Saturday, July 9, 2016

"अपनी देह और इस संसार के बीच "
मुईसेर येनिया
जन्म : 1984 , इज़मिर .

अभी तक दो कविता संकलन ।विश्व के अनेक कवियों के रचनाकर्म का अंग्रेजी , तुर्की और स्पेनिश भाषा में अनुवाद किया ।विश्व की विभिन्न भाषाओँ में कविताएँ अनूदित ।अनूदित कविताओं का एक संकलन " अपनी देह और इस संसार के बीच " हाल ही में बोधि से प्रकाशित । ____________



मुइसेर येनिया
तुर्की कविताओ का हिंदी अनुवाद 

अनुवादक= मणि मोहन मेहता
मणि मोहन 

जन्म  : 02 मई 1967 ,
           सिरोंज (विदिशा) म. प्र.
शिक्षा : अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर
            और शोध उपाधि
प्रकाशन : देश की महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्र - पत्रिकाओं ( पहल , वसुधा , अक्षर पर्व ,  समावर्तन , नया पथ , वागर्थ ,जनपथ, बया , आदि ) में कवितायेँ तथा अनुवाद प्रकाशित ।
वर्ष 2003 में म. प्र. साहित्य अकादमी के सहयोग से कविता संग्रह ' कस्बे का कवि एवं अन्य कवितायेँ ' प्रकाशित ।वर्ष 2012 में रोमेनियन कवि मारिन सोरेसक्यू की कविताओं की अनुवाद पुस्तक  ' एक सीढ़ी आकाश के लिए ' प्रकाशित ।वर्ष 2013 में  कविता संग्रह  " शायद " प्रकाशित ।इसी संग्रह पर म.प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा वागीश्वरी पुरस्कार ।कुछ कवितायेँ उर्दू , मराठी और पंजाबी में अनूदित ।
इसके अतिरिक्त  " भूमंडलीकरण और हिंदी उपन्यास " , " आधुनिकता बनाम उत्तर आधुनिकता " तथा " सुर्ख़ सवेरा " आलोचना पुस्तकों का संपादन ।
सम्प्रति : शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय , गंज बासौदा ( म.प्र ) में अध्यापन ।
संपर्क : विजयनगर , सेक्टर - बी , गंज बासौदा म.प्र. 464221
मो. 9425150346
ई-मेल : profmanimohanmehta@gmail.com


देह  और संसार के बीच  का एकालाप है यह कविताये | देह किसकी ...!!!
स्त्री ...!! ,जी   , हां
बे शक आज समय बदल गया है ,स्त्रीयो में अत्याचार  के विरुद्ध चेतना जाग्रत हुई है |फिर भी न जाने क्यों स्त्री तन की पीड़ित  स्म्रतियां आकर स्त्री  मन को सिहरा जाती  है |क्यों आखिर क्यों ,स्त्री देह ही सहती है ....इस हद्द तक की सहते सहते उसे अपनी देह से घ्रणा हो जाती है |वो पुरुषों की बात  तक नहीं  करना चाहती ,क्यों ???
श्रृष्टि के  सृजन कर्ता ईश्वर पर सवाल उठाती है ,...कितने दुखों की गाठें बाँधी होगी उसने मन में ,की हर दुःख उसे पत्थर बनाता गया |
उसकी व्यथा  ने ही शायद  कवि को लिखने  के लिए प्रेरित  किया हो ....देह से परे क्या है . और क्या सोचता है संसार उस देह के बारे में .......यह एक अर्थपूर्ण बिंदु है जिसे कवियत्री    ने  विशाल आकाश दिया ...उसमे वेदना का ताप भरा ,और तिक्त भाव से देह के दर्द को  जिसमे ,जीने की विवशता ओर हताशा  है ,देह को रोंधे जाने की अकथ्य पीड़ा है,अकेलापन है .उन्हें शब्दों. में उकेरने की कोशिश की ...आत्मा का नर्तन करती हुई कवितायेँ है यह ......

कभी कभी मनुष्य मरते -मरते भी थक जाता है 
कभी कभी वो उस मुल्क की तरह होता है 
जिसे सबने छोड़ दिया है |

जीवन की हताशा  और अकेलेपन से भरी यह पंक्तियों से कवी जीवन की उकताहट को व्यक्त कर रहा है |

एक स्त्री का दूसरी स्त्री (माँ) से विकल होकर कहना ..
एक स्त्री का अर्थ रोंदा जाना है ,ओ माँ 
एक स्त्री ने मेरा बचपन लिया 
एक पुरुष ने मेरा स्त्रीत्व .....

ईश्वर को स्त्री की रचना नहीं करनी चाहिए 
ईश्वर को जन्म देना नहीं आता ....

अत्याचार  को सहते हुए कहा जाता है
वो चिडियों के संगीत पर बमबारी करेंगे 
चिड़ियाएँ सिक्को की खनक नहीं पैदा करती ........चिड़ियाएँ यानि स्त्रियायें


पृथ्वी ऐसी ही है 
लोगो के मुहँ में शब्द है 
शब्दों के भीतर अकेलापन है |

शब्द अभिव्यक्त नहीं  कर सकते मेरी अनुभूति को 
शब्द हुकूमत करते है ......उफ्फ्फ शब्द भी शासित 

मै अधूरे कदमों से चल रही हूँ 
उन पहाड़ों पर ,जो कभी थे ही नहीं 
मेरी देह बरसा रही है पत्थरों की आंधी ....

क्या कोई इतना भार भर लेता है अपनी देह में जो  पत्थरों की आंधी में तब्दील हो जाता है ....

कवि  स्त्री है ,वो स्त्री देह की  पीड़ा को शब्द दे रही है ,क्या कोई पुरुष  उसी तरह स्त्री  देह की पीड़ा को समझ कर अभिव्यक्त कर सकता है .....लेखिका ने इस पर लिखा

एक पुरुष कवी नहीं हो सकता 
एक पुरुष कवी के लिए कलम हो सकता है ......


पुस्तक की कुछ कविताये आज whatsapp के समूह साहित्य की बात पर प्रस्तुत हुई ,जिसके मुख्य एडमिन है श्री ब्रज श्रीवास्तव |यहाँ वो कवितायेँ और उन पर आई पाठको की प्रतिक्रियाए प्रस्तुत है |
=====================================================

तलवार का घाव 
--------------------

खुद के सिवा कोई नहीं मेरे पास
एक भी दिन नहीं
इस रात के बाहर मेरे पास

बर्फ़बारी के बीच मैं नींद के आग़ोश में जा रही हूँ
इस देह के साथ जिसे कुत्तों ने
तार-तार कर दिया है

मैं इंतज़ार कर रही हूँ ज़िन्दगी के गुज़रने का
तलवार का एक गहरा घाव है
मेरी जांघो के बीच

मैं यहाँ आई
एक स्त्री की कोख भरने के बाद

मुझे नापसन्द थी यह दुनियां
जिसे मैंने उसकी नाभि से देखा था

खुद से बाहर कोई नहीं मेरे पास
एक दिन तक नहीं
रात से बाहर
मेरे पास ।

विलाप
---------

एक स्त्री होने का अर्थ
रौंदा जाना है , ओ माँ !

उन्होंने सब कुछ छीन लिया मुझसे

एक स्त्री ने मेरा बचपन लिया
एक पुरुष ने मेरा स्त्रीत्व ....

ईश्वर को स्त्री की रचना नहीं करनी चाहिए
ईश्वर को जन्म देना नहीं आता

यहाँ , सभी पुरुषों की पसलियां
टूटी हुई हैं

हमारी ग्रीवायें बाल से भी ज्यादा पतली हैं

पुरुष उठाये हुए हैं हमें
अपने कन्धों पर ताबूत की तरह

हम उनके पैरों के नीचे रहे

किसी पँख की तरह
हम उड़े एक दुनियां से
एक आदम की तरफ

और मेरे शब्द , ओ माँ !
उनके पदचिह्न हैं .....

मुझसे पुरुषों की बात मत करो
--------------------------------------

मेरी आत्मा इतनी दुखती है
कि मैं धरती के भीतर सोये पत्थरों को जगा देती हूँ

मेरा स्त्रीत्व
एक गुल्लक है जिसमे भरे हैं पत्थर
एक घर कीड़े-मकोड़ों का , कठफोडवों का
एक गुफा चढ़ते-उतरते भेड़ियों के लिए
मेरी देह पर , मेरी बाँहों पर
नए बीज बिखेरे जाते हैं
तुम्हारे जीवन के लिए पुरुष तलाशा जाता है
यह बेहद गम्भीर मसला है

मेरा स्त्रीत्व , मेरा ठण्डा नाश्ता
और मेरा वस्ति प्रदेश , खालीपन से भरा एक घर
इसी पर टिकी है यह दुनियां
और तुम ! उस गन्दगी के साथ जी रही हो
जो फेंक  दी गई है तुम्हारे अंदर

जब वह जा चुके , उससे कहना
कि नाख़ून छूट जाते हैं मांस में
कि तुम जीती हो इस टूटन की विज्ञान के साथ
उस गम्भीर बीमारी के बारे में उसे बताना

किसी भेड़ के चमड़े की तरह , मैं ठण्डी हूँ तुम्हारी घूरती निगाह में
मैं तुम्हारी माँ की कोख की कर्जदार नहीं हूँ  , श्रीमान !
मेरा स्त्रीत्व , मेरा अधीनित महाद्वीप

और न मैं खेती वाली जमीन हूँ ...
खरोंच कर मिटा दो उस अंग को जो मेरा नहीं
साँप की केंचुल की तरह , काश मैं उससे मुक्त हो सकती
हत्या के लिए माँ बने रहना तार्किक नहीं

यह टुकड़ों में विभाजित सरज़मीन नहीं
एक स्त्री की देह है
अब मुझसे पुरुषों की बात मत करो !

चलो सोने चलते हैं
-----------------------

चलो सोने चलते हैं
उस तन्हा अँधेरे में

अच्छा हो कि पैर में पड़े लकड़ी के जूते
सूती वस्त्र में बदल जायें

चलो सोने चलते हैं
उस बन्द पलकों वाले महल में

चलो अपने कन्धों से उतारें अपनी देह
चलो उस घोड़े पर सवार हो जायें
जिसकी पूंछ एक बादल है

जैसे हम पराजित हो चुके हों
आसमान की चमक से

जैसे हमारे पास कोई सिरहाना न हो
सिवा धरती के

अच्छा हो कि गेंहू की हरितमा
हमारे सपनों पर झुक जाये

चलो सोने चलते हैं ।
======================================

प्रतिक्रियाएं 
Anita kardekar
स्त्री विमर्श पर केन्द्रित महत्वपूर्ण कविताएॅ, विचारणीय है कि विश्व भर में नारी देह उसकी निजता और उस पर स्वयं उसके अधिकार के प्रश्न अनुत्तरित हैं।
घनश्याम दास  सोनी 
आज की अनूदित कविताओं को पढ़ कर दिमाग में एक प्रश्न  बार बार उठता है कि क्या सारे विश्व में पुरुषों ने स्त्रियों के साथ अत्याचार ही किया है ? इन रचनाओं से लगता है कि पुरुष जाति सभ्यता से कोसों दूर है । या कविताओं के लिये यह एक सर्वसुलभ विषय है । चूँकि मैं एक पाठक हूँ , अतः दिमाग में यह प्रश्न उठता है । यदि प्रश्न अनुचित लगे तो मैं सम्मानीय साथियों से पहले ही क्षमा मांग रहा हूँ ।
ब्रज श्रीवास्तव 
जी.. चर्चा जारी रहे.. आप लोग मंथन कर रहे हैं. यह अच्छा है. कविता कोई सार्वजनिक उदघोष नहीं होता. उसमें अनेकांत निहित होता है. अनूदित कविताएँ भी एक दृष्टिकोण और स्वानुभूति की बानगी हो सकती हैं. सामान्य तौर पर स्त्री जीवन पुरूषों की तुलना में मुश्किल होता है यही बात इन कविताओं में है..

डॉ दीप्ती जोहरी 
 स्त्री अस्मिता के प्रश्न ,देह से शुरू हो के देह के संजाल में समाप्त होने को अभिशप्त है......जैविकीय विशिष्टताएँ किस प्रकार आधी आबादी के जीवन परिदृश्य को आच्छादित किये रहती है इसकी झलक ये कविताये दिखा पाती हैं। अनुवाद एक दुरूह कार्य है और इसमें निजी तौर पर मुझे अंतिम कविता सर्वश्रेष्ठ  लगी   ... चलो अपने कन्धों से उतारे अपनी देह को …में इस संजाल से मुक्ति का एक स्वप्न तो है ही ..और वेणुगोपाल जी के शब्दों में .....न हो कुछ भी ,सिर्फ सपना हो, तो  भी हो सकती है शुरुआत..... मणि जी को अच्छे अनुवाद के लिए बधाई💐
के के श्रीवास्तव 
अनुवादित कविताओं में स्त्री जीवन की हताशा  रेखांकित है हालाँकि पहले सम्पूर्ण विश्व्  में स्त्रियों पर अत्याचार होते आये हैं लेकिन वर्तमान में स्थिति इससे भिन्न है  . महिलाओं को सशक्त बनाने में अनेकानेक गुंजाईशों से इंकार नहीं किया जा सकता साथ ही   इसके चलते समाज में स्त्रिओं के प्रति हमें हमारी सोच को परिवर्तित करना होगा . इस अच्छे अनुवाद के लिए मणि जी को बधाई
मधु सक्सेना 
 मणि जी द्वारा अनूदित मुइसेर येनिया की कविताएँ ......अपने पुरे दर्द और नफरत को लेकर उभरती है और स्त्री पर हुए अत्याचार की सनद है ।
'ईश्वर को स्त्री की रचना नहीं करनी चाहिए ....ईश्वर को जन्म देना नहीं आता ..' इन पंकियों में सदियों की कहानी निहित है । ' मुझसे पुरषों की बात मत करो '..कह कर येनिया ने अपनी नफरत की इन्तहां की बात की ।ये मात्र एक आवाज़ नहीं ....आवाज़ों का समूह है ...चीत्कार है ।ये कविताये दिल दहला देती हैं ...।
एक बात पूछना चाहती हूँ मणि जी से ...इन कविताओं के अनुवाद के समय उन्हें कोई विशेष अनुभूति हुई ? जब उन्होंने पहली बार इन कविताओं को पढ़ा तो हृदय कितना विचलित हुआ ....?
मैं येनिया और पूरी स्त्री जाति की तरफ से मणि जी को धन्यवाद देती हूँ ।इन आवाजों को दूर तक फैलाने में सहायक बनने के लिए । आभार ।

 Mukta Shreewastav: कविताएँ अच्छी लगीं.और जो बातचीत से कविताएँ और महत्वपूर्ण लगीं
सुदिन श्रीवास्तव 
स्त्री स्वतंत्रता, स्त्री शिक्षा, स्त्री के समाज में बढ़ते महत्व, समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलती स्त्री, अपने पैरों पर खड़ी स्त्री जैसी तमाम चर्चाओं के बीच क्या वास्तव में आज भी कोई स्त्री इतने ही भय से घिरी हुयी रहती है घर से निकलते वक्त । क्या पुरूष समाज के प्रति हरेक स्त्री इसी भय से ग्रस्त रहती है और क्या विश्व भर की महिलायें इसी भय से घिरी हुयीं हैं ।ऐसे सवाल कविताओं को पढ़ने के बाद से लगातार परेशान कर रहे हैं । यदि स्त्री अपने इस भय से मुक्त नहीं हो पा रही है तो हम ये किस भय मुक्त समाज की बात कर रहे हैं और हमारे स्त्री विमर्श का क्या परिणाम निकल रहा है। कविताओं में ऐक स्त्री जो अपना भोगा हुआ यथार्थ दिखा रही है वह बहुत दुखी करने वाला है । आपने अनुवाद नहीं किया मणि भाई शब्द चित्र उकेरे हैं सच । आपकी इस योग्यता और क्षमता का बहुत साधुवाद

Friday, July 8, 2016

अहसास की रवानी है ग़ज़ल ,मेरी अपनी कहानी है ग़ज़ल .....`

कभी यूँ  भी आ मिरी आँख में की मिरी नज़र को खबर न हो 
मुझे  एक  रात  नवाज़ दे  मगर  इस के  बाद  सहर न हो 

ग़ज़ल जजबात और अल्फाज़ का एक बेहतरीन गुलदस्ता है जिसको पढ़कर या लिख कर दिलो -दिमाग पर ताजगी  छा जाती  है |ग़ज़ल उर्दू काव्य का एक अत्यंत लोकप्रिय ,मधुर ,दिलकश और रसीला अंदाज़ है |
ग़ज़ल का जिक्र हो तो ग़ालिब ,मीर तकी मीर ,फैज़ , फराज़,फिराक  ,आदि कई चेहरे सामने आ जातें है |और साथ में उर्दू जुबां  भी ,......लेकिन आज हिंदी के कई  फनकारों ने अपने अशआरों से ग़ज़ल का श्रृंगार किया है जिनमे दुष्यंत ,बशीर बद्र जैसे कई नाम शामिल है |हिंदी में आज ग़ज़ल उतनी ही पसंद की जा रही है  जितना कभी उर्दू में इसका परचम था |बल्कि भाषाकी सहूलियत से हिंदी में आज ज्यादा गज़ले कही जाने लगी है |

आज ऐसे ही एक उभरते गज़लकार की गज़ले आपके सामने पेश है |  कहीं  नाजुक मिजाज के अशआर पिरोये है सुदिन जी ने अपनी गज़लों में  तो कही तल्खी भी शुमार की ...कुछ शिकवें भी जेहन में रहे तब धर्म के अमन चैन को चन्द  लोगो की खता का अंजाम बताया |


बड़े शायरों. को पढ़ते हुए उलझे भी ,तब नए शेर भी कहे .....देखिये क्या कहतें है सुदिन श्रीवास्तव जी ...

ऐक बार मैं बहुत तन्हा रह गया । परिवारी और पहचानने वाले सब किसी ना किसी वज़ह से दूर हो गये तब ऐक ख़याल आया नज़म की सूरत लिये
"वो ख़्वाब जिनके लिये तुमने मुझको छोड़ा था
  बता सबको तो बताना वो ख़ाब कैसे हैं


निदा फ़ाज़ली साहब की ऐक मशहूर ग़ज़ल है
"कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता
कभी ज़मीन तो कभी आसमां नहीं मिलता ।
     
 आदरणीय शलभ जी ने ग़ज़ल कही
"अगर लिया तो मुकम्मल जहान लूँगा मैं 
यही ज़मीन यही आसमान लूंगा मै 
 ऐक कह रहे हैं नहीं मिलता ।ऐक कह रहे हैं मुकम्मल जहान लूंगा मैं
मैंने दोनों ग़ज़लें सुनीं तो ज़ेहन में आया
"रट क्या लगा रखी है ज़मीं आसमान की
गिरने से पहले,छत तो बचाओ मकान की
                        1
जो कुछ दिखा है वो तो मुकम्मल नहीं लगा
सूरत है क्या बताओ मुकम्मल जहान की


सुदिन श्री वास्तव 

नाम -सुदिन श्रीवास्तव 
पिता -स्व•मथुरा मोहन श्रीवास्तव
शिक्षा-ऐम काॅम, ऐम•ऐ (शास्त्रीय गायन) बी•ऐड़
 शास्त्रीय गायन के ग्वालियर घराने से सम्बद्ध ।
 अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की प्रतियोगिता में म•प्र•का      प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त ।
 आकाशवाणी भोपाल से गायन का प्रसारण भी हुआ।
 आकाशवाणी और दूरदर्शन से काव्यपाठ भी किया।

 पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन ।





▶उम्मीद की बयार है तो उनकी वज़ह से 
 सबकी नज़र में प्यार है तो उनकी वज़ह से 

 हमको हज़ार हाथ कोइ पूछता न था 
 अपना कहीं शुमार है तो उनकी वज़ह से 

 दुनियां के किसी शहर से दूरी नहीं रही 
 नज़दीक हर दयार है तो उनकी वज़ह से 

  इक सबसे बड़ी बात समझ आई के हमें 
  दुनियां पे ऐतबार है तो उनकी वज़ह से

  कहने को नज़म, गीत, ग़ज़ल और फ़साने 
  करने को इंतज़ार है तो उनकी वज़ह से
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆

▶चंद लोगों की ख़ता का दोस्तों अंजाम है
चैन से है न सनातन धर्म ना इस्लाम है

दोस्तो दुनियां को ये कहने का मौक़ा ना मिले
बटन रहा टुकड़ों में भारत वर्ष का आवाम है

फूलते फलते हैं सब मज़हब तमद्दुन जिस जगह
मुल्क हिन्दुस्तान दुनियां में उसी का नाम है

उसके सजदे के लिये मस्जिद ज़ुरूरी तो नहीं 
उसके दर्शन को ज़ुरूरी ना अयोध्या धाम है

दोस्ती वरदान है सारे ज़माने के लिये
दुश्मनी सारे ज़माने के लिये इल्ज़ाम है

इस ज़मीं पर प्यार से बढ़कर कोई मज़हब नहीं 
आप सबके वास्ते मेरा यही पैग़ाम है
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆


▶हर नयेपन से लगा तुम हो यहाँ 
अपने जीवन से लगा तुम हो यहाँ 

सारे रिश्तों पर जवानी आ गयी
सबके यौवन से लगा तुम हो यहाँ 

घर की हर दीवार उजली हो गयी
साफ़ आंगन से लगा तुम हो यहाँ 

पांव की छम छम ने भी जतला दिया
और खन खन से लगा तुम हो यहाँ 

ख़त्म सारे घर का राशन हो गया
ऐसे ज्ञापन से लगा तुम हो यहाँ 

कब लगा,कैसे लगा मत पूछिये
बस सनातन से लगा तुम हो यहाँ
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆


▶मुतमइन होने की सूरत अब तलक आयी नहीं 
हसरतों से या के अपनी ही शनासायी नहीं 

आरज़ूओं और उमीदों के लिये मशहूर है
इस जहाँ में कोई दिल जैसा तमाशायी नहीं 

सीख बस अपने तजुर्बों की मुझे देते रहे
मेरे अजदादों ने देखी मेरी गहरायी नहीं 

दिल को अब इसके लिये तैयार मैंने कर लिया
ऐ फ़रेबे आरज़ू लेती क्यूँ अंगड़ायी नहीं 

ग़ैर के दामन तलब वो हैं तो ख़ुद को रोक ले
इस दिले कमबख़्त में इतनी भी दानायी नहीं

सुदिन श्रीवास्तव



🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆

Friday, July 1, 2016


ब्रज श्रीवास्तव जी  की कवितायें गहन संवेदना की परिचायक है |जीवन की प्रवाहमान धारा के बीच वो देखते है एक अच्छी खबर ,की बुरी खबर दरवाजे तक पहुचने में नाकाम रही  |और आशा का दामन थामे रहते है |
जीवन के परिद्रश्य को बखूबी  परखते है अपने अनुभव के चश्मे से |
कभी कभी प्राकृतिक आपदाओ से आहत होकर ईश्वर भी उनके सवालों के दायरे में आ जाते है |भाषा और जज्बात आईने की तरह आपसे रूबरू होते है जब उनकी कविता में भीख न माँगने की सीख दी जाती है |

उत्कृष्ठ सृजन के लिए कवि  को शुभकामनाये 
======================================
परिचय
• ब्रज श्रीवास्तव
• जन्म तिथि –5.9.1966
• दो कविता संग्रह ..’तमाम गुमी हुई चीज़ें’ और ‘घर के भीतर घर’ प्रकाशित .
• पता ..233 हरिपुरा विदिशा पिन-४६४००१ 
• मोब.-9425034312.





अच्छी ख़बर

 अच्छी ख़बर
अभी बस यही है
कि दरवाजा तोड़कर आने में
नाकाम हो रही है
बुरी ख़बर.


चश्मा.
प्यार बहुत  कम दिखाई दे रहा है
नज़र का चश्मा पहन कर निकलता हूँ
कोलाहल दिखाई देने लगा,
नहीं दिखाई दी कहीं भी भावनाएं
शब्दों के रुमाल से चश्मे को साफ करके देखा तो
बस विज्ञापन  ही दिखाई  दिए भावों के ,
कोई आँखें तरेरता है,
कोई चीख रहा है,
कोई हंस रहा है शरारत से
कोई लिये है हाथ में पत्थर और                                                     फेकना  चाहता है मेरे चश्मे पर.
कोई धोखे से खंरोंचें कर देता है
ऐनक के कांच पर

मैं लेंस बदल कर                                  
एक बार फिर निकलता हूँ
मैं देखता हूँ
वहां  पहले से  कई लोग,
अरसे से खड़े हैं
सुहाना द्रश्य देखने के लिये   ..
 ....

        

वाह रे ईश्वर

जो मर गए केदारनाथ में
आखिर लम्हों में भी
मानते रहे
तुम्हे ही महान

जो बच गए
वे भी ऋणी रहे तुम्हारे ही
वाह रे ईश्वर
भक्त बनाना तो कोई तुमसे  सीखे ..


मेरी दिनचर्या में

कोई उडान शामिल होने को है
मेरी  दिनचर्या में.
अपने हिस्से के रोजाना को
मैंने देखा दूर खड़े होकर
इसमें में जितना मौजूद था
उससे ज़्यादा मौज़ूद हुई व्यवस्था

इसमें शरीक हुए कुछ बच्चे
इसमें शरीक हुआ बाज़ार
इसमें महगाई,बजट,भूमंडल,शरीक हुए
ख़बरों के जरिये
आतंकवाद,हत्यारे और छिटपुट आन्दोलन हुए
प्रेमपंक्ति में खड़ा रहा संकोच के साथ
मेरी दिनचर्या में शामिल होने के लिये...


भीख मत मांगना यार
    
मेरिज गार्डन के चौकीदार बन जाओ
मस्त खाना भी खाओ,

वेटर बन जाओ
बारात में गमले वाले बनने में भी
खूब फायदा है,

होटल पर
कप प्लेट धोने का भी बढ़िया काम है,

भीख मत मांगना यार
इससे अच्छा तो
शनीचर को शनि का डोलचा घुमाओ
और दो ढाई सौ कमाओ,

एक गरीब बच्चा
दुसरे गरीब बच्चे को
ऐसा मशवरा दे रहा है,
अभी भी यह हो रहा है बच्चों की दुनिया में***



धोखा 

जैसे की हम आए दिन सुनते रहते हैं
फलां ने फलां को
प्रेम में धोखा दिया
और एक तबाह हो गया कोई .

रे ईश्वर .....
तुमने भी तबाह कर दिया वहां
अपने प्रेमियों और भक्तों को
तुमने भी भक्ति के खेल में बड़ा
धोखा दिया

कम से कम इतना रोना तो रो लेने दो हमें
कि तुमने ही बुलाकर वहां 
एक बड़ा धोखा दिया हमें.
                
      
 उसके हिस्से में

उसके बाजुओं की तरह मेरे बाजू मजबूत नहीं हैं
उसके चेहरे की तरह नहीं चमक रहा मेरा चेहरा पसीने से
उसकी नींद की तरह नहीं मेरी नींद

उसके पेशे से मुकाबला  हो ही नहीं सकता मेरे किताबी काम का
उसके कंधों की तरह मेरे कंधों ने नहीं उठाया दूसरों के लिये वज़न                                                                                                                                                                                               उसके हिस्से में आएगा  तामीर का जैसा श्रेय
मैं कुछ भी करूँ
मेरे हिस्से में वैसा श्रेय कभी ना आएगा.
ये और बात है कि
इसका ज़िक्र नहीं किया जायेगा,

===================================

ब्रज श्रीवास्तव जी की कविताओं के विषय में श्री सुदिन श्रीवास्तव जी   लिखते है ... 

जो विषय और जो बातें सबके ज़ेहन में होते हुये भी कविताओं से बचे रहे जाते हैं वही विषय ब्रज भाई की कविता के केंद्र मे होते हैं । ब्रज उन्हें अपनी सरल भावपूर्ण अभिव्यक्ति के विशिष्टता प्रदान करते हैं। ब्रज यदि मानवीय संवेदनाओं में आते ह्रास से दुखी और चिंतित हैं तो वे ईश्वरीय सत्ता से भी सवाल करने से नहीं चूकते । ब्रज की कवितायें अपने कहने की सहजता के कारण उन्हीं अर्थों में पाठकों तक अपनी पहुँच बनाती हैं जिन अर्थों में वह लिखी गयी हैं । यही विशेषतायें उन्हें अपने समकालीन कवियों के बीच ऐक महत्वपूर्ण कवि के रूप में रेखांकित करती है ।               अभिव्यक्ति से विशिष्टता प्रदान करते हैं|                                                                                                                                                                          



Thursday, June 30, 2016

आज की औरत मूक है उसके आंसुओं को दुनिया देखती है उसके हिस्टिरिया के दौरे ,उसके चीखने चिल्लाने पर लोग कानों पर हाथ रख लेते है |स्त्री होना अपराध नहीं है पर नारीत्व की आँसू भरी नियति स्वीकारना बहुत बड़ा अपराध है ...
शब्दों का अपना इतिहास होता है ,और यदि वो छप जाए तो क्या यों उनकी उपेक्षा करना सम्भव होगा ?
जिंदगी कितनी रहस्मयी हो जाती है जब आप उसे शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर पाते ?जबकि आपका सारा प्रयास होता है उसे पारदर्शिता का जामा पहनाने का ,मगर क्या जिंदगी को यूँ खोलकर रखा जा सकता है ?
उपन्यास से ...

छिन्नमस्ता हिंदी की प्रसिद्द लेखिका प्रभा खेतान अपने उपन्यास छिन्नमस्ता में स्त्री मुक्ति की कामना लेकर सवाल करती है ....कब तक आखिर कब तक पुरुष द्वारा स्त्री को रोंदा जाएगा |
परुष सिर्फ पुरुष है ,उसे बाप ,भाई ,पिता ,पुत्र के रिश्ते का नाम कथित सभ्य समाज में उज्जवल छवि दिखाने मात्र के लिए है |पुरुष की कामुकता इन नाम के रिश्तों में आज भी छिपी हुई है ....
9 वर्ष की उम्र में सगे भाई ,नौकर ..की वासना का शिकार हुई उपन्यास  की नायिका अपने बचपन को तो खो ही देती है ,तमाम उम्र पुरुष के दमघोंटू साथ से मुक्ति के लिए कसकती रहती है |
छिन्नमस्ता पर डॉ संजीव जैन का आलेख पढ़िए और अपने बहु मूल्य विचार दीजिये |हो सकता है लेखिका के सवाल का जवाब आपके पास ही हो .......



पितृसत्तात्मक वर्चस्व और छिन्नमस्ता के स्त्री चरित्र
डॉ. संजीव कुमार जैन
सहायक प्राध्यापक हिन्दी
शासकीय महाविद्यालय,
गुलाबगंज, म.प्र.

हिन्दी उपन्यास के इतिहास में प्रभा खेतान का नाम चिरस्थायी हो गया है। यद्यपि उनके उपन्यासों का मूल्यांकन अभी होना शेष है। छिन्नमस्ता और पीली आँधी के अलावा उनके अन्य उपन्यासों पर किसी भी नामधारी आलोचक ने कोई खास टिप्पणी नहीं की और न उन लेख लिखे। आज स्थिति यह है कि उनके उपन्यास अप्रकाषत हैं। सामान्यतः पाठक और शोधार्थियों को पढ़ने के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके पीछे जो कारण है, उसमें हिन्दी साहित्य की खेमेबाजी तो है ही, साथ ही प्रभा जी का आलोचकीय व्यक्तित्व भी है। प्रभा जी ने स्त्री विमर्ष के क्षेत्र में जो वैचारिक लेखन कार्य किया है, वह उनके रचनात्मक लेखन पर छा गया। उनकी विचारधारात्मक पुस्तकें जो उपन्यासों के बाद आयीं - भूमंडलीकरण और ब्रांड संस्कृति, उपनिवेष में स्त्री मुक्ति कामना की दस वार्तायें, बाजार के बीच बाजार के खिलाफ, स्त्री उपेक्षिता (अनुवाद) और स्त्री विमर्ष पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में वैचारिक आलेखों ने उनकी छवि उपन्यासकार के रूप में प्रतिष्ठित नहीं होने दी।
बावजूद इसके उनका उपन्यास लेखन उनकी स्त्री विमर्ष की ही पहली कड़ी है। उनमें प्रभाजी का अनुभव क्षेत्र, संवेदना और पितृसत्तात्मक व्यवस्था में घुटती स्त्री की मुक्ति का आख्यान दिखाई देता है। उनका अनुभव क्षेत्र न केवल भारतीय स्त्री तक सीमित है, उसमें अमेरिका, चीन, हांगकांग और कोरिया का परिवेष भी समाहित है। विदेषी परिवेष पर आधारित उपन्यास हैं ‘आओ पे पे घर चलें,’ अग्निसंभवा और एड्स। भारतीय समाज और राजनीति के परिवेष में वे मारवाड़ी समाज की पुरुष प्रधान सामंतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था को लक्ष्य बनाती हैं। उनके पीली आंधी और छिन्नमस्ता में मारवाड़ी जीवन के बीच स्त्री की दयनीय स्थिति को स्थान मिला है तो उसी परिवेष के बीच से विद्रोह करती स्त्री भी हमें दिखाई देती है। मारवाड़ी समाज मे हो रहे बदलावों, उनकी जीवटता और संयुक्त परिवार के टूटने की कहानी हमें प्रभा जी के यहाँ प्रमाणिकता से प्राप्त होती है।
एक बंद समाज में स्त्री पुरुष के बीच के संबंधों की कहानी भी है और उनके बीच से टूटते बनते रिष्तों और संबंधों का लेखा जोखा भी है। व्यापार और पैसा ही जिस समाज में महत्वपूर्ण हो वहाँ मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित करती हैं प्रभा जी। उनके उपन्यासों में दमघोटू वातावरण से मुक्ति पाने का संघर्ष करती स्त्री भी है और उसमें ही स्वयं को खपाती स्त्रियाँ भी हैं। यौनषुचिता, सेक्स, समलिंगी प्रवृत्तियाँ, वैवाहेतर देह संबंध, देह संबंधों में विष्वास का टूटना, विवाह नामक संस्था के बिखरते जाने के लक्षण, सामंतीय परिवार के टूटने के स्वर और नए बनते परिवारों का स्वरूप हमें उनके उपन्यासों में मिल जाता है।
इस तरह प्रभा जी के उपन्यास संसार में जीवन की विविधता के साथ-साथ अनुभवों की भी गहराई और बदलते समय और समाज की आहट भी दिखाई देती है।
परंपरागत भारतीय समाज में स्त्री की भूमिका पूर्व निर्धारित है और उसे जन्म के साथ ही यह भूमिका घुट्टी में मिलाकर पिलाई जाती है। घर की चाहरदीवारी में माँ, दादी, बड़ी बहन, भाभी, चाची, बुआ इत्यादि स्त्रियाँ जो पितृसत्ता द्वारा थोपी गई भूमिका और स्वरूप को अंगीकार कर चुकी होती हैं, वे एक लड़की को जो जैविक इकाई के रूप में ठीक उसी तरह जन्म लेती है जैसे लड़का, एक सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से औरत या स्त्री बनाने की कार्यवाही को निरंतर अंजाम देती हैं। इन्हें हमारे समाज में संस्कार देने का काम माना जाता हैं। ‘संस्कार’ देने के नाम पर दरअसल एक जैविक इकाई को जो स्वतंत्रता और समानता के अधिकार के साथ पैदा होती है, उसे ‘स्त्रीत्व’ की परंपरित और रूढ़ छवि में ढाला जाता है।
प्रभा खेतान के उपन्यासों में स्त्री चरित्रों की विविधता है। उनके उपन्यास - आओ पेपे घर चलें, तालाबंदी, छिन्नमस्ता, पीली आंधी, अपने-अपने चेहरे, अग्निसंभवा, स्त्री पक्ष और एड्स। इन आठ उपन्यासों में स्त्री जीवन का विविधरंगी चित्र हमें देखने को मिलते हैं। ‘आओ पेपे घर चलें’ की आइलिन, मिसेज डी. हेल्गा, केथरीन, एडिना, लारा, क्लारा ब्राउन, मरील; ‘तालाबंदी’ की पुष्पा; ‘छिन्नमस्ता’ की प्रिया, नीना, कस्तूरी, सरोज, जूड़ी, श्रीमती अग्रवाल, दाई माँ, तिलोत्तमा; ‘पीली आँधी’ की सोमा, सरोज चंद्रा, संगीता, बड़ी भाभी, चित्रा, लता, रेखा, राधा, पद्यावती, मोहन की पत्नी, निमली बाई, ताईजी; अपने अपने चेहरे की रमा, रीतू, श्रीमती गोयनका; ‘अग्निसंभवा’ की आई. वी., लियेना, ‘स्त्री पक्ष’ की वृंदा, रीया, सुनीता इत्यादि के अलावा भी जीवन के विविध प्रसंगों में आये अनेक स्त्री चरित्र हैं। पीली आँधी में बहुत से स्त्री चरित्र हैं, जो उपन्यास की कथा को विस्तार भी देते हैं और उसकी व्यापक जीवन दृष्टि को प्रमाणित भी बनाते हैं। परिवेष और प्रसंग के अनुकूल स्त्री चरित्रों का सृजन प्रभा जी की विषेषता है।
प्रभा जी का नारी के प्रति जो दृष्टिकोण है, वह उसकी परंपरागत छवि के साथ, समाज के व्यापक संदर्भ में उसकी नई छवि और भूमिका का निर्माण करना है। वे अपने वैचारिक क्षेत्र में स्त्री की स्वतंत्रता और उसकी मुक्ति की व्यापक पक्षधर रहीं हैं। उनके उपन्यासों में स्त्री चरित्रों की खास प्रवृत्ति है विवाह नामक संस्था को मृत संस्था सिद्ध करना है। उनका मानना है कि परिवार और विवाह का पितृसत्तात्मक ढांचा स्त्री के जीवन को जकड़ कर रख देता है। उसके विचारों और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को सामने लाने का अवसर नहीं देता। उसकी इच्छा-अनिच्छा को उसी सीमित बाड़े में घुट-घुट कर जड़ होने के लिए छोड़ देता है। यही कारण है कि उनके अधिकांष स्त्री चरित्र विवाह की घेरेबंदी को तोड़ते नजर आते हैं। यद्यपि वे पुरुष के साथ से इंकार नहीं करतीं, परन्तु पुरुष के चयन का अधिकार वे अपने स्त्री चरित्रों को देने की पक्षपाती हैं।
प्रभा जी ने एक स्थान पर लिखा है कि ‘‘अक्सर सोचती हूँ कि औरत अपने बारे में ऐसा कुछ लिखे जिसे किसी पुरुष ने अभी तक न लिखा हो। क्या लिखना चाहिए? मैं अब भी नहीं समझ पा रही हूँ ऐसी कोई स्पष्ट विचारधारा मेरे पास नहीं है। किंतु जानती हूँ स्त्री के अनुभवों की अभिव्यक्ति कुछ विषेष और अलग रंगों और रेखाओं की पहचान है। कम से कम कुछ तो ऐसा अखोजा रहा है जिसे केवल औरत ही खोज सकती है।’’ उनकी यह बैचेनी दरअसल पितृसत्तात्मक विचारपद्धति के बरक्स बिल्कुल नये जीवन संबंधी विचारों, संस्थाओं, संबंधों, और व्यवहारों के वर्णन में देखी जा सकती है। उन्होंने स्त्री के द्वारा चयनित कई ऐसे विकल्प खोजे हैं जो रिष्तों और संबंधों की नई इबारत लिखते नजर आते हैं।
प्रभा जी के प्रमुख स्त्री चरित्र अपने अस्तित्व और अस्मिता को खोजने की कोषिष में अपना जीवन होम करते दिखाई देते हैं। वे अपने वजूद और पहचान को अब तक दी गई भूमिका के खिलाफ बनाने का प्रयास करते हैं। उनके इन प्रयासों में परंपरागत मूल्य, नैतिकता के मानंदड़, संस्थाओं की घेराबंदी, संबंधों की मर्यादा, यौन शुचिता की अवधारणा, पितृसत्तात्मक व्यवस्था द्वारा दी गई भूमिकाओं, इत्यादि के नकार में देखा जा सकता है। वे अपने जीवन को पुरुष के संदर्भ में ही परिभाषित और निर्धारित कर देने के खिलाफ हैं और इसीलिए वे अपनी भूमिका स्वयं चुनती हैं। बने-बनाये रास्तों पर न चलकर स्वयं अपने लिए नए और बीहड़ रास्तों की खोज भी वे करतीं हैं। इन रास्तों पर चलने की कठिनाइयों, चुनौतियों का सामना भी साहस के साथ करतीं हैं और हमेषा ही लक्ष्मण रेखा के उल्लंघन के प्रयास में रावण की लंका में ही नहीं कैद हो जातीं। वे अपने लिए वन का आश्रम और राम की अयोध्या की रचना भी करती हैं। 
छिन्नमस्ता के स्त्री चरित्र
स्त्री चरित्रों की दृष्टि से छिन्नमस्ता एक सषक्त उपन्यास है। प्रभा जी का स्त्री विमर्ष संबंधी दृष्टिकोण और विचारधारा इस उपन्यास में खुलकर सामने आया है। इसकी नायिका प्रिया मध्यवर्गीय स्त्री जीवन की प्रतिनिधि चरित्र है। प्रिया बचपन से ही दुतकार और फटकार की पीड़ा को सहन करती है, क्योंकि वह अपने सात भाई बहनों में पाँचवीं संतान थी। उसके शेष भाई बहन सुंदर थे और वह सांवली और हट्टी कट्टी थी। अपनी बड़ी बहन से वह देखने में बड़ी लगती है। उसकी माँ को संुदर बच्चे पसंद थे, इसलिए उस पर हमेषा डांट पड़ती रहती थी। नौ वर्ष की उम्र में ही उसके पिता का निधन हो गया था और उसके बड़े भाई ने उसे अपनी वासना का षिकार बनाया था। इन सब कारणों से वह डरी सहमी रहने लगी थी। इस डर और सहमेपन के बावजूद उसका बजूद उसे पितृसत्ता को चुनौती देने के लिए तैयार करता रहा और अन्ततः उसने पितृसत्ता के प्रतीक पति को और बेटे को चुनौती के रूप में ही स्वीकार किया।
विवाह के बाद भी उसके जीवन में खुषी नहीं आयी। पति नरेन्द्र एक मर्द भर बनकर आता था उसके पास। उसकी वहषी भूख के कारण प्रिया को अपने औरतपन से चिढ़ हो गई। और उसे अपनी कोमल और स्त्रियोचित भावनाओं को कुचलने में ही मजा आने लगा। सेक्स के प्रति उसकी अरुचि बचपन की घटनाओं के कारण थी ही पति के लिए भी वह एक औरत भर ही थी। अतः उसने अपने औरतपन की चुनौती को स्वीकार किया और एक स्वतंत्र व्यक्तित्व, स्वतंत्र पहचान बनाने में लग गई जो उसके औरतपन को उससे अलग कर सके। एक व्यक्ति के रूप में, एक इंसान के रूप में अपना वजूद उसने बनाया।
माँ बनना स्त्री के लिए सबसे अधिक महिमामंडित करता है, परन्तु प्रिया माँ बनने के बाद भी स्त्रियोचित खुषी नहीं पा सकी। अतः उसने स्वयं को एक व्यवसायी के रूप में स्थापित किया। वह अपने बेटे को नौ वर्ष की उम्र में छोड़ कर चली जाती है, क्योंकि वह जानती है कि वह भी अपने पिता की तरह बनेगा। 
’’यह उपन्यास प्रिया नामक एक ऐसी नारी का आख्यान है, जो निरंतर शोषित है-समाज की जर्जर मान्यताओं से भी और पुरुष की आदिम भूख से भी, टूट जाने की हद तक, लेकिन वह टूटती नहीं बल्कि शोषक शक्तियों के लिए चुनौती बनकर एक नई राह पर चल पड़ती है, और यहाँ से आरंभ होती है उसकी बाहरी और आंतरिक यात्राएँ संघर्षों का एक अटूट सिलसिला, बीच-बीच में वह शिथिलता अनुभव जरूर करती है, लेकिन उसके सामने एक लक्ष्य है-समाज की जिन बर्बर मर्यादाओं शक्तियों के सामने एक दिन वह मेमने की तरह मिमियाती रही थी, वे देखें कि नारी सदा ऐसी ही निरीह नहीं रहेगी। और सचमुच, प्रिया उभरती है अपनी निरीहता से। अपनी खोई अस्मिता को पुनः प्राप्त करके वह एक सबल नारी के रूप में उपस्थित होती है। संक्षेप में कहंे, तो प्रिया के माध्यम से लेखिका ने नारी-स्वातंत्र्य की भावना का वास्तविक रूप उद्घाटित किया है।’’1 
हमारी जीवन शैली और रोज-रोज की गतिविधियों में निरंतर इस बात की टेªनिंग दी जाती है कि वह एक लड़की है, उसका उठना-बैठना, खाना-पीना, चलना-फिरना, पहनना-ओढ़ना, बोलना-चालना, प्रतिक्रिया व्यक्त करना, निर्णय करना, सोचना-विचारना, आस-पड़ोस में आना-जाना, बाहर के लोगों के सम्पर्क आना या न आना, घर से बाहर कब निकलना कब नहीं निकलना, स्कूल और मोहल्ले में दोस्त बनाना आदि सब कुछ नियंत्रित और अनुकूलित किया जाता है। इन आम और रोजमर्रा की गतिविधियों को भी परिवार के बुजुर्ग सदस्य अपने अनुसार निर्धारित करते हैं और लड़की को उनके नक्षे कदम पर ही चलना होता है। उसी घर में लड़के के साथ ऐसा कुछ नहीं होता। इस अन्तर को वह लड़की धीरे-धीरे महसूस करती है और स्वयं को नियंत्रण में रहने के अनुकूल ढालती चलती है। सामान्यतया ऐसा होता है, परन्तु सभी लड़कियाँ इस भूमिका को यथावत स्वीकार नहीं करतीं। वे इस भूमिका और नियंत्रण के खिलाफ या तो तत्काल विरोध करती हैं, या अपने अंदर विद्रोह को पालती रहती हैं और अवसर आने पर अपनी प्रतिक्रिया और विद्रोह को क्रियान्वित करती हैं।
यह नियंत्रण और पूर्वनिर्धारित भूमिका विवाह के बाद पुनः बदल जाती है। अब उसे एक नए घर में नए नियंत्रणों और नई पूर्वनिर्धारित भूमिका को निभाने के लिए तैयार होना होता है। यहाँ उसे अपनी वह आजादी भी छिन जाने का अहसास होता है, जो थोड़ी बहुत अपने मायके में उसे मिली हुई थी। इस कठोर नियंत्रण के चक्रव्यूह में स्त्री अपने को कैसे जिंदा रखपाती है, यह उसके धैर्य और साहस और अन्नत ऊर्जा का परिणाम ही है।
छिन्नमस्ता की ‘प्रिया’ एक ऐसी ही नायिका है जो पितृसत्तात्मक व्यवस्था द्वारा प्रदत्त और परिवार द्वारा अनुकूलित भूमिका की सीमाओं को तोड़कर, नकारकर, परिवार और समाज तथा व्यवस्था से बाहर अपनी पहचान बनाती है। अपना अस्तित्व, अपने होने को प्रतिष्ठिापित करती है बिना किसी ‘मर्दत्व’ के सहयोग के। 
‘‘आखिर तक नरेन्द्र ने मेरे साथ सही साझा नहीं किया। उसने समाज में मुझे जलील किया, लेकिन नरेन्द्र का समाज बड़ा छोटा है। वह सिफ दो-ढाई सौ पैसेवाले घरानों का समाज है, और मानव समाज इससे बहुत बड़ा है, और जब से मेरे कदम इस बृहत्तर समाज की ओर उठे, मैं रुक कहाँ पाई? मैं जितना ही अपने काम में सफल हो रही थी, उतना ही नरेन्द्र से किए जानेवाले रोज रोज के टुच्चे समझौते मुझे खलते थे। मेरे व्यापार की एक दुनिया थी, जहाँ काम करके मेरा आत्मविष्वास बढ़ता था। मैं एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह व्यापार में दस संभावनाओं के बीच चुनाव करती थी। अपने चुनाव पर डटे रहना भी मेरे लिए कठिन नहीं होता है।’’2
वह शोषित है, प्रताड़ित है अपनी माँ के द्वारा भी और बड़े भाई के द्वारा भी। कॉलेज में प्रोफेसर के द्वारा भी और अंत में अपने पति नरेन्द्र के द्वारा भी। उसका संपर्क पितृसत्तात्मक व्यवस्था के प्रतिनिधि पुरुष से जहाँ कहीं भी होता है, वहीं वह उसके द्वारा शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में उत्पीड़ित होती है और अन्त में अपने पुत्र के द्वारा भी जो कि उसे भुला ही देता है और पिता की भूमिका को आगे बढ़ाता है।
‘छिन्नमस्ता’ में ‘निरंतर शोषित’ प्रिया ‘अर्थ और सेक्स’ यानी दोनों ही मोर्चाें पर कुचले जाने के विरुद्ध या/और कुचले जाने से बचने के लिए शोषक शक्तियों के लिए चुनौती बनकर नई राह (?) पर चल पड़ती है यहाँ प्रिया भी आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर होने के लिए संघर्ष करती हुई स्त्री है, जिसके सामने है संघर्षों का एक अटूट सिलसिला।’’3 प्रिया एक ऐसी स्त्री चरित्र है जो इंकार का साहस रखती है, अपने प्रति होने वाले शोषण और उत्पीड़न का विरोध करती है। पति से अलग होने की हिम्मत और आर्थिक रूप सुदृढ़ स्थिति में अपने खड़ा करने का विकल्प चुनती है। उसमें परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत और विवेक दोनों हैं। वह हार कर पलायन का रास्ता नहीं अपनाती, बल्कि नरेन्द्र को इस बात का अहसास कराती है कि वह अपने बल पर जिंदा रह सकती है। वह पितृसत्ता द्वारा दी गई भूमिकाओं से इंकार करती है। वह कहती है ‘‘नहीं, मुझे अम्मा की तरह नहीं होना, कभी नहीं। भाभी की घुटन भरी जिन्दगी की नियति मैं कदापि स्वीकार नहीं कर सकती। मैं अपने जीवन को आँसुओं में नहीं बहा सकती। क्या एक बूँद आँसू में ही स्त्री का सारा ब्रह्मांड समा जाए? क्यों? किसलिए? रोना और केवल रोना, आँसुओं का समन्दर, आँसुओं का दरिया और तैरते रहो तुम। अम्मा, जीजी, भाभीजी, ताई, चाचियाँ, यहाँ तक कि मेरी षिक्षिकाएँ भी, जिनकी ओर मैंने बड़ी ललक से देखा, जिनको मैंने क्रान्तिचेता पाया था, वे भी तो उसी समन्दर को अपने-अपने आँसुओं से भरती चली जा रही थीं। क्यों नहीं लड़कियाँ वैसे ही खिलखिला कर हँसतीं, मदमस्त, जैसे कॉलेज में लड़के हँसते हैं?’’4 ‘‘साधन-संपन्न उच्चवर्गीय संयुक्त परिवारों में बेटी से बहू तक, प्रायः हर स्त्री तमाम भौतिक सुख-सुविधाओं के बावजूद अनाथ और असहाय-सी व्यवस्था के सम्मोहन में सुरक्षा खोजती हुई व्यवस्था का एक हिस्सा बनने की पूरी चेष्टा में ही जिंदगी बिता देती है, लेकिन ‘छिन्नमस्ता’ की नायिका अंततः कहती है, ‘‘नरेंद्र की व्यवस्था के सामने हार मानने का अर्थ यह नहीं हुआ कि तुम सारे मुकामों पर हार गई। उसे वहीं छोड़ दो, वहाँ वह है। तुम खुद अपनी व्यवस्था बन सकती हो, अपनी जमीन।’’ इस यात्रा में लेखिका ने ‘‘नारी-स्वातंत्र्य की भावना का वास्तविक रूप उद्घाटित’’ करने के लिए ‘स्थिति और समस्या’ का ‘चिंतन मनन और बौद्धिक विश्लेषण’ की किया है। दर्शनशास्त्र से समाजशास्त्र तक सभी प्रमुख किताबी विचारों के बावजूद प्रिया की ‘जिंदगी विरोधाभासों का बंडल’ ही बनी रही है, खोई हुई अस्मिता को पुनः प्राप्त करने के संघर्ष में प्रिया के सामने जो मॉडल है, वह उसे लगातार वही बनाता है, जिसके खिलाफ उसकी सारी ‘लड़ाई’, ‘विद्रोह’ या ‘क्रांति’ है- यानी वह स्वभाव से मर्द बनती जाती है, अंततः अकेली और मृत्यु-इच्छा के विषाद से घिरी हुई, अपनी व्यवस्था और जमीन होने का भ्रम लिये हुए।’’5 
नहीं चाहिए उसे पुरुष की सुरक्षा और परिवार का संरक्षण, नहीं चाहिए उसे पुत्र का सुख और परिवार की सुविधा। वह घर और परिवार के सुरक्षा के आतंक के घेरे को तोड़कर देष विदेष की यात्रा करती है और अपनी पहचान को स्थापित करती है। वह पुरुष के संदर्भ में और उसके द्वारा दिए गए स्वरूप से बाहर स्त्री का अपना अलग स्वरूप और संदर्भ खड़ा करती है।
‘‘कि मेरे स्व का घेरा वृहद् से वृहत्तर की ओर अग्रसर हो रहा है। नहीं, मैं दुनिया में असुरक्षित नहीं। मेरे पास मेरा व्यवसाय है।’’6  प्रिया की खासियत यह है जो अन्य उपन्यासों के स्त्री चरित्रों से उसे अलग करती है, वह यह कि वह नरेन्द्र से अलग होकर अपनी यौनिकता को नियंत्रित रखती है। वह किसी अन्य पुरुष का दामन नहीं थामती। उसके किसी अन्य पुरुष से सैक्सुअल संबंध नहीं हैं। यद्यपि वह अपने स्त्री होने के अहसास को खोती नहीं है। वह पुरुषत्व के गुण भी नहीं अपनाती। यह जो आत्मनियंण वह अपनाती है, यह उसे एक नए संदर्भ में देखने परखने के लिए विवष कर देते है। फिलिप से उसके मित्रता के संबंध हैं, उससे मिलकर, बातें करके वह अपने अन्दर पूर्णता का अहसास करती है। यह मिलना कुछ-कुछ कठगुलाब के रिचर्ड और मनु के संबंधों की याद दिला देता है, यद्यपि उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे, परन्तु वे इतने उदात्त रूप में हैं कि वहाँ शारीरिकता गौण हो जाती है, और एक दूसरे का होना मात्र शेष रह जाता है। ठीक इसी बिन्दु पर प्रिया और फिलिप के रिष्ते खड़े हैं। फिलिप पुरुष है, परन्तु पितृसत्ता का प्रतिनिधि नहीं है। वह एक मनुष्य है और प्रिया को भी एक मानवीय इकाई के रूप में ही स्वीकारता है। यह यह अस्तित्व युक्त मित्रता का संबंध है यही वह बिन्दु जहाँ से स्त्री विमर्ष अपनी सफलता की लड़ाई जीतने का प्रयास कर सकता है।
फिलिप और प्रिया के संबंधों की पड़ताल होनी चाहिए और उनके बीच के मानवीय संबंध को रेखांकित किया जाना चाहिए। स्त्री विमर्ष स्त्री और पुरुष के बीच के इसी संबंध को कायम करना चाहता है। फिलिप की नजरिया न केवल प्रिया के प्रति बल्कि उसकी पत्नी जूडिथ के प्रति भी वैसा ही है। उसमें पितृसत्तात्मकता की बू कहीं भी आती नहीं दिखाई देती। इस संदर्भ में रोहिणी अग्रवाल का यह कथन सटीक बैठता है -
‘‘चूँकि नारीवाद अपने मूल रूप में लैंगिक लड़ाई को बढ़ावा देने के बजाय सह-अस्तित्वपरक समाज की परिकल्पना है अतः प्रत्येक संवेदनषील-विवेकषील स्त्री एवं पुरुष स्त्री-सषक्तीकरण का अनिवार्य एवं वांछित संवाहक बन जाता है।’’7 प्रिया और फिलिप का संबंध इसी सह-अस्तित्वपरक समाज की परिकल्पना को साकार रूप देने का प्रयास माना जाना चाहिए। ऐसा ही एक अलग प्रयास कठगुलाब की नीरजा और विपिन के बीच बनने वाले नए संबंध की परिकल्पना में मृदुला जी ने की थी।
पितृसत्ता द्वारा शोषित और प्रताड़ित - ‘‘बचपन में बड़े भाई द्वारा यौन-शोषण के बारे में चुप्पी और किसी से न कहने की सौगंध के साथ प्रिया को लगता है ‘यह मेरा कलंक है’। शील, कुँआरापन और पवित्रता के मिथकीय संस्कारों की शिकार प्रिया गहरे अपराध-बोध के कारण ही आत्महत्या की कोशिश करती है। इस दुर्घटना का ही प्रभाव है कि प्रिया ने ‘‘मन-ही-मन निश्चय कर लिया था कि मुझे लड़की ही बने रहना है, औरत नहीं बनना’’, लेकिन बार-बार सोचती है कि ‘‘क्या था मेरी आँखों में कि हमेशा पुरुषों की गिद्ध-दृष्टि मुझ पर पड़ती।’’ एक क्षण वह कहती है, ‘‘भीतर रोती हुई इस वर्ष की लड़की को एक दिन मैंने जिंदा दफना दिया था। नहीं मैं औरत नहीं होना चाहती’’, लेकिन अगले ही क्षण सोचती-विचारती है,ं ‘‘सदियों की इस अमानवीय परंपरा को किस बीमारी का नाम दूँ, जहाँ मेरी-जैसी विद्रोही लड़कियाँ भी समर्पित पत्नी और माँ बन जाने को विवश हो जाती है’’। बड़े भाई द्वारा बचपन में यौन-शोषण की दहशत भरी स्मृतियाँ ‘अँधेरी सुरंगों में दिन-रात दर्द का बोझ लिये दौड़ती रही हैं’ और प्रिया को हमेशा यह यहसास बना रहता है, ‘‘मैं ने फूल बनी, न नागफनी का काँटा। कुछ नहीं, बस एक सुलगता हुआ अंगारा या फिर एक धुआँ उगलती हुई आँसुओं से तर गीली लकड़ी।’’8 
प्रिया के रूप में एक ऐसा स्त्री चरित्र हमारे सामने आता है जो पितृसत्तात्मक व्यवस्था का प्रतिपक्ष रचता है। पितृसत्तात्मक व्यवस्था की संरचना -सत्ता और वर्चस्व - की राजनीति पर आधारित होती है और उसके मूल में है आर्थिक स्रोतों पर पुरुष का वर्चस्व। छिन्नमस्ता की दो अन्य स्त्री चरित्र - प्रिया की माँ और सास, दूसरी सास पितृसत्ता के इसी आर्थिक रूप के द्वारा शासित हैं। प्रिया की सास अपने लड़के नरेन्द्र की अनाधिकार और नाजायज चेष्टाओं को सहन करती रहती है। उधर उसकी माँ प्रिया के भाई की नाजायज हरकतों पर परदा डालती रहती है। प्रिया ने इन दोनों ही घरों में पैसे की ताकत को पुरुष का हथियार बनते देखा था और महसूस किया था कि उत्पादन के स्रोत और आथर््िाक संसाधनों पर जिसका अधिकार होगा, घर, परिवार, समाज और देष में उसकी पहचान, वर्चस्व कायम रहता है।
अपनी ससुराल में उसे घर से बाहर निकलने के लिए और अपनी पहचान कायम करने के लिए, एक अवसर मिलता है और वह उस अवसर का फायदा अपने अस्तित्व को बनाये रखने में करती है। अपना व्यवसाय प्रारंभ करके। यहाँ देखने लायक बात यह है कि पुरुष के लिए पैसा वर्चस्व की सत्ता कायम करने का हथियार होता है, वह इसके आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों पर अपनी दादागिरी चलाता है और अपनी जायज नाजायज कार्यों को बेखौफ करता है, परन्तु एक स्त्री के लिए पैसा उसकी पहचान होती है, उसकी आत्मिक संतुष्टी और अपने होने की सार्थकता को महसूस करती है। प्रिया सफल उद्योगपति बन कर भी अपने अहं को तुष्ट नहीं करती, न किसी पर षासन चलाती और किसी के अधिकारों का अतिक्रमण करती, वह उसके अपनी भावी पीढ़ी अपनी ननद को सौपने के लिए मानसिक रूप से तैयार होती है।
वह कहती है ‘‘नरेन्द्र, मैं व्यवसाय रुपए के लिए नहीं कर रही। हाँ चार साल पहले जब मैंने पहले-पहल काम शुरु किया था, मुझे रुपयों की भी जरूरत थी। पर आज मेरा व्यवसाय मेरी आइडेंटिटी है। यह आये दिन की मेरी विदेषों की उड़ान...यी मेरी जिन्दगी के कैनवास को बड़ा करती है। नित्य नए लोगों से मिलना - जुलना, जीवन के कार्य जगत को समझना। मुझे जिन्दगी उद्देष्यहीन नहीं लगती।’’9  स्त्री की इस पहचान और बढ़ते कैनवास को देखकर पितृसत्ता हमेषा से आतंकित होती आई है और अपने डर को स्त्री पर लांछन लगा कर नीचा दिखाना और उसे कमजोर करने का कार्य करती है। नरेन्द्र भी यही कहता है ‘‘तुम यह क्यों नहीं कहतीं कि तुम्हें अकेले मौज करने की आदत पड़ गई है।’’10
पितृसत्ता के लिए स्त्री का काम करना दूसरे दर्जे का  काम है, पत्नी होना, माँ होना, बहू होना प्राथमिक कार्य है। इसी तर्क से स्त्री दोहरे-तिहरे शोषण का षिकार बनाई जाती है। नरेन्द्र भी यही कहता है - ‘‘काम करो पर यह मत भूलो कि तुम विवाहिता हो, एक बच्चे की माँ हो, अग्रवाल हाउस की बहू हो।’’11
पितृसत्ता स्त्री की अलग पहचान नहीं बनने देने चाहती है। इसीलिए वह निरंतर उसे परंपरागत भूमिकाओं में घकेलते रहने का प्रयास करती है। जो स्त्री काम को अपनी पहचान बनाने का प्रयास करतीं हैं उनके पर इसी तरह कतर दिए जाते हैं। आज की सबसे बड़ी बिडंबना यही है कि घर बाहर काम करने वालों मेें स्त्री की संख्या तो बड़ी है, परन्तु वे उस काम को अपनी व्यक्तिगत पहचान नहीं बना पायीं हैं। काम उनके लिए पति की आय में थोड़ी सी वृद्धि करने तक ही सीमित होती है। आज मेरा अपना अनुभव यह जानता है कि मेरे आस-पास काम करने वाली सैकड़ों स्त्रियाँ जो अच्छे पदों पर हैं, वे भी अपनी मर्जी से अपने वेतन को खर्च नहीं कर सकतीं। कई स्त्रियों के साथ यह भी है कि उनका वेतन उन्होंने कभी देखा ही नहीं। बैंक में जमा होने वाला वेतन पति अपनी मर्जी से निकलता है, खर्च करता है और अपना षासन उसी तरह चलाता है जिस तर घरेलू स्त्री का पति। बहुत सी ऊँची तनख्वाह पाने वाली स्त्रियों ने तो कभी बैंक का मूँह भी नहीं देखा। अगर उनको अकेले बैंक भेज  दिया जाये तो वे बैंक से पैसा भी नहीं निकाल सकतीं। तो इस स्थिति में वे घर के काम के साथ पैसे कमाने की मषीन और बन जाती हैं। यह स्थिति है आज के समाज में पितृसत्तात्मक व्यवस्था की।
प्रिया इस स्थिति को स्वीकार करने से इंकार कर देती है। वह पितृसत्ता की किसी भी व्यवस्था में फिट होने से स्वयं को अनुकूलित होने से बचा लेती है। यही उसका शांत विद्रोह है, एक मूक क्रांति है जो धीरे से उपन्यास में घटित हो जाती है। इसकी प्रतिक्रिया में नरेन्द्र आहत होता है, विचलित होता है, इसलिए नहीं की प्रिया उसकी पत्नी उससे अलग हो गई बिना तलाक दिए, बल्कि इसलिए कि वह पति होकर, पितृसत्तात्मक व्यवस्था का संचालक होकर एक स्त्री को अपने नियंत्रण में नहीं रख सका और इस रूप में वह असफल हो गया। इसी कारण उसके पुरुषत्व को चोट लगती है और वह एकदम अमानवीय स्तर पर उतर आता है। उसकी प्रतिक्रिया में कहे गऐ वाक्य पुरुषत्व के अंह को लगी चोट की प्रतिक्रिया ही अभिव्यक्त करते हैं।
उसका कहना है ‘‘दरअसल तुम्हें इतनी खुली छूट देने की गलती मेरी ही थी। मुझे पहले ही चिड़िया के पंख काट डालने चाहिए थे। पर मैं तुम्हारी बातों में आ गया। तुम्हारे इस भोले चेहरे के पीछे एक मक्कार औरत का चेहरा है।’’12 जब नरेन्द्र उससे प्यार और वफादारी, ईमानदारी, समर्पण की बात करता है तो प्रिया का जबाव पितृसत्ता की भाषा के चक्रव्यूह को विखेर कर रख देता है। ‘‘कुछ नहीं। सच कहूँ नरेन्द्र, ये शब्द भ्रम हैं। औरत को यह सब इसलिए सिखाया जाता है कि वह इन शब्दों के चक्रव्यूह से कभी नहीं निकल पाए ताकि युगों से चली आती आहुति की परंपरा को कायम रखे।’’13 पुरुष का अहं जब चोट खाता है तो वह बौखला जाता है। नरेन्द्र में इस बौखलाहट को देखा जा सकता है। ‘‘हाँ, यह घर मेरा है, और सुनो, संजू भी मेरा है।  कानून की नजर में बेटे की कस्टडी बाप को मिलती है।’’..... यह मत भूलो प्रिया कि मैं पुरुष हूँ, इस घर का कर्ता। यहाँ मेरी मर्जी चलेगी; हाँ सिर्फ मेरी।’’14 
पितृसत्ता कभी यह सहन नहीं कर सकती है कि उसकी पत्नी उससे अधिक कमाये और उसकी जगह वह घर पर अपना वर्चस्व कायम कर ले। प्रिया एक नया रास्ता चुनती है। वह घर की सुरक्षा और पति के संरक्षण को ठोकर मार देती है। उसमें इंकार करने का साहस है। वह पितृसत्ता के समक्ष अपने का कमजोर नहीं करती। स्वयं को स्थापित करती है, एक व्यक्ति के रूप में, एक व्यवसायी के रूप में, एक मित्र के रूप में, एक भाभी (नीना की) के रूप में। वह पितृसत्तात्मक व्यवस्था के उन सारे रूपों को नकार देती है जो उसे जन्म से घुट्टी की तरह पिलाये जा रहे थे।
प्रिया कई अवसरों पर स्वतंत्र निर्णय लेती है। वह बिना पति की इजाजत के अपनी दूसरी सास और ननद से मिलने जाती है। संजू को भी ले जाती है। पति के मना करने पर भी उनसे मिलना नहीं छोड़ती। नीना जो उसकी ननद है, उसे भावी पीढ़ी के रूप में देखती है और उसे स्वयं के बारे में निर्णय करने के लिए स्वतंत्र छोड़ती है। पति से अलग रहने का फैसला बहुत मायने रखता है। स्वतंत्र रूप से व्यवसाय करने का निर्णय भी उसका अपना है। वह सुरक्षा और मोह के मायाजाल को तोड़ने का निर्णय भी करती है।
एक स्त्री को संस्कार के रूप में स्त्री की पराधीनता की बेड़ियाँ मिलती हैं, अधिकांष स्त्रियाँ इन्हीं बेड़ियों को अपना स्वभाव बना लेती हैं। इसे ही स्त्री की नियति भी मान लिया जाता है। प्रिया अपने बचपन के शोषण में ही इस द्वंद्व को झेलती है- ‘’क्यों? मैं क्यों इतनी दब्बू? इतनी कायर? क्या दाई माँ के कारण भय का संस्कार पनपा? या अम्मा की उपेक्षा में या फिर हमारे समाज की हजारों-लाखों स्त्रियों के साथ ऐसा ही घटता रहा है? पर हर औरत मूँह खोलने से घबड़ाती है। क्या सबको एक ही निर्देष मिला है अपनी माँ से? अपनी बहन से? मत बोलना, बिटिया! कभी नहीं। क्या घुटती हुई हर माँ ने औरत के जनम को ही नहीं कोसा? क्यों? नहीं, मैं औरत होना नहीं चाहती। मैं कभी किसी से प्रेम नहीं करूँगी। कभी शादी नहीं। सेक्स से घृणा है मुझे, बेहद घृणा। मैं एक ठंडी औरत हूँ, ठंड़ी रहूँगी। पुरुष से बदला लेने का मुझे एक यही तरीका समझ आया।’’15 पुरुष के लिए स्त्री चाहे पत्नी रूप में हो या बहन या दोस्त, एक सेक्स की चीज ही होती है। नरेन्द्र प्रिया से कहता है ‘‘प्रिया, नहीं, तुम मेरी चीज हो....लोग इतनी अच्छी चीज को देखकर लार टपकाएँ, इसके पहले मुझे स्वाद चखने दो।’’16 
 पुरुष की यह सोच स्त्री के लिए उस क्षण के सुख को नफरत में बदल देती है। प्रिया के साथ भी यही होता है। बचपन में भाई की कामुकता, कॉलेज में प्रोफेसर का दिया हुआ घोखा और अब पति की बहषी भूख ने उसकी ‘देहिकता’ की आवष्कता और उससे मिलने वाले मानसिक सकून को घृणा और नफरत में बदल दिया।
नरेन्द्र के लिए प्रिया की इच्छा-अनिच्छा कोई मायने नहीं रखती। न ही सेक्स के मामले में और न अन्य स्थलों पर, वे चाहे हॉटल में खाने का आर्डर देना हो या कोई सामान खरीदना हो।
‘‘नरेन्द्र ने मेरे अतीत के बारे में जानने की कोई चेष्टा ही नहीं की, ना ही मेरी पसन्द-नापसन्द के बारे में उसने कुछ पूछा। वह खाने का आर्डर भी अपनी मर्जी से दे दिया करता और खाते-खाते जब पेट भर जाता तो अचानक पानी पीकर उठ जाता। यह भी नहीं देखता कि मैं अभी तक पहली रोटी ही नहीं निगल पाई हूँ।’’17 प्रिया स्त्री की रूढ़ छवि के किसी भी रूप में अपने को फिट महसूस नहीं करती। उसे गहने पसंद नहीं है, जो स्त्री समाज के लिए स्टेट्स का प्रतीक बना दिए गए हैं। वह अपनी सास से कहती है ‘‘मम्मी मुझे गहने नहीं सुहाते.....और यह साड़ी तो अच्छी ही है, मम्मी।’’18 घर की तरह स्त्री का सजना भी उसे नहीं भाता था। ‘‘पार्टी में न केवल घर और मेज ही सजाना पड़ता, बल्कि खुद को भी।’’19 
इस बात पर उसकी प्रतिक्रिया थी कि उसकी इन सब में रुचि कम होती जा रही थी और वह बात-बात पर झल्ला पड़ती। दाई नौकरों पर बरस पड़ती। उसकी जिन्दगी में पैसे से आयातित मँहगी वस्तुओं के खिलाफ विद्रोह पनपने लगा था। इस सबके बीच जो संबंधों की मिठास और जीवन की महक होती है वह इस दो ढाई पैसे वाले मारवड़ियों के बीच नहीं थी। एक रसता, ऊब और वातावरण में व्याप्त नंगेपन की घुटन से उसका जी विद्रोह कर उठता था। वह भिन्न प्रकार की वस्तुओं के बीच सजी संवरी माँसल जिस्म बन कर रहने से इंकार करती है और अपने होने का वस्तु में तब्दील नहीं होने देना चाहती। इस सबसे घबराकर ही उसने अपना व्यापार प्रारंभ किया और अलग इंसानियत के रिष्ते बनाए।
प्रिया कभी हार न मानने का संकल्प करती है और इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। वह कीमत चुकाती है, अकेलापन चुनती है, पति और बेटे का साथ और सुरक्षा की कीमत चुकाती है। ‘‘नहीं, मैं हार नहीं मानूँगी, और बड़ी कीमत दूँगी.... और बड़ी आहूति। देखूँ कैसे कोई मेरी उपेक्षा करता है? मैं जरूरी हूँ। इस समाज का, अपने परिवार का बहुत जरूरी खम्भा हूँ, नींव का पत्थर हूँ। मेरे बिना सब कुछ ढह जायेगा।’’20 
नीना - छिन्नमस्ता की दूसरी स्त्री चरित्र है जो स्त्री विमर्ष की आधुनिक कड़ी को रेखांकित करती है और स्वयं को पितृसत्ता के दलदल में फँसने ही नहीं देती। नीना नरेन्द्र की सौतेली बहन है। नरेन्द्र के पिता की रखैल या प्रेमिका की बेटी। यह एक अलग किस्म का चरित्र है। इसकी सामाजिक स्थिति द्वंद्वपूर्ण है क्योकि बिन ब्याही माँ की बेटी को समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। पितृसत्ता के इस षड्यंत्र और पिता की दयनीय विवषता को वह अपनी मजबूरी और विवषता नहीं बनने देती। वह पितृसत्ता के हर तरह के जाल को छिन्न-भिन्न करती है और अपनी अलग स्वंतत्र पहचान कायम करती है। इसी तरह का एक चरित्र दिलो दानिष की महकबानो की पुत्री का भी है। नीना से जब प्रिया पहली बार मिली तो वह उन्नीस वर्ष की थी।
‘‘नीना को देखकर मैं निहाल हो गई थी। उन्नीस बर्ष की वह लम्बी छरहरी नवयौवना, घने काले बाल, बड़ी-बड़ी आँखे और होंठ तथा चिबुक पापा की तरह निखर आई है।’’21 
नीना एक आधुनिक विचारों वाली आत्मविष्वासी स्त्री है। उसके विचार और निर्णय उसके स्वयं के हैं। वह अपने बारे में स्वयं निर्णय लेती है और उन पर चलती है। अपने विवाह के संबंध में उसका कहना है कि ‘‘देखो भाभी, पापा चाहते हैं कि मेरी शादी हो जाए लेकिन मैं नहीं करूँगी। मैं पहले अपने पैरों पर खड़ी होऊँगी।’’22
यह जो उसका आत्मविष्वास है, वह उसे एक नई स्त्री के प्रतीक रूप में प्रतिष्ठित कर देता है। वह अपने अपमान, उपेक्षा और पीड़ा को भी अपने अंदर सहेज कर रखती है, उसे अपनी प्रेरणा और ताकत के रूप में इस्तेमाल करती है। उसका यह कहना ‘‘नहीं, जिन्दा रहने और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम अपमान और बंचना को भी याद रखें। मुझे आप ये सब ‘चुप-चुप रहो’ वाली बातें न सिखलाएँ तो!’’23 
‘‘यदि दुखी हूँ तो सुख को भी अर्जित करूँगी। अपने पैरों पर खड़ी स्त्री का कोई निरादर नहीं कर सकता। भाभी! पापा का यों महीने का महीने रुपया देना? मुझे नफरत होती है उनसे। सच कहती हूँ भाभी, ऐसे बुजदिल इंसान से मुझे सख्त नफरत है।’’24 प्रिया को उसकी दाई माँ ने हमेषा चुप रहने का पाठ पढ़ाया था, वह उस समय चुप भी रही और अपने प्रति होने वाले अन्याय और उत्पीड़न को सहती रही, परन्तु आज की नई स्त्री की प्रतिमूर्ति नीना यह चुप रहने वाला पाठ नहीं सीख सकती। उसे स्वयं पर विष्वास है, संघर्ष करने की क्षमता है और सुख पाने का संकल्प और साहस भी। ‘‘सुख नहीं है तो उसे अर्जित करके दिखा दूँगी।’’25
नीना अंत में अपने प्रेमी से विवाह करती है और अपने निर्णयानुसार जीवन यापन करती है।
जूडी - छिन्नमस्ता की एक और स्त्री चरित्र है जूड़ी जो कि फिलिप की पत्नी है और प्रिया की दोस्त। जूड़ी एक सुलझे हुए विचारों वाली संतुलित स्त्री है। जिसका जीवन और संबंधों का आधार एक दम स्पष्ट है। खुले विचारों की है और फिलिप के साथ पति-पत्नी के रिष्तों के साथ-साथ दोस्ती के रिष्ते में भी बंधी है। पूर्व और पष्चिम के बीच स्त्रियों को लेकर जो भ्रम है, वह उसकी सच्चाई और वास्तविकता को जानती है और प्रिया के समक्ष स्पष्ट भी करती है।
‘‘नहीं, सारी भूमिकाओं से परे एक हमदर्द औरत हूँ। औरत के दर्द को समझती हूँ। प्रिया, क्या केवल तुम्हीं ने नहीं सहा है? एक तुम ही नहीं जो दुख पा रही हो, हर औरत के अपने-अपने दर्द के तहखाने हैं।’’26
स्त्री विमर्ष के बीच अक्सर पूर्व और पष्चिम के परिवेष और भिन्न विचारधाराओं का आरोप लगाया जाता है। भारतीय स्त्री विमर्ष में देहवाद और यौन स्वच्छन्दता के लक्षणों को पष्चिम का असर और प्रभाव बताया जाता है। जूडी एक ऐसी स्त्री चरित्र है जो यह बताता है कि ‘औरत’ हर जगह औरत है और उसे औरत होने के नाते लगभग एक से दुखों को भोगना पड़ता है।
‘‘जिन्दगी जीने के लिए अपनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। यदि औरत व्यवस्था के बाहर कदम बढ़ाती है तो उसे ज्यादा बड़ी कीमत चुकानी पडे़गी। मैं जानती हूँ कि पष्चिम की हम स्त्रियों पर तुम लोग हँसते हो, तुम्हें लगता होगा कि हम स्वच्छन्द हैं, घरफोडू हैं, हर किसी के साथ पलँग पर साझा करने को तैयार रहती हैं।’’27
जूड़ी प्रिया से कहती है कि तुमने जितनी पीड़ा सही और संघर्ष किया है उससे तुम्हारे अनुभवों का संसार व्यापक हुआ और दुनिया के बारे में संबंधों के बारे में भ्रम टूटे हैं। ‘‘तुमने जितनी भी पीड़ा झेली पर तुम्हारी चेतना का विकास ही हुआ है, तुम्हारे भ्रम टूटे हैं, सीमाओं से बाहर आकर तुमने पारस्परिकता का संबंध स्थापित किया है। पर नरेन्द्र की पीड़ा देखो, उसकी चेतना तो मालिकाना अहम में ठस होती जा रही है। धन और सत्ता का मद उसे कितना अहंकारी और पागल बनाए रखता है। वह सोचता है कि पैसे से वह सब कुछ हासिल कर सकता है। पर जरा सोच कर देखो, उसने क्या हासिल किया? किसको उससे सहानुभूति है? कौन उससे प्रेम करता है? उसकी मुट्ठियों में बन्द संजू क्या खुली हवा में सांस लेने के लिए नहीं छटपटा रहा? और नरेन्द्र ने संजू को कौन से मूल्य दिए?’’28 
छिन्नमस्ता के अन्य स्त्री चरित्र - इन स्त्री चरित्रों के अतिरिक्त कम से कम चार और स्त्री चरित्र हैं जो उल्लेखनीय हैं। इनमें प्रिया की माँ, दाई माँ, सास और सौतेली सास। दो माँ मायके में दो सास ससुराल में। दोनों ही स्थानों पर दूसरी माँ से प्रिया को प्रेम और स्नेह मिलता है। प्रिया की माँ पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चलाने के लिए कटिबद्ध है। प्रिया उसके लिए फालतू ही आ गई इसलिए वे उसकी उपेक्षा और अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। प्रिया का बड़ा भाई जो उसके साथ यौन संसर्ग बनाता है। उसकी माँ और दाई माँ उसके पुरुष होने के नाते उसके इस कूकृत्य पर परदा डालती हैं। इधर सास भी अपने लड़के के पुरुषत्व और आर्थिक स्रोतों पर वर्चस्व के कारण उसकी नाजायज हरकतों को सहन करती रहती हैं। और अपने खालीपन को जेवरों, साड़ियों और इसी तरह की वस्तुओं से भरने की कोषिष करती हैं।
संदर्भ ग्रंथसूची
1. राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित, प्रभा खेतान के उपन्यास ’छिन्नमस्ता’ का फ्लैप नंबर 2
2. छिन्नमस्ता, पृ. 184
3. औरत अस्तित्व और अस्मिता, पृ. 55 
4. छिन्नमस्ता, पृ. 98
5. औरत अस्तित्व और अस्मिता, पृ. 55  
6. छिन्नमस्ता, पृ. 183
7. आलोचना जुलाई-सितम्बर, 2003, रोहिणी अग्रवाल, पृ. 174
8. औरत अस्तित्व और अस्मिता, पृ. 57 
9. छिन्नमस्ता. पृ. 10
10. वही, पृ. 10  
11. वही, पृ. 10
12. वही, पृ. 11
13. वही, पृ. 11-12
14. वही, पृ. 12
15. वही, पृ. 103
16. वही, पृ. 115
17. वही, पृ. 115
18. वही, पृ. 116 
19. वही, पृ. 115
20. वही, पृ. 172
21. वही, पृ. 124
22. वही, पृ. 124
23. वही, पृ. 125
24. वही, पृ. 125
25. वही, पृ. 130
26. वही, पृ. 161
27. वही, पृ. 161
28. वही, पृ. 163


संपर्क
डॉ. संजीव कुमार जैन
522 आधारशिला, ईस्ट ब्लाक एक्टेंसन
बरखेड़ा, भोपाल 462021
म.प्र.

मो. 09826458553

 साहित्य सम्मेलन,"साहित्य की बात" 17-18 september 2022 साकिबा  साकीबा रचना धर्मिता का जन मंच है -लीलाधर मंडलोई। यह कहा श्री लीलाधर...

पिछले पन्ने