा- कविता /ग़ज़ल
#अन्य विधाओं में भी कार्य

#कवि सम्मेलनों और अखिल भारतीय स्तर के मुशायरो में शिर्कत
#लगभग 200 सुप्रभात संदेशो की श्रृंखला का लेखन जिसमे जीवन जीने की कला और मानवीय संबंधों पर नए दृष्टिकोण से विश्लेषण किया है।
# सांध्य दैनिक अग्निबाण में  मन्तर नाम से कॉलम का प्रकाशन जिसमे सत्यार्थ के छद्म नाम से लेखन।
#स्थानीय समाचार पत्रों में कवितायेँ ग़ज़लें प्रकाशित
# इ टीवी उर्दू द्वारा प्रसारित ग़ज़ल के एक कार्यक्रम में ग़ज़ल पाठ
# आकाशवाणी खण्डवा एवं इंदौर से कवितायेँ एवं वार्ताएं प्रसारित
# कुछ अप्रकाशित व्यंग्य जिनमे से प्रस्तुत भी एक है।

# अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई का सचिव
साहित्य की बात  'व्हाट्स अप समूह पर प्रस्तुत हुई आज मुकेश कुमार सिन्हा की कवितायें | जिसके मुख्य एडमिन है ब्रज श्रीवास्तव 
यह कवितायें आम आदमी की भाषा से गुजरती है |अपनी ही विशेष शैली में लिखी गई कविताओं की आधार भूमि कभी रेखागणित के समकोण त्रिभुज होते है तो कभी  रिश्तों की बायोलोजिकल कैमिस्ट्री ...कभी कभी ये डस्टबिन से भी कविता का उद्गम  कर लेते है तो कभी  मनीप्लांट की बेल में भी जीवन की जिजीविषा तलाश  कर कविता रच लेते है  |सामान्य से दिखने वाले प्रतिक इनकी कविताओं को असामान्य  अर्थ प्रदान करते है |जीवन की तमाम  उलझनों  से गुजरते हुए भी इनकी  कविताई द्रष्टि प्रेम की उस संरचना को पहचान लेती  है जहाँ प्रेम कविता की सुवास पाठक को ठहरने पर मजबूर कर देती है |ठीक उसी प्रकार जेसे कंटीली झाड़ियो में सुगन्धित गुलाब  पथिक की द्रष्टि को बाँध लेता है .....
.रचना प्रवेश पर प्रस्तुत है कुछ कविताये और साथ ही पाठकों की त्वरित प्रतिक्रियाएं .....

परिचय 

नाम :  मुकेश कुमार सिन्हा
जन्म : 4 सितम्बर 1971 (बेगुसराय, बिहार)
शिक्षा : बी.एस.सी. (गणित) (बैद्यनाथधाम, झारखण्ड)
इ-मेल: mukeshsaheb@gmail.com
ब्लॉग: "जिंदगी की राहें" (http://jindagikeerahen.blogspot.in/ )
      ( 2014-15 के सौ श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉग में शामिल )
      “मन के पंख” (http://mankepankh.blogspot.in/ )
फेसबुक पेज: मुकेश कुमार सिन्हा (https://www.facebook.com/mukeshjindagikeerahen)
ट्विटर हैंडल : https://twitter.com/Tweetmukesh
मोबाइल: +91-9971379996
निवास: लक्ष्मी बाई नगर, नई दिल्ली 110023
वर्तमान: सम्प्रति कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली के साथ सम्बद्ध I
संग्रह : “हमिंग बर्ड” कविता संग्रह (सभी ई-स्टोर पर उपलब्ध) (बेस्ट सेलर)
सह- संपादन: "कस्तूरी", "पगडंडियाँ", “गुलमोहर”, “तुहिन” एवं “गूँज”  (साझा कविता संग्रह)
प्रकाशित साझा काव्य संग्रह:

1.अनमोल संचयन, 2.अनुगूँज, 3.खामोश, ख़ामोशी और हम, 4.प्रतिभाओं की कमी नहीं (अवलोकन 2011), 5.शब्दों के अरण्य में , 6.अरुणिमा, 7.शब्दो की चहलकदमी, 8.पुष्प पांखुड़ी
  9. मुट्ठी भर अक्षर (साझा लघु कथा संग्रह), 10. काव्या
सम्मान: 1. तस्लीम परिकल्पना ब्लोगोत्सव (अंतर्राष्ट्रीय ब्लोगर्स एसोसिएशन) द्वारा वर्ष 2011 के
    लिए सर्वश्रेष्ठ युवा कवि का पुरुस्कार.
2. शोभना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वर्ष 2012 के लिए "शोभना काव्य सृजन सम्मान"
3. परिकल्पना (अंतर्राष्ट्रीय ब्लोगर्स एसोसिएशन) द्वारा ‘ब्लॉग गौरव युवा सम्मान’ वर्ष
   2013  के लिए
4. विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ से हिंदी सेवा के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ 2014 में
5. दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2015 में ‘पोएट ऑफ़ द इयर’ का अवार्ड
6. प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति, करनाल द्वारा ‘शेर-ए-भारत’ अवार्ड मार्च, 2016 में

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈


🔯पिता

पिता का बेटे के साथ संबंध
होता है सिर्फ बायोलोजिकल -
खून का रिश्ता तो होता है सिर्फ माँ के साथ
समझाया था डॉक्टर ने
जब पापा थे किडनी डोनर
और डोनर के सारे टेस्ट से
गुजर रहे थे पापा
"अपने मंझले बेटे के लिए"

जितना हमने पापा को पहचाना
वो कोई बलशाली या शक्तिशाली तो
कत्तई नहीं थे
पर किडनी डोनेट करते वक़्त
पूरी प्रक्रिया के दौरान
कभी नहीं दिखी उनके चेहरे पे शिक़न
शायद बेटे के जाने का डर
भारी पड़ रहा था स्वयं की जान पर

पापा नहीं रहे मेरे आयडल कभी
आखिर कोई आयडल चेन स्मोकर तो हो नहीं सकता
और मुझे उनकी इस आदत से
रही बराबर चिढ !
पर उनका सिगरेट पीने का स्टाइल
और धुएं का छल्ला बनाना लगता गजब
आखिर पापा स्टायलिस्ट जो थे !
फिर एक चेन स्मोकर ने
अपने बेटे की जिंदगी के लिए
छोड़ दी सिगरेट, ये मन में कहीं संजो लिया था मैंने !

पापा के आँखों में आंसू भी देखे मैंने
कई बार, पर
जो यादगार है, वो ये कि
जब वो मुझे पहलीबार
दिल्ली भेजने के लिए
पटना तक आये छोड़ने, तो
ट्रेन का चलना और उनके आंसू का टपकना
दोनों एकसाथ, कुछ हुआ ऐसा
जैसे उन्होंने सोचा, मुझे पता तक नहीं और
मैंने भी एक पल फिर से किया अनदेखा !
ये बात थी दीगर कि वो ट्रेन मेरे शहर से ही आती थी
लेकिन कुछ स्टेशन आगे आ कर
छोड़ने पहुंचे. किया 'सी ऑफ' !

पाप की बुढ़ाती आँखों में
इनदिनों रहता है खालीपन
कुछ उम्मीदें, कुछ कसक
पर शायद मैं उन नजरों से बचता हूँ
कभी कभी सोच कहती है मैं भी अच्छा बेटा कहलाऊं
लेकिन
'अच्छा पापा' कहलाने की मेरी सनक
'अच्छे बेटे' पर,पड़ जाती है भारी

स्मृतियों में नहीं कुछ ऐसा कि
कह सकूँ, पापा हैं मेरे लिए सब कुछ
पर ढेरों ऐसे झिलमिलाते पल
छमक छमक कर सामने तैरते नजर आते हैं
ताकि
कह सकूँ, पापा के लिए बहुत बार मैं था 'सब कुछ'
पर अन्दर है गुस्सा कि
'बहुतों बार' तो कह सकता हूँ,
पर हर समय या 'हर बार' क्यों नहीं ?

रही मुझमे चाहत कि
मैं पापा के लिए
हर समय रहूँ "सब कुछ"
आखिर उम्मीदें ही तो जान मारती है न !!


🔯पाइथोगोरस प्रमेय 

सुनो
पाइथोगोरस प्रमेय के
तहत
क्या प्रेम भरा रिश्ता
हो सकता है सिद्ध?

किसी ने बताया
गणित में कुछ भी सिद्ध करने से पहले
"मान लिया"
शब्द का करते हैं प्रयोग

तो सुनो
मान लो तुम हो समकोण त्रिभुज की
सबसे छोटी भुजा
तो भी हो अकड़ी,
चुप चाप खड़ी

और चलो मैंने माना
स्वयं को
सबसे बड़ी भुजा,
यानी कर्ण या विकर्ण
आखिर हूँ न बलिष्ठऔर वरिष्ठ

पर फिर भी मेरा पूर्णतया झुकाव
न्यूनकोनिक सा
है तुम्हारे प्रति !

दोनों के आधार के बीच की दूरी
यानी
प्रेम व आकर्षण का परिमाण
है लम्बाई में इतना
ताकि
संभव हो मिलन
पूर्णतया
ऐसे कह लो
अधरों का मिलन है संभव

यानी
पाइथोगोरस का प्रेम सिद्धांत
कहेगा
तुम्हरे प्रेम का परिमाण
व हम दोनों के बीच के
आकर्षण का परिमाण
का वर्गफल
है मेरे प्रेम के बराबर
खालिस प्यार

समझी न
ख़ाक समझोगी
पहले पहाड़ा पढो
दो का
दो मने
मैं और तुम...........!

दो दुनी चार का मतलब मत निकाल लेना
बेवकूफ !


🔯. राखी 

ईमेल एसएमएस की दुनिया में
डाकिये ने पकड़ाया लिफाफा
22 रुपए के स्टेम्प से सुसज्जित
भेजा गया था रजिस्टर्ड पोस्ट
पते के जगह, जैसे ही दिखी
वही पुरानी घिसी पिटी लिखावट
जग गए, एक दम से एहसास
सामने आ गए, सहेजे हुए दृश्य
वो झगड़ा, बकबक, मारपीट
सब साथ ही दिखा,
प्यार के छौंक से सना वो
मनभावन, अलबेला चेहरा
उसकी वो छोटी सी चोटी,
उसमे लगा काला क्लिप जो होती थी,
मेरे हाथों कभी
एक दम से आ गया सामने
उसकी फ्रॉक, उसका सैंडल
ढाई सौ ग्राम पाउडर से पूता चेहरा
खूबसूरत दिखने की ललक
एक सुरीली पंक्ति भी कानों में गूंजी
“भैया! खूबसूरत हूँ न मैं??”

हाँ! समझ गया था,
लिफाफा में था
मेरे नकचढ़ी बहना का भेजा हुआ
रेशमी धागे का बंधन
था साथ में, रोली व चन्दन
थी चिट्ठी.....
था जिसमे निवेदन
“भैया! भाभी से ही बँधवा लेना !
मिठाई भी मँगवा लेना !!”
हाँ! ये भी पता चल चुका था
आने वाला है रक्षा बंधन
आखिर भाई-बहन का प्यारा रिश्ता
दिख रहा था लिफाफे में ......
सिमटा हुआ...........!!!


🔯सुट्टे के अंतिम कश से पहले  सोचता  हूँ 

सुट्टे के अंतिम कश से पहले  सोचता  हूँ
कि क्या सोचूं ?
जी.एस.टी. के उपरान्त लगने वाले टैक्स पर करूँ बहस,
या, फिर सेवेंथ पे कमिशन से मिलने वाले एरियर का
लगाऊं लेखा जोखा
या, सरकारी आयल पूल अकाउंट से
पेट्रोल या गैस पर मिलने वाली सब्सिडी पर तरेरूं नजर
पर, दिमाग का फितूर कह उठता है
क्या पैसा ही जिंदगी है ?
या पैसा भगवान् नहीं है,
पर भगवान की तुलना में है ज्यादा अहम् !
और, अंततः, बस अपने भोजपुरी सिनेमा के रविकिशन को
करता हूँ, याद, और कह उठता हूँ
"जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा"

अब, अंतिम कश लेने के दौरान
चिंगारी पहुँचती है फ़िल्टर वाले रुई तक
भक्क से जल उठता है
तर्जनी और मध्यमा के मध्य का हिस्सा
और फिर बिना सोचे समझे कह उठता हूँ
भक्क साला .....
जबकि कईयों के फेसबुक स्टेटस से पा चुका हूँ ज्ञान
गाली देना पाप है
रहने दो, डेली पढ़ते हैं, डब्बे पर स्मोकिंग इज इन्ज्युरिअस टू हेल्थ
जलते गलते जिगर की तस्वीर के साथ
फिर भी, वो धुएं का अन्दर जाना,
आँखों को बाहर निकलते हुए महसूसना
है न ओशो के कथन जैसा
बिलिफ़ इज ए बैरियर, ट्रस्ट इज ए ब्रिज !

लहराता हूँ हाथ
छमक कर उड़ जाती है सिगरेट, साथ ही
हवाओं के थपेड़े से मिलता है आराम
फिर बिना सोचे समझे महसूसता हूँ
उसके मुंह से निकलने वाले जल मिश्रित भाप की ठंडक
देती है कंपकपी
ऐसे भी सोचा, उसकी दी हुई गर्मी ने भी दी थी कंपकंपी
अंततः
दिमाग कह उठा,  कल का दिन डेटिंग के लिए करो फिक्स

प्यार समय मांगता है
बिना धुंआ बिना कंपन

बेटर विदाउट सिगरेट ... है न !!!!

🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯


प्रतिक्रियायें 
 Saksena Madhu: मुकेश की कविताएँ आत्मीयता से बात करती प्रतीत होती हैं ...अपने पढ़े हुए विषयों को कविता के घोल कर कर  अलग रंग चढ़ा कर काव्य में नए समीकरणों को स्थापित किया है । पिता और  राखी कविता लिखने में पूरी सच्चाई और ईमानदारी दिखती है  नाटकीय महानता का जाम पहन कर आदर्श स्थापित करने का प्रयास किया नही किया ... मुकेश के काव्य सन्ग्रह ' हमिंग बर्ड की ' समीक्षा लिखते समय भी मुझे मुकेश के काव्य में सच्चाई , अवगुणों  स्वीकारोक्ति और बेबाकी बहुत अच्छी लगी ..'जस की तस धर दीन्ही चुनरिया ' वाली सहजता प्रभावित करती है । 'सुट्टे के अंतिम कश ' में एक आम आदमी की चिंता और पीड़ा है ।
अच्छी और अलग सी कविताओं के लिए बधाई मुकेश को ...
आभार प्रवेश .....

 Chandrashekhar Ji: मुकेश जी की कविताएँ कसी हुई लगीं...लगा की बार बार काम करते हैँ वे अपनी कविताओं पर...राखी मुझे सबसे अच्छी लगी..
बधाई मुकेश जी।

 अपर्णा: मुकेश जी की कविताओं का संसार हमारे आस-पास का संसार है। मनीप्लांट का पौधा,ऑफ़िस की घड़ी, दरवाज़ो की दरारें, प्रदूषित यमुना, गृहनगर का पुल, सिगरेट के छल्लों के पीछे का मन और उसका विज्ञान, सड़क, लिफ्ट सीढ़ियाँ ये सब इनकी कविताओं का विषय बनते आए  हैं। और हर कविता में टंका होता है एक सरोकार। मैंने इनकी कविताई को परिपक्व होते देखा है। 
आज की कविताओं में 'पिता' और 'सुट्टे के कश..' बहुत अच्छी लगीं। कहीं कहीं तनिक कसाव की ज़रूरत लगी मुझे। कहीं तनिक गद्यात्मकता की ओर भी झुकती हैं कविताएँ। पर एक निराले अंदाज़ को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 
सृजनशीलता को प्रतिबद्ध इस 'ज़िद्दी' कवि को मेरी ढेरों शुभकामनाएँ। 
साकीबा पर इस प्रथम प्रस्तुति की बधाई दोस्त।
😊👍🏽
Sharad Kokas Ji: पिता पर लिखी कविता एक संस्मरण की तरह है । इसमें ब्यौरों की अधिकता है जो कविता में रूचि तो उत्पन्न करती है लेकिन कथ्य में अपनी बात शामिल करने से कवि को रोकती है । यह बात कविता के अंत में आ पाती है । पायथागोरस प्रमेय निस्संदेह अच्छी कविता है और बिम्बो का इसमें बेहतरीन प्रयोग  है जो कविता के प्रारंभ से ही अपनी विषय वस्तु में स्पष्ट है । यहाँ निर्वाह ठीक ढंग से हुआ है ।

 Nasir Ahamad Sikandar: बी एस सी गणित से हूँ सो पाइथागोरस प्रमेय कविता पसन्द आई।

 Braj Ji: कविता का एक अर्थ होता है भाव भरे वाक्य का संप्रेषित होने योग्य प्रवाह से भी भरा होना. ऐसा जुमला जो हमें बार बार अनन्य कल्पना लोक में ले जाये और कविता की अगली पंक्ति हमें फिर मुस्कराते हुए बुला ले, हम चकित से होते रहें, संवेदित होते रहें, और हाँ पढ़ते समय हमारा आलोचना वाला दिमाग कुछ न कहे, रसिक वाला दिल ही धड़कता रहे. 

ऐसे विचार मेरे मन में तब आये, जब मैं मुकेश कुमार सिन्हा की प्रस्तुत कविताएँ पढ चुका, इन कविताओं के विषय कोई नये नहीं, लेकिन कहन अलग है, अंदाज़ ए बयां और है, कवि के विचार जिस  शिद्दत से मन में आते हैं वह सघन होकर आते हैं, पिता पर कविता की मौलिकता ध्यान खींचती है, पायथागोरस की प्रमेय को कविता में इतने अच्छे से गठित करने का प्रयास विफल हो सकता था. पर कमाल हुआ.

थोड़ा और गठन पर ध्यान दीजिए, वैसे बायोडाटा कहता है कि यह अभ्यासी और सिद्ध कवि हो चले हैं. 

प्रस्तुत ठीक से किया गया है. समूह पर ऐसी ही पेशकश होना चाहिए. 

शुभकामनायें ||

ब्रज श्रीवास्तव.
 Anita Manda: मुकेश जी की सभी कविताएँ बहुत अच्छी लगी

Archana Naidu: मुकेश जी,  की कविताएँ यानि ताजगी भरा सुकूनी झोका।
जहां  प्यारी सी फिलिंग को शेयर करने के लिए  आसपास की तमाम चीजों को बिम्ब उपलब्ध रहते हैं। पाइथागोरस, के फार्मूले, डस्टबिन,  सिगरेट और न जाने क्या क्या। सच,   कवि की सोच का जवाब नहीं।  आपकी उपलब्धियां   और आपकी कलम की  अच्छी दोस्ती है।  सारी की सारी कविताएँ  अच्छी लगी। आप बहुत ऊंचे जायेंगे,। दुआयें है हमारी 😊

 Arti Tivari: सारी कवितायेँ बहुत सुंदर पर..पाइथोगोरस प्रमेय सबसे अच्छी लगी। इस कविता को कवि ने जैसे साधा है👌🏼👌🏼👌🏼👌🏼👌🏼 लाजवाब है🍀🌸😊

 Mukesh Kumar Sinha: सबसे पहले तो शुक्रिया और फिर माफ़ी, मुझे जरा भी भान नहीं था कि मेरी कवितायेँ साकीबा के विस्तृत फलक पर सुशोभित होगी ! बहुत दिनों पहले प्रवेश ने मेरी कुछ कवितायेँ ली थी, पर ये नहीं बताया था कि उन कविताओं का क्या प्रयोग होगा साथ ही अंतिम कविता मैंने प्रवेश को बस दिखाने भर के उद्देश्य से कल थी ............बहुत बहुत धन्यवाद मित्र !!

 Mukesh Kumar Sinha: दिल से आभार व्यक्त करता हूँ  पीयूष जी, के.के.श्रीवास्तव सर, मधु जी, चंद्रशेखर सर, अपर्णा , शरद सर, नासिर अहमद जी, ब्रज श्रीवास्तव सर, अनीता जी, अर्चना व आरती जी ......... | आप सबका तहे दिल से शुक्रिया जो मेरे जैसे नए रचनाकार के लिए आप सबने समय निकला !

 Hariom Rajoriyaa Ji: मैंने मुकेश की कवितायें पहली बार पढ़ीं । इन कविताओं में भविष्य की एक उम्मीद है । हम जो सोचते हैं उसे भाषा के माध्यम से पकड़ने का प्रयास कराटे हैं , कई बार घनीभूत अनुभव बेचैनी के साथ हमसे कविता लिखवा लेते हैं और शिल्प अपने आप बन जाता है । मुकेश की कवितायें उसी तरह की हैं । ये ऐसी नहीं , ऐसी होतीं ? जैसी कोई बात नहीं , ये जैसी हैं , बैसी ही हैं ।  मुकेश को बधाई ।
 +91 80850 96010: मुकेश जी मेरी भी बधाई स्वीकार कीजिए । अब आप नए रचनाकार नहीं अनुभवी हो चले हैं तभी तो जीवन की इतनी हलचल और आपाधापी में एक हल्की लरज के साथ आप प्रयोग कर पाते हैं  भले ही गद्य भाग थोड़ा ज्यादा हावी रहता है पर बात तो दिल तक पहुँच ही जाती है । आपकी कविता ठन्डे पानी का झोंका जो चेहरे पर मुस्कान ला देता है । मुझे भी पाइथोगारस कविता सबसे अच्छी लगी।   । बधाई आपको । । हमिंग बर्ड की उड़ान जारी रहे । 
धन्यवाद प्रवेश जी ।

 Meena Sharma Sakiba: मुकेश जी की कविताएँ कुछ अलग अन्दाज में गणित और प्रेम 
का भूगोल के साथ उत्सुकता से बाँध लेने में सफल. 
अच्छी या बहुत अच्छी की बात
नहीं..बस पढ़कर जरा मुस्कुराएँ..
पिता के सिगरेट के छल्ले आँखों मं
घूम गये..! मनीप्लाँट से लेकर राखी तक के रिश्ते पर बेबाक कलम
चलाकर खूबसूरत गठन में कसी कविताएँ...बधाई मुकेश जी
धन्यवाद प्रवेश जी.
Bhavna Sinha Sakiba: मुकेश जी की सारी कविताएँ  बहुत कोमल और संवाद करती हुई है।  इनके कविता को बयान करने का अंदाज अनोखा है। यहाँ प्रस्तुत कविताओं में  राखी मेरी पसंदीदा कविता हैं  --ढाई सौ ग्राम पाउडर से पूता चेहरा --  बस वाह वाह ।

अच्छी प्रस्तुतिकरण के लिए  प्रवेश जी को बधाई ।
 Mukesh Kumar Sinha: आभार हरीओम राजोरिया जी का ............ये ऐसी नहीं , ऐसी होतीं ? जैसी कोई बात नहीं , ये जैसी हैं , बैसी ही हैं । ..........आपका ये स्टेटमेंट दिल में लगा, बेहद शुक्रिया !!
 Mukesh Kumar Sinha: आभा .......आपको तो पता है, मेरी कविताओं के शब्द कैसे किस तरह से जूझते हैं, तभी तो वो समय दर समय संस्मरणात्मक से लगने लगते हैं ............कोशिश जारी है...शुक्रिया मित्र ! ..........अपर्णा ने सही कहा था, जिद्दी कवि😜 !  तभी तो एक व्यक्ति जो क से सिर्फ कहानी ही समझता था, वो भी पाठक के तौर पर, आज बेवजह की कवितायेँ रचने लगा है ........!! दिल से शुक्रिया

 Meena Sharma Sakiba: जूझते हुए  शब्द ही कविता को
नए अंदाज़ देते हैं.
 Mukesh Kumar Sinha: बेहद शुक्रिया मीना शर्मा जी ...........अगर मेरी कविता एक पल के लिए भी मुस्कान लाने में सफल है, तो मैं स्वयं को सफल ही समझूंगा ! दिल से आभार


Dr Mohan Nagar Sakiba: मैंने मुकेश जी की पायथागोरस प्रमेय शायद फेसबुक पर पढ़ी है और अन्य कविताएँ भी कुछ या हो सकता है भ्रम हो .. एकदम नये कलेवर की कविताएँ .. शैली और लेखन पर किसी भी तरह की छाप नहीं बल्कि अपनी ही मुकम्मल होती शैली अद्भुत लेकर आते दीखते हैं वे .... तमाम कविताएँ सरल सहज छूटी हुई लगती हैं .. लिखने की कोई कोशिश या ड्राफ्ट मिला मिलाकर तैयार हुई तो कतई ही नहीं। मेरी शुभकामनाएं उनकी आगे की यात्रा के लिए .. अद्भुत रचनाएँ


नरेश अग्रवाल ,....मुकेश जी की सारी कविताएँ  पिता,  पाइथोगोरस प्रमेय, राखी, सुट्टे के अंतिम कश से पहले  सोचता  हूँ , सभी अच्छी हैं। 
हां यह तो महत्त्वपूर्ण है की इन चारों कविताओं के शीर्षक याद करते ही कविता की कोई न कोई  पंक्ति याद आने लगती है जो कवि के प्रतिभाशाली होने का संकेत है। बधाई मुकेशजी को। पूरी उम्मीद है भविष्य में वे और भी अच्छा लिखेंगे।

साथ ही अच्छी प्रस्तुतिकरण के लिए  प्रवेश जी को बधाई ।

Saiyd ayyub इससे पहले कि आज की पोस्ट आ जाये, थोड़ा मुकेश कुमार सिन्हा भाई और उनकी कविता पर। मुकेश भाई मित्र हैं, बड़े भाई की तरह है। जहाँ-तहाँ हम लोग टकराते रहते हैं। दिल्ली की सभा-गोष्ठियों से लेकर फेसबुक तक। फेसबुक पर एक-दो बार बहुत तीखी नोक-झोंक भी हुई है। उसके बावजूद हम मित्र हैं। मुकेश भाई निहायत ही सज्जन आदमी हैं। अक्सर लड़ाई-बहस आदि से दूर रहने वाले। प्रधामंत्री कार्यालय में पोस्टेड हैं और कई प्रधानमंत्रियों के साथ फोटो खिंचवा चुके हैं। 😊 आपकी पत्नी अंजू सिन्हा जी बहुत ही भली महिला हैं। आप संपादक हैं और अपने संपादन में दो (या संभवतः चार) कविता संग्रह निकाल चुके हैं। एक का नाम है ''गूँज'' और दूसरे का संभवतः ''गुलमोहर।'' कुछ कविता केंद्रित कार्यक्रम भी आपने आयोजित किये, करवायें हैं और मेरे द्वारा आयोजित कुछ कार्यक्रमों में आपने कवि और श्रोता दोनों के रूप में भाग लिया है। 


अब आपकी कविता पर। यह तुलना थोड़ी अजीब होगी और शायद मैं तुलना कर भी नहीं रहा पर इस समय मुझे चेखव की वह प्रसिद्ध कहानी याद आ रही है जिसका मुख्य किरदार एक टाँगे वाला है। वह कहानी इसलिये महत्वपूर्ण है कि उसमें कुछ भी असाधारण नहीं है। वह साधारणता की असाधारण कहानी है। मुकेश भाई की कविताओं के बारे में यह तो नहीं कहूँगा कि वे साधारणता की असाधारण कविताएँ हैं पर इतना ज़रूर कहूँगा कि वे साधारणता की अच्छी और आवश्यक कविताएँ लिखते हैं। यहाँ प्रस्तुत की गयी उनकी कविताएँ और उनकी जो कविताएँ पहले पढ़-सुन चुका हूँ, उसके आधार पर यह बात कह रहा हूँ। जिस तरह उनकी कविताओं के विषय साधारण हैं उसी प्रकार कविता को लिख ही देने के उनके प्रयास भी साधारण हैं और इसी साधारणता में एक जादू है जो खींचता है, एक चुम्बक है जो चिपका लेता है, एक आकर्षण है जो आकर्षित करता है। उनकी कवितओं में कविता लिख देने का कहीं संघर्ष नहीं है, बिम्ब-प्रतीकों के प्रयोग को लेकर कहीं सायासता नहीं है, बस जो कुछ भी है, सहज-सरल रूप में रच दिया गया है। यह सहजता और साधारणता का जादू बना रहे, यही दुआ है।

 Hargovind maithili मुकेश कुमार जी की सुन्दर कवितायें ।पाइथोगोरस प्रमेय कविता अच्छी लगी ।बधाई मुकेश कुमार जी व प्रवेश जी का आभार ।

 Alaknanda sane Taai पहली कविता छोडकर सभी पसंद आईं । सुट्टे का अंतिम कश बेहतरीन है । पायथागोरस भी अच्छी है । ताजी हवा का झोंका ।

 Mani mohan mehata ji मुकेश भाई की कविताओं में एक ताजगी दिखी ।शेष वक्तव्य भाई मोहन नागर जी का जस का तस , कवि को बधाई ।

 Sudhir desh paande प्रवेश का आजमुकेश कुमार सिन्हा की कविताओं को प्रस्तुत करने का अंदाज ईर्ष्या भर गया।

रश्क करने लायक मनोज की कविताएं भी हैं। विषय विषयवस्तु अंदाजे बयां अलहदा है। प्रस्तोता और कवि दोनों को बधाई।

 साहित्य सम्मेलन,"साहित्य की बात" 17-18 september 2022 साकिबा  साकीबा रचना धर्मिता का जन मंच है -लीलाधर मंडलोई। यह कहा श्री लीलाधर...

पिछले पन्ने